MPPSC State Engineering Service Exam Result 2026
MPPSC State Engineering Service Exam Result Out: The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) has officially declared the written exam results for the State Engineering Service Exam 2025. Candidates who appeared for the exam on March 22, 2026, can now access the provisional shortlist of selected candidates for the interview round on the official website. The commission has released the roll number-wise merit lists for the posts of Assistant Engineer (Civil) and Assistant Engineer (Electrical/Mechanical). Shortlisted candidates must submit their self-attested documents and academic certificates to the MPPSC Indore office by the deadline of June 22, 2026, to avoid heavy late-fee penalties and ensure their eligibility for the upcoming interview phase. Know more about MPPSC State Engineering Service Exam Result at below
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2025 (State Engineering Service Exam 2025) का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा सोमवार, 1 जून 2026 को इस संबंध में एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई। यह परीक्षा इस वर्ष 22 मार्च 2026 (रविवार) को इंदौर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
सिविल और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल के उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल विज्ञापित पदों के मुकाबले तीन गुना समान अंक प्राप्त करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview) के लिए प्रावधिक (Provisional) रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है:
- सहायक यंत्री (सिविल): इंटरव्यू के लिए कुल 14 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
- सहायक यंत्री (विद्युत/यांत्रिकी): इंटरव्यू के लिए कुल 25 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
- सहायक कृषि यंत्री: इस पद के लिए कोई भी अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट नहीं हो सका है।
22 जून तक भेजने होंगे दस्तावेज, देरी पर लगेगा भारी जुर्माना
साक्षात्कार के लिए अर्ह पाए गए सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक शैक्षणिक और अन्य संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित/स्वप्रमाणित छायाप्रतियां (Self-attested copies) आयोग के इंदौर कार्यालय में भेजनी होंगी।
अंतिम तिथि: दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 तय की गई है।
विलंब शुल्क (Late Fee): यदि कोई उम्मीदवार तय तिथि तक दस्तावेज नहीं भेज पाता है, तो वह 23 जून से 30 जून 2026 तक ₹3,000 के विलंब शुल्क के साथ कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज जमा कर सकता है। इसके बाद, इंटरव्यू कॉल लेटर जारी होने के एक दिन पहले तक ₹25,000 का भारी विलंब शुल्क देना होगा।
तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्राप्त न होने पर आयोग द्वारा उम्मीदवारी निरस्त मानी जाएगी।
इंटरव्यू की तारीखें जल्द होंगी घोषित
MPPSC ने स्पष्ट किया है कि सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच के बाद ही उन्हें साक्षात्कार की पात्रता होगी। इंटरव्यू की सटीक तिथियों की घोषणा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पृथक से की जाएगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और विस्तृत दिशा-निर्देशों की जांच के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।