MPPSC Answer Key Update 2026
MPPSC SSE Answer Key News: लंबे इंतज़ार के बाद आयोग से एक बढ़ी खुशखबरी सामने आयी है ! मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी वर्ष 2019 से 2024 तक आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं (Answer Sheets) देख सकेंगे। यह सुविधा करीब पांच साल बाद नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। MPPSC भर्ती, सरकारी नौकरी और परीक्षा से जुड़ी हर नवीनतम जानकारी के लिए विजिट करें — www.MpBharti.com आयोग की इस व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी MPPSC मुख्यालय इंदौर में कंप्यूटर के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर सकेंगे।
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
MPPSC Answer Sheet Viewing 2026: महत्वपूर्ण बिंदु
To enhance transparency, the MPPSC has decided to allow candidates to view their descriptive answer booklets for the State Service Main Examinations held between 2019 and 2024. The process will begin in November with the 2019 examination. Applications must be submitted online, and the inspection will be conducted at a scheduled time.
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा | MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा |
| उपलब्ध वर्ष | 2019 से 2024 तक |
| सुविधा शुरू | नवंबर 2026 (संभावित) |
| माध्यम | ऑनलाइन आवेदन के बाद आयोग मुख्यालय में कंप्यूटर द्वारा |
| कौन देख सकेगा | 87% पात्र अभ्यर्थी |
| होल्ड अभ्यर्थी | 13% अभ्यर्थियों को कोर्ट के फैसले का इंतजार |
| प्रश्न पत्र | 1 से 6 तक उत्तर पुस्तिका देखने का विकल्प |

87% अभ्यर्थियों को मिलेगी कॉपी देखने की सुविधा
फिलहाल OBC आरक्षण विवाद के चलते यह सुविधा सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार करीब 87 प्रतिशत अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे, जबकि 13 प्रतिशत होल्ड अभ्यर्थियों को न्यायालय के अंतिम निर्णय का इंतजार करना होगा।
1 से 6 प्रश्न पत्रों तक देखने का विकल्प
MPPSC ने अभ्यर्थियों को सुविधा देते हुए उत्तर पुस्तिका देखने के लिए विकल्प उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र क्रमांक 1 से 6 तक अपनी जरूरत के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं देखने का चयन कर सकेंगे।
इसके अलावा अगस्त में आयोजित परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कदम
MPPSC का यह निर्णय परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभ्यर्थी अपनी लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाओं को देखकर मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
उत्तर पुस्तिका देखने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद आयोग निर्धारित कार्यक्रम और समय स्लॉट के अनुसार उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से अपनी उत्तर पुस्तिका देखने की अनुमति देगा।
- ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन: अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर उत्तर पुस्तिका देखने के लिए निर्धारित फॉर्म में आवेदन करना होगा।
- स्लॉट चयन: आवेदन स्वीकार होने के पश्चात आयोग अभ्यर्थियों को तिथि एवं समय (Slot) आवंटित करेगा।
- इंदौर मुख्यालय में उपस्थिति: निर्धारित स्लॉट के अनुसार उम्मीदवार को आयोग के इंदौर स्थित रेसीडेंसी मुख्यालय पहुंचना होगा।
- डिजिटल निरीक्षण: मुख्य हॉल में लगे कंप्यूटर सिस्टम्स पर अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से अपनी उत्तर पुस्तिका का बारीकी से अवलोकन कर सकेंगे।
- ध्यान दें: उत्तर पुस्तिका निरीक्षण से संबंधित विस्तृत गाइडलाइन्स, दस्तावेज सूची एवं शुल्क संबंधी अधिसूचना आयोग द्वारा जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।
MPPSC SSE SFS Answer Key Download 2026
MPPSC SSE SFS Answer Key Download: खुशखबर! खुशखबर! अपने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 की प्रावधिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी है। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्यभर में दो सत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, जिससे वे अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह उत्तर कुंजी फिलहाल प्रावधिक (Provisional) है, यानी अभ्यर्थियों को इसमें दिए गए उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया है। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन और महत्व
हम सभी को पता है एमपीपीएससी द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा मध्यप्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाती है।
इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें सामान्य अध्ययन (GS) और सामान्य अभिरुचि परीक्षण (CSAT) के प्रश्नपत्र शामिल थे। परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (Objective Type) थी।
उत्तर कुंजी कैसे देखें?
आयोग ने सभी प्रश्नपत्र सेट (A, B, C, D) की संयुक्त प्रावधिक उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
👉 अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया अपनाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें
- संबंधित परीक्षा लिंक चुनें
- अपने सेट के अनुसार उत्तर मिलाएं
- उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
| Particulars | Details |
|---|---|
| Exam Name | State Service & State Forest Service Preliminary Examination 2026 |
| Conducting Body | Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) |
| Advertisement No. | 29/2025 |
| Exam Date | 26 April 2026 |
| Exam Mode | Offline (Objective Type) |
| Sessions | Two Sessions (GS & CSAT) |
| Answer Key Status | Provisional Answer Key Released |
| Answer Key Availability | Available on official website (mppsc.mp.gov.in) |
| Objection Mode | Online Only |
| Objection Time Limit | Within 5 Days from Release Date |
| Required Documents | Valid References (Book Name, Author, Page Number) |
| Objection Fee | As per MPPSC norms |
| Final Answer Key | To be released after reviewing objections |
| Next Stage | Main Examination (for qualified candidates) |
आपत्ति दर्ज करने का मौका
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों या प्रश्नों पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा प्रदान की है।
आपत्ति दर्ज करने की शर्तें:
आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी
प्रत्येक आपत्ति के साथ प्रमाणित संदर्भ (Reference) देना अनिवार्य है
संदर्भ में निम्न जानकारी शामिल होनी चाहिए:
पुस्तक का नाम
लेखक का नाम
संबंधित पृष्ठ संख्या या दस्तावेज
👉 बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम समय सीमा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि से केवल 5 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करनी होगी।
⛔ महत्वपूर्ण:
5 दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी
इस संबंध में कोई ऑफलाइन आवेदन या पत्राचार मान्य नहीं होगा
इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
शुल्क और प्रक्रिया
आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
👉 प्रक्रिया:
वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
संबंधित प्रश्न का चयन करें
प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करें
निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
फाइनल सबमिट करें
आगे क्या होगा?
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञ समिति द्वारा की जाएगी। इसके बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी करेगा।
👉 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर:
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा
सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आमंत्रित किया जाएगा
लिए एक महत्वपूर्ण चरण है, जिससे वे अपनी तैयारी और प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं। साथ ही, आपत्ति दर्ज करने की सुविधा परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को भी सुनिश्चित करती है।
अब सभी उम्मीदवारों की नजर Final Answer Key और Result पर टिकी हुई है। ऐसे में समय पर आपत्ति दर्ज करना और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।