“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक रोजाना सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| परीक्षा की तिथि | 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले (सुबह 8:30 बजे) |
| परीक्षा केंद्र (जबलपुर) | संभागीय मुख्यालय जबलपुर में 1 परीक्षा केंद्र |
| संभागीय पर्यवेक्षक | सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी प्रभात पराशर |
MPPSC State Service Mains Exam 2026: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित तिथियों पर प्रतिदिन एक सत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। ग्वालियर जिले में परीक्षा के लिए कम्पू स्थित केआरजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 176 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
7 से 12 सितंबर तक होगी MPPSC मुख्य परीक्षा
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर तक लगातार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन एक ही सत्र में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
ग्वालियर में केआरजी कॉलेज बनाया गया परीक्षा केंद्र
ग्वालियर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कम्पू स्थित केआरजी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 176 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, समन्वय या आवश्यक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम परीक्षा अवधि के दौरान लगातार सक्रिय रहेगा।
कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर: 0751-2446214
कंट्रोल रूम 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक निरंतर कार्यशील रहेगा। कंट्रोल रूम का संचालन अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय श्री आर.आई. भगत के निर्देशन में किया जाएगा। उनका मोबाइल नंबर 9425135143 है।
परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कक्ष में कई प्रकार की वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को नियमों का विशेष रूप से पालन करना होगा।
- मोबाइल फोन
- कैलकुलेटर
- ब्लूटूथ डिवाइस
- डिजिटल घड़ी
- स्मार्ट घड़ी
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
इनमें से किसी भी प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अलावा कुछ अन्य वस्तुओं को भी परीक्षा कक्ष में ले जाने पर रोक रहेगी। इनमें बालों को बांधने वाले क्लचर, बक्कल, हाथ के बैंड, हाथ में पहने जाने वाले नेटेलिफ बैंड, बेल्ट, धूप का चश्मा, पर्स, पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बैग और पठन सामग्री सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं शामिल हैं। परीक्षा व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले निर्धारित ड्रेस और प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित निर्देशों का ध्यान रखना चाहिए। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल को परीक्षा प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे ग्वालियर जिले में परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री ए.बी. गुप्ता को ग्वालियर जिले के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे परीक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9425109125 है।
MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना चाहिए और अपने साथ केवल वही सामग्री ले जानी चाहिए जिसकी अनुमति परीक्षा नियमों के तहत दी गई है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में न ले जाएं। साथ ही जूते-मोजे के संबंध में जारी निर्देशों का भी पालन करें।
MPPSC State Service Mains Exam 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 |
| परीक्षा की अवधि | 7 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| ग्वालियर परीक्षा केंद्र | केआरजी कॉलेज, कम्पू |
| ग्वालियर में अभ्यर्थी | 176 |
| कंट्रोल रूम | कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 113 |
| कंट्रोल रूम फोन | 0751-2446214 |
| कंट्रोल रूम संचालन | सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक |
| परीक्षा प्रभारी अधिकारी | श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर |
| ग्वालियर ऑब्जर्वर | श्री ए.बी. गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक |
MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 के लिए ग्वालियर में प्रशासन ने परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। ग्वालियर के केआरजी कॉलेज में 176 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ-साथ प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संभाग के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रभात पराशर को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो पूरी परीक्षा व्यवस्था और केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे।

MPPSC State Service Exam 2026 Admit Card
MPPSC Rajya Seva Admit Card Download: The admit card for the MPPSC State Service Preliminary Examination 2026 has been released online on the official website. Candidates who have successfully submitted their applications can download their hall ticket by logging in with their application number and date of birth. The exam will be conducted on 26 April 2026 in two shifts, with General Studies in the morning session and the General Aptitude Test in the afternoon. It is mandatory for candidates to carry a printed copy of the admit card along with a valid photo ID to the examination center, as entry without it will not be permitted.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—
प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन)
⏰ प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य अभिरुचि परीक्षण)
⏰ अपरान्ह 02:15 बजे से 04:15 बजे तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया – How To Download MPPSC Rajya Seva Admit Card 2026
अभ्यर्थी निम्न स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Notice Board” सेक्शन में Admit Card – State Service and State Forest Service Preliminary Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number, Date of Birth एवं कैप्चा कोड भरें।
- “Login” पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
डायरेक्ट लिंक – MPPSC State Service Exam 2026 Admit Card Download Link
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध “Admit Card” लिंक के माध्यम से सीधे अपना MPPSC State Service Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी; तुरंत करें डाउनलोड
| S.NO | Title | Exam Name | Date | Link | Download |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Admit Card – State Service and State Forest Service Preliminary Exam 2026 | Recruitment Advertisement for State Service Exam 2026 (Advt. No./29/2025), Dated 31/12/2025(2026) | 2026-04-16 | Download |