आईटीआई में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी इटंरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा एमपी ऑनलाईन के मध्यप्रदेश स्थित किसी भी कियोष्क से iti.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
- एम.पी. ऑनलाईन में रजिस्ट्रेशन तथा इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता के क्रम (च्वॉईस फिलिंग) के लिए आवेदक अधिक से अधिक व्यवसायों/संस्थाओं के विकल्प भर आवेदन प्रस्तुत करेंगे ।
- पंजीयन के लिये ईमेल आईडी एवं मोबाईल नम्बर पूर्व से निर्धारित कर लेवें। काउंसलिंग पंजीयन, सत्यापन, प्राथमिकता चयन एवं संस्था में रिपोर्टिंग इत्यादि संबंधी आवश्यक निर्देश उक्त ईमेल आईडी एवं मोबाईल नंबर पर ही भेजे जाते हैं ।
- आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक सभी पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवारों को ही सीट आवंटन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाता है। रजिस्ट्रेशन करवाने की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होती है।
- पंजीकृत आवेदकों के दसवीं के अंको के आधार पर मेरिट जारी कर आईटीआई में प्रवेश दिया जाता है ।
- अभ्यर्थियों द्वारा भरी गई प्राथमिकता क्रम के आधार पर मेरिट के अनुसार सीटों एवम् संस्था का आवंटन किया जाता है। प्रवेश हेतु चयन सूची को एमपी ऑनलाईन तथा संचालनालय कौशल विकास के पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाता है।
- आवंटन उपरांत आवंटन पत्र जारी किये जाते हैं जिसमें आवंटित विषय/संस्था/पाठ्यक्रम का उल्लेख रहता है।
- आवेदकों को प्रवेश के लिए एक निश्चित तिथि निर्धारित की जाती है, जिसमें उन्हें प्रवेश लेना आवश्यक है।
- अभ्यर्थियों को आईटीआई में प्रवेश लेने हेतु अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, आवश्यक प्रशिक्षण शुल्क तथा वेबसाईट से प्राप्त आवंटन पत्र का प्रिन्ट आउट संपूर्ण मूल दस्तावेज की छायाप्रति के दो सेट एवं दो फोटोग्राफ लेकर संबंधित आईटीआई में स्वंय उपस्थित होना होता है l

- Registration Tutorial-2026 (रजिस्ट्रेशन टूटोरियल)
- How to create Email (Tutorial) (अपना ईमेल कैसे बनायें (टूटोरियल))
- Institute Trades list (संस्थावार / व्यवसायों की उपलब्ध्ता)
- Admission Schedule 2026 (समय-सारणी 2026)
- Vivarnika-2026 (विवरणिका-2026)
- List of ITI with Hostel Facility (शासकीय आईटीआई में हॉस्टल की उपलब्धता )
- Important Information for scholarship (महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति सम्बंधित जानकारी)
- Important Instructions to Applicants (आवेदकों के लिए आवश्यक निर्देश)
- List of Govt. ITI in M.P. (म.प्र. की शासकीय आईटीआई की सूची)
- Trades list with eligibility (ट्रेड हेतु शैक्षणिक अर्हता)
- (Recognized Boards List in M.P.) मध्यप्रदेश में मान्यता प्राप्त बोर्ड की सूची
| क्र. | कार्यक्रम / गतिविधि | तिथि |
|---|---|---|
| 1 | रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार, इच्छित संस्थाओं एवं व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन तथा च्वाईस फिलिंग लॉक करने के पूर्व तक त्रुटि सुधार। | 19-07-2026 से 25-07-2026 |
| 2 | कॉमन रैंक आवेदकों के लॉगिन पर प्रदर्शित की जाएगी। | 26-07-2026 |
| 3 | कॉमन रैंक में यदि प्राप्तांकों में त्रुटि हो तो पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। | 26-07-2026 से 27-07-2026 |
| 4 | तृतीय चयन सूची जारी करना। | 31-07-2026 |
| 5 | तृतीय चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश आवंटन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराना, आवंटित संस्था में उपस्थिति, मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश। | 31-07-2026 से 04-08-2026 |
| 6 | चतुर्थ चयन सूची जारी करना (अपग्रेड के साथ)। | 08-08-2026 |
| 7 | चतुर्थ चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश। | 08-08-2026 से 11-08-2026 |
| नोट: उपरोक्त समय-सारणी में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। | ||