Bhavantar Yojana MP Model Rate
Bhavantar Yojana MP Model Rate: किसानों के हित में मध्य प्रदेश सरकार की भावान्तर योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। 5 जनवरी 2026 के अनुसार, सोयाबीन का भावान्तर मॉडल रेट ₹4458 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह योजना किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने और बाजार मूल्य में असमानताओं से बचाने के लिए लागू की गई है। इस योजना के तहत, यदि मंडी में किसानों को उनके फसल का वास्तविक बाजार मूल्य सरकारी निर्धारित मॉडल रेट से कम मिलता है, तो सरकार अंतर का भुगतान करती है। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा और उनकी मेहनत का उचित लाभ सुनिश्चित होता है।
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
भावान्तर योजना — किसानों की समृद्धि का संकल्प — 𝟓 जनवरी का सोयाबीन भावान्तर मॉडल रेट-₹𝟒𝟒𝟓𝟖 प्रति क्विंटल
सोयाबीन भावान्तर मॉडल रेट 5 जनवरी 2026
| तिथि | फसल | मॉडल रेट (प्रति क्विंटल) | योजना का उद्देश्य |
|---|---|---|---|
| 05 जनवरी 2026 | सोयाबीन | ₹4458 | किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य दिलाना और आय में वृद्धि सुनिश्चित करना |
Bhavantar Yojana MP Model Rate: Under Bhavantar Yojana 2025, the Madhya Pradesh government is releasing daily model rates for soybean sold in mandis to protect farmers from market price fluctuations. On December 31, the soybean model rate was fixed at Rs 4345 per quintal. Farmers are assured payment up to the MSP of Rs 5328 per quintal, with the price difference directly credited by the state government, ensuring income security and market stability for soybean growers. Get details of Bhavantar Yojana MP Model Rate at below
राज्य सरकार की भावांतर योजना 2025 (Bhavantar Yojana MP 2025 Model Rate) के तहत सोयाबीन बेचने वाले किसानों के लिए रोजाना मॉडल रेट जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार, 31 दिसंबर को सोयाबीन का मॉडल रेट 4345 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया। यह दर उन किसानों पर लागू होगी, जिन्होंने अपनी उपज मंडी प्रांगणों में पंजीकृत तरीके से बेची है। इसी मॉडल रेट के आधार पर किसानों को भावांतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।
⇒सोयाबीन भावांतर योजना: 6.44 लाख किसानों को ₹1292 करोड़, CM मोहन यादव ने 3.77 लाख किसानों को दी ₹810 करोड़ की सौगात | Soybean Bhavantar Yojana Status
सरकार का साफ कहना है कि बाजार में चाहे जो भी भाव चलें, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम भुगतान नहीं होने दिया जाएगा। सोयाबीन का एमएसपी 5328 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और इस कीमत तक का अंतर सरकार भावांतर योजना के तहत सीधे किसानों के खाते में दे रही है।
कैसे तय होता है भावांतर -Bhavantar Yojana MP Model Rate
भावांतर योजना में मंडियों में हुए वास्तविक विक्रय के आधार पर प्रतिदिन एक मॉडल रेट तय किया जाता है। यदि यह मॉडल रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रहता है, तो दोनों के अंतर की राशि राज्य सरकार किसानों को देती है। इससे किसानों को बाजार की गिरावट का नुकसान नहीं उठाना पड़ता।
नवंबर से शुरू हुई थी मॉडल रेट की प्रक्रिया
सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपये प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
8 नवंबर को 4033 रुपये,
9 और 10 नवंबर को 4036 रुपये,
11 नवंबर को 4056 रुपये,
12 नवंबर को 4077 रुपये,
13 नवंबर को 4130 रुपये और
14 नवंबर को 4184 रुपये प्रति क्विंटल मॉडल रेट रहा।
नवंबर के मध्य तक यह दर बढ़कर 4225 से 4255 रुपये तक पहुंची। 17 नवंबर को 4236 रुपये, 18 नवंबर को 4255 रुपये और 19 नवंबर को 4263 रुपये का मॉडल रेट जारी किया गया। महीने के आखिरी दिनों में यह 4237 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
दिसंबर में स्थिरता के साथ हल्की बढ़त
दिसंबर महीने में सोयाबीन के मॉडल रेट में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा। 1 दिसंबर को 4239 रुपये से शुरू होकर 10 दिसंबर तक यह करीब 4210 रुपये के आसपास बना रहा। 11 से 20 दिसंबर के बीच मॉडल रेट 4191 से 4209 रुपये के दायरे में रहा।
हालांकि 25 दिसंबर के बाद बाजार में थोड़ी मजबूती दिखाई दी।
25 दिसंबर को 4235 रुपये,
26 दिसंबर को 4257 रुपये,
27 और 28 दिसंबर को 4271 रुपये,
29 दिसंबर को 4267 रुपये और
30 दिसंबर को 4296 रुपये प्रति क्विंटल मॉडल रेट घोषित किया गया।
31 दिसंबर को साल का अब तक का ऊंचा मॉडल रेट – Bhavantar Yojana MP 2025 Model Rate
साल के आखिरी कारोबारी दिन 31 दिसंबर को सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर 4345 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। इससे किसानों में संतोष और भरोसा देखने को मिल रहा है।
किसानों को क्या फायदा
किसानों का कहना है कि भावांतर योजना के चलते उन्हें मंडी में उपज बेचने में भरोसा मिला है। बाजार भाव कम होने पर भी उन्हें पता रहता है कि सरकार अंतर की भरपाई कर देगी। इससे उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं रहती।
सरकार की गारंटी
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोयाबीन किसानों को हर हाल में 5328 रुपये प्रति क्विंटल की दर मिलेगी। जो किसान मंडी में नियमों के अनुसार विक्रय कर रहे हैं, उन्हें भावांतर की राशि समय पर उनके खातों में दी जा रही है।