Shabrimata Mahila Producer Company Limited Bharti 2026
Shabrimata Mahila Producer Company Limited Recruitment: Good News For B.com Graduates in Chhattisgarh !!The Shabrimata Mahila Producer Company Limited Recruitment 2026 offers a promising career opportunity for commerce graduates with the release of its official vacancy for the position of Accountant (FPC) in Loharsi, Pamgarh Block (Janjgir-Champa, Chhattisgarh). Operating under the National Rural Livelihood Mission (BIHAN), this recruitment targets qualified individuals holding a B.Com degree along with a one-year computer diploma (such as DCA or PGDCA) and proficiency in MS Office and Tally. Candidates looking for government-backed livelihood project jobs in Chhattisgarh can apply offline via registered or speed post. Selection is purely merit-based, calculating weightage from 10th, 12th, and graduation scores alongside an interview and relevant work experience. To secure this contractual job with a monthly salary of up to ₹10,000, ensure your application reaches the designated authority by the deadline of July 10, 2026. Detailed notifications and application forms are available on the official website janjgir-champa.gov.in.
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
दोस्तों छत्तीसगढ़ की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही शबरीमाता महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (लोहर्सी, विकासखंड पामगढ़) में नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत गठित इस कंपनी ने अपने खातों और वित्तीय लेन-देन के हिसाब-किताब को सुचारू रूप से संभालने के लिए लेखापाल (Accountant) के खाली पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. अगर आप कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं और अपने ही इलाके में रहकर काम करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस भर्ती की अन्य जानकारी जैसे की पदों का विवरण, आवश्क्य योग्यताएं, तथा आवेदन प्रक्रिया आप निचे देख सकते है !
पदों का विवरण
| क्र. | पद का नाम | अजा (SC) | अजजा (ST) | अपिव (OBC) | सामान्य (UR) | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | लेखापाल (Accountant) | – | – | – | 01 | 01 |
| कुल योग: | – | – | – | 01 | 01 | |
इस भर्ती के तहत फिलहाल एक ही पद निकाला गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:
कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यताएं)
पढ़ाई-लिखाई: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.कॉम (B.Com) की डिग्री और कंप्यूटर के क्षेत्र में 1 साल का डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए.
अनुभव: संबंधित काम में कम से कम 1 साल का अनुभव होना ज़रूरी है.
भाषा और कंप्यूटर: हिंदी और अंग्रेजी में काम करने की समझ हो, साथ ही स्थानीय छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान होना चाहिए. इसके अलावा MS Office और डेटा मैनेजमेंट का काम आना ज़रूरी है.
वाहन: फील्ड में आने-जाने के लिए आपके पास अपना दोपहिया वाहन (Two-Wheeler) होना चाहिए.
उम्र सीमा: 1 जनवरी 2025 को उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
विशेष प्राथमिकता: यदि कोई उम्मीदवार या उसके परिवार का सदस्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा हुआ है और वह इन शर्तों को पूरा करता है, तो चयन में उसे प्राथमिकता दी जा सकती है। साथ ही, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को पहली प्राथमिकता मिलेगी।
मानदेय (सैलरी)
चयनित उम्मीदवार को ₹3,000 से ₹10,000 प्रति माह तक का एकमुश्त मासिक मानदेय दिया जाएगा. अंतिम सैलरी का निर्धारण जिला मिशन प्रबंधन इकाई की सहमति और बीओडी (BOD) सदस्यों के अप्रूवल के आधार पर किया जाएगा.
कैसे होगा चयन?
इस पद के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि आपके पुराने क्रेडेंशियल्स के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी:
- 10वीं के नंबरों का 20% वेटेज
- 12वीं के नंबरों का 20% वेटेज
- बी.कॉम के नंबरों का 30% वेटेज
- कंप्यूटर डिप्लोमा/डिग्री का 10% वेटेज
- इंटरव्यू (साक्षात्कार) – 10 अंक
- कार्य अनुभव – 05 से 10 अंक
आवेदन कैसे करें और आखिरी तारीख क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन में दिए गए प्रारूप में अपना आवेदन फॉर्म भरकर, अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटैस्टेड (स्व-प्रमाणित) फोटोकॉपी के साथ रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं. बिना हस्ताक्षर वाले या सीधे हाथ से दिए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.
- पूरी तरह से भरा हुआ और हस्ताक्षरित आवेदन फॉर्म।
- कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची (स्व-प्रमाणित)।
- बी.कॉम के सभी वर्षों/सेमेस्टर की अंकसूची (स्व-प्रमाणित)।
- कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) का प्रमाणपत्र।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाणपत्र।
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- न्यूनतम 1 वर्ष का कार्यानुभव प्रमाणपत्र।
- रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाणपत्र।
- यदि परिवार का कोई सदस्य SHG (स्वयं सहायता समूह) में है, तो उसका प्रामाणिक दस्तावेज/प्रमाणपत्र।
- आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे तक).
आवेदन भेजने का पता:
डायरेक्टर, शबरीमाता महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड लोहर्सी,
पता:- कीर्ति कश्यप, वार्ड नं. 13 गुड़ीपारा, ग्राम- लोहर्सी, विकासखण्ड पामगढ़,
जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.), पिन कोड – 495556
सेवा समाप्ति एवं आवश्यक शर्तें (Important Rules)
- संविदा नियमों के तहत कुछ कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं जिन्हें आवेदकों को जान लेना चाहिए:
- यदि लेखापाल के कार्यों में कोई वित्तीय अनियमितता (Financial Mismanagement), संदिग्ध गतिविधि या संतोषजनक काम न करने की शिकायत पाई जाती है, तो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
- कार्य संतोषजनक न होने पर प्रबंधन द्वारा 3 बार कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) दिया जाएगा। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा, तो 1 महीने की अग्रिम सूचना देकर सेवा समाप्त की जा सकती है।
- यदि कोई लेखापाल खुद अपनी मर्जी से पद छोड़ना चाहता है, तो उसे पूरी हैंडओवर प्रक्रिया (Handover Process) का पालन करना होगा ताकि संस्था का कोई वित्तीय डेटा प्रभावित न हो।
अधिक जानकारी या आवेदन फॉर्म का प्रारूप देखने के लिए आप जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट janjgir-champa.gov.in पर जा सकते हैं.
| महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) | लिंक / क्लिक करें |
|---|---|
| 📄 आधिकारिक भर्ती विज्ञापन डाउनलोड करें (Download Official Notification) | Download PDF |
| 🌐 जिला प्रशासन आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | Visit Website |