Zila Panchayat Sukma Bharti – सरकारी नौकरी का मौका! जिला पंचायत सुकमा में संविदा पदों पर बंपर भर्ती, अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

Zila Panchayat Sukma Recruitment 2026

Zila Panchayat Sukma: Dear Job Seekers in Chhatisgarh State here is a good news for you !!  The Office of the Zilla Panchayat Sukma has released an official recruitment notification for various contract positions under the Viksit Bharat-Garib Kalyan Rojgar Abhiyan (Gramin) initiative, inviting applications from eligible and native candidates of Chhattisgarh. Candidates can apply for roles including Computer Programmer, Programme Officer, Assistant Programmer, and Accountant by submitting their applications through registered post or speed post to the Chief Executive Officer, Zilla Panchayat Sukma, by October 30, 2026. Detailed information regarding educational qualifications, salary structures, category-wise vacancies, and the application format is available on the official Sukma District Website.

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

जिला पंचायत सुकमा भर्ती 2026

Chhattisgarh सरकारी भर्ती अधिसूचना | ZP Sukma Bharti 2026

हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें:

जिला पंचायत सुकमा छत्तीसगढ़ भर्ती संबंधी संक्षिप्त विवरण |  ZP Sukma Recruitment 2026

कार्यालय जिला पंचायत सुकमा (छत्तीसगढ़) द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 07 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी दिनांक 30 अक्टूबर 2026 (शाम 05:30 बजे तक) ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म का प्रारूप विज्ञापन के पेज क्रमांक 7, 8 और 9 पर उपलब्ध है, जिसे भरकर आपको भेजना होगा। विस्तृत विवरण के लिए आप सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पदवार रिक्तियों का विवरण, चयन प्रक्रिया, वेतनमान तथा अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन अवश्य करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ – Zila Panchayat Sukma Bharti Last Date

आवेदन प्रारम्भ 08 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि30 अक्टूबर 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
आवेदन भेजने का पतामुख्य कार्यपालन अधिकारी,
जिला पंचायत सुकमा, विकसित भारत – जी राम जी प्रकोष्ठ,
जिला – सुकमा, छत्तीसगढ़, पिन कोड – 494111
दस्तावेज सत्यापनसभी अंकसूचियों (10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर), कंप्यूटर प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियां स्व-प्रमाणित (Self-Attested) होनी चाहिए।

पदवार रिक्ति विवरण एवं वेतनमान – Zila Panchayat Sukma Vacancy Details

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निम्नलिखित पदों पर 1 वर्ष के लिए पूरी तरह संविदा आधारित भर्ती की जाएगी।

क्र. सं.पद का नामस्तरकुल पदप्रति माह एकमुश्त वेतन
1कम्प्यूटर प्रोग्रामरजिला स्तर01₹51,780/-
2कार्यक्रम अधिकारीजनपद स्तर01₹39,875/-
3सहायक प्रोग्रामरजनपद स्तर01₹35,165/-
4लेखापालजनपद स्तर04₹23,350/-
कुल रिक्तियाँ07संविदा आधारित

महत्वपूर्ण नोट: सभी पदों के लिए संविदा अवधि 1 वर्ष है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में दी गई पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जांच अवश्य करें।

पात्रता एवं योग्यता – Zila Panchayat Sukma Eligibility

• कम्प्यूटर प्रोग्रामर: प्रथम श्रेणी में बी.ई. (CS/IT) या एम.सी.ए. (MCA) या एम.एस.सी. (CS)। (.Net, Java, MSSQL, Oracle के ज्ञान को प्राथमिकता)।
• कार्यक्रम अधिकारी: प्रथम श्रेणी में एम.बी.ए. (MBA), बी.ई. (B.E.), MRTM या गणित/भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation)।
• सहायक प्रोग्रामर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (CS/IT), एम.सी.ए. या कंप्यूटर साइंस/आईटी में बी.ई./बी.टेक।
• लेखापाल: न्यूनतम 55% अंकों के साथ बी.कॉम (B.Com) उत्तीर्ण (एससी/एसटी के लिए 50% और बस्तर/सरगुजा संभाग के लिए द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण होना अनिवार्य)।

आयु सीमा और पात्रता शर्तें

• आयु गणना तिथि: 01 जनवरी 2026 के आधार पर।
• आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी (अधिकतम आयु किसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी)।
• मूल निवासी: आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जिसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

चयन प्रक्रिया

• पृथक आवेदन: यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
• लिफाफे पर स्पष्ट जानकारी: लिफाफे के ऊपर “आवेदित पद का नाम और संवर्ग” स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।
• स्वयं का पता लिखा लिफाफा: आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखे दो खाली लिफाफे, जिन पर 5-5 रुपये के डाक टिकट लगे हों, संलग्न करना अनिवार्य है।
• दस्तावेज सत्यापन: सभी अंकसूचियों (10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर), कंप्यूटर प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियां स्व-प्रमाणित (Self-Attested) होनी चाहिए।
• अनुभव का अंक: शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में समान वेतनमान पर कार्य अनुभव होने पर ही अनुभव के अतिरिक्त अंक (मेरिट के अनुसार) दिए जाएंगे

वेतनमान

₹23,350/-से ₹₹51,780/- प्रतिमाह (लेवल-4) एवं अन्य भत्ते शासन के नियमानुसार।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links For Zila Panchayat Sukma Bharti 2026)

विवरणलिंक
आधिकारिक अधिसूचना (Notification)PDF डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइटVisit Website

महत्वपूर्ण निर्देश

नियम व शर्ते :-
1. निर्धारित प्रारूप में आवेदन केवल बंद पंजीकृत डाक / स्पीड़ पोस्ट के माध्यम से दिनांक 08110/26 से 30/10/26 तक कार्यालय दिवस एवं सायं 5:30 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा के नाम में ही स्वीकार किये जावेगें। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेंगा।
2. रिक्त पदों के लिये पदवार अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही पत्राचार हेतु दो खाली लिफाफा 5-5 रू. डाक टिकट सहित स्वयं का पता लिखा आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
3. लिफाफे के ऊपर आवेदिक पद का नाम / संवर्ग का स्पष्ट उल्लेख किया जावे, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जावेगा।
4. चयन प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी हेतु सतत् रूप से जिला पंचायत कार्यालयीन सूचना पटल के साथ-साथ एनआईसी जिला-सुकमा के वेबसाईट www.sukma.gov.in का सतत् अवलोकन करते रहे।
5. आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु सीमा में छूट के संबंध में छत्तीसगढ़ निवासियों एवं विभिन्न वर्गों के लिए समय-समय पर जारी निर्देश के अनुरूप छूट की पात्रता होगी। आयु की गणना 01.01.2026 के आधार पर की जावेगी।
6. किसी भी परिस्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
7. अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवासी प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया जाना होगा।
8. आरक्षित पदो में आवेदन हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
9. आवेदन में आवेदक का नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त प्रमाण पत्र तथा अंकसूची स्व-प्रमाणित होना आवश्यक है। स्व-प्रमाणित न होने की स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
10. संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात् आवश्यकता होने पर पदनिरंतरता, कार्ययोग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्याकंन (Annual Performance Appraisal) एवं व्यवहार के आधार पर शासन के निर्देशानुसार दोनों पक्षों की सहमति से कार्य अवधि बढ़ायी जा सकती हैं।
11. यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ. 9-1/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 के संविदा नियुक्ति के संबंध में समस्त शर्ते लागू होगी।
12. संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत अवकाश की पात्रता होगी।
13. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण नियम 1965) से शासित होंगे।

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG