7,994 पदों पर लेखपाल के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान | UP Lekhpal Bharti Exam Date 2026

UP Lekhpal Exam 2026 Date
Latest Updates – Must Apply

UP Lekhpal Bharti Exam Date And Admit Card 2026

UP Lekhpal Bharti Exam Date 2026: The Uttar Pradesh government is committed to providing employment opportunities to youth through a transparent and timely recruitment process. In this regard, a written examination for 7,994 Lekhpal positions will be held on May 21st for candidates selected based on the Preliminary Eligibility Test (PET) 2025.

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

lekhpal ki exam date: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में प्रदेश में लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

lekhpal ki exam date

प्रदेश में लेखपाल के 7994 पदों पर चल रही भर्ती के लिए लेखपाल एग्जाम डेट 21 मई को होगी। अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी। जल्द ही इसके लिए आगे का विस्तृत कार्यक्रम व जानकारी साझा की जाएगी। आयोग की ओर 7994 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसमें नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इस तरह एक पद के लिए 46 दावेदार होंगे। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि परीक्षा 21 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। बता दें कि हाल ही में आयोग ने अपना परीक्षा कैलेंडर जारी किया था इसमें मई में तिथि रिजर्व रखी गई थी। ऐसे में यह उम्मीद थी कि वो इस दौरान लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित कर सकता है। आयोग की ओर से आयोजित इस परीक्षा में काफी अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षा केंद्र और परीक्षा जिलों की सूची तैयार कर जल्द ही इसे भी आयोग अपनी वेबसाइट पर साझा करेगा। इसके साथ ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे।

UP Lekhpal Bharti 2026: 7,994 पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 मई को

मैथ्स की जगह डाटा इंटरप्रेशन शामिल आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी किया है। 100 नंबर की 2 घंटे की बहु विकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा होगी। इसमें मैथ्स की जगह डाटा इंटरप्रेशन को शामिल किया गया है। इससे जुड़े लगभग 10 सवाल होंगे। कंप्यूटर और सूचन प्रौद्योगिकी को भी सिलेबस में शामिल किया गया है। पहले यह नहीं था। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।

lekhpal exam date 2026 in hindi

UP Lekhpal Bharti Exam Date And Admit Card 2026

UP Lekhpal Exam 2026 Overview | लेखपाल एग्जाम डेट

लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

परीक्षा का नामUP Lekhpal Bharti Exam 2026
कुल पद7,994
परीक्षा तिथि21 मई 2026
परीक्षा समयसुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
कुल अभ्यर्थी (आवेदन)9 लाख से अधिक
शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थीलगभग 3.67 लाख
चयन प्रक्रियाPET 2025 मेरिट + लिखित परीक्षा

UP Lekhpal Exam Pattern 2026

विषयअंक
सामान्य हिंदी25
गणित / डाटा इंटरप्रिटेशन25
सामान्य ज्ञान25
ग्रामीण समाज एवं विकास25
कुल100

सिलेबस में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

  • इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा के सिलेबस में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
  • पहले मैथ्स (गणित) से जुड़े प्रश्न आते थे, लेकिन अब इसकी जगह डाटा इंटरप्रिटेशन को शामिल किया गया है।
  • डाटा इंटरप्रिटेशन से लगभग 10 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • इसके अलावा कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) से जुड़े विषयों को भी सिलेबस में शामिल किया गया है, जो पहले नहीं था।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (माइनस मार्किंग) भी लागू होगी।

जल्द जारी होंगे परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड

  • आयोग के अनुसार परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे, इसलिए परीक्षा केंद्र और परीक्षा जिलों की सूची जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • इसके साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

Uttar Pradesh Lekhpal Exam Date

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामयूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामचकबंदी लेखपाल / पटवारी (Chakbandi Lekhpal / Patwari)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Online)
चयन प्रक्रियाPET स्कोर एवं लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा)
परीक्षा स्तरराज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा
परीक्षा तिथि21 मई 2026 (गुरुवार)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsssc.gov.in
भर्ती वर्ष2026
कुल पदों की संख्या7,994
आवेदन की स्थिति29-12-2025 से 28-01-2026
Table of Contents

1 thought on “7,994 पदों पर लेखपाल के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान | UP Lekhpal Bharti Exam Date 2026”

Leave a Comment

WA TG