खाकी पहनने का सुनहरा मौका! MP Police में सूबेदार और SI के 500+ पदों पर भर्ती; 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन | MP Police SI Bharti 2026 Notification

MP Police SI Recruitment 2026 PDF

MP Police SI Bharti 2026 Notification: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 500 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के बीच MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी कार्यक्रम भी जारी कर दिए हैं।

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय रहेगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होकर 23 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसलिए पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म भर देना चाहिए।

Download MP Police Syllabus PDF

MP Police Subedar Bharti Vacancy 2026

पदकुल रिक्तियां
सूबेदार81
सब इंस्पेक्टर (स्पेशल फोर्स)69
सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)312
सब इंस्पेक्टर (आयुध)10
सब इंस्पेक्टर (फोटो)09
सब इंस्पेक्टर QD04
सब इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट)22
कुल507

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं | MP Police Subedar Vacancy Eligibility

विभिन्न पद-संवर्गों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं:

क्र.सं.पद-संवर्ग का नामविहित शैक्षणिक अर्हता
1सूबेदारकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या उसके समतुल्य।
2उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल)
3उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल)
4उप निरीक्षक (आयुध)मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में
03 वर्ष का पत्रोपाधि डिप्लोमा।
5उप निरीक्षक (फोटो/क्यू.डी./अंगुल चिन्ह)शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र
तथा रसायन शास्त्र में स्नातक की उपाधि या उसके समतुल्य।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए शैक्षणिक अर्हता

मध्यप्रदेश के भूतपूर्व सैनिक (राज्य की सिविल सेवाओं तथा पदों, तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी में रिक्तियों का आरक्षण) नियम, 1985 के नियम 2 क तथा म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक सी-3-3-86-3 एक, दिनांक 24 फरवरी 1987 के अनुसार तृतीय श्रेणी के पदों पर आरक्षित रिक्ति में नियुक्ति के लिए ऐसे भूतपूर्व सैनिक, जिन्होंने मेट्रिक उत्तीर्ण की हो और सशस्त्र बलों में 15 वर्ष से अन्यून सेवा की हो, पात्र हो सकते हैं। इसमें वह भूतपूर्व सैनिक भी शामिल है जिसने भारतीय सेना शिक्षा का विशेष प्रमाण पत्र अथवा नौसेना या वायु सेना का तत्स्थानी कोई प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। ऐसे भूतपूर्व सैनिक उन पदों पर नियुक्ति के लिए विचार किए जाने के पात्र हो सकते हैं, जिनके लिए विहित अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता स्नातक है।

MP Police SI Subedar Salary Details in Hindi

क्र.सं.पदनामवेतनमान(MP Police SI Subedar Salary Details in Hindi)
1सूबेदारLevel 9: ₹36,200 – ₹1,14,800
2उप निरीक्षक संवर्ग (विसबल, जिला पुलिस बल, आयुध, फाटो, क्यू.डी., अंगुल चिन्ह)Level 9: ₹36,200 – ₹1,14,800

MP Police SI Subedar Recruitment Application Fees

विभागीय परीक्षा शुल्कः प्रत्येक अनारक्षित अभ्यर्थियों से रू 200/- एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ई.डब्ल्यू.एस. अभ्यर्थियों से रू 100/- प्राप्त किया जाकर पुलिस विभाग को स्थानांतरित किया जावेगा।

निर्धारित आयु सीमा

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की निर्धारित न्यूनतम आयु पूरी होनी चाहिए तथा वह निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल के परिपत्र क्रमांक 3-8/2016/3, दिनांक 05 जून 2017 एवं संशोधित परिपत्र क्रमांक सी 3-14/2019/एक/3, दिनांक 19 दिसम्बर 2019 के अनुसार राज्य सरकार की वर्दीधारी सेवाओं में खुली प्रतियोगिता के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा निम्नानुसार है।

क्र.आवेदक श्रेणीअधिकतम आयु सीमा
1पुरुष – मध्यप्रदेश के अनारक्षित अभ्यर्थी33 वर्ष
2पुरुष – मध्यप्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थी33 वर्ष
3पुरुष/महिला – अन्य प्रदेश के अधिवासी सभी अभ्यर्थी33 वर्ष
4महिला – सभी श्रेणी की अभ्यर्थी38 वर्ष
5पुरुष – आरक्षित श्रेणी (अनु. जाति/अ.ज.जा./अ.पि.व.) के अभ्यर्थी38 वर्ष
6पुरुष – सभी श्रेणी के शासकीय/निगम/मण्डल/स्वशासी संस्था के कर्मचारी
तथा नगर सैनिक अभ्यर्थी
38 वर्ष
7पुरुष – अनारक्षित एवं आरक्षित श्रेणी के साथ अंतर्जातीय विवाह करने वाले अभ्यर्थी38 वर्ष
8महिला – अनारक्षित एवं आरक्षित श्रेणी के साथ अंतर्जातीय विवाह करने वाली अभ्यर्थी43 वर्ष
9पुरुष – अनारक्षित श्रेणी के विक्रम पुरस्कार विजेता38 वर्ष
10महिला – समस्त श्रेणी की विक्रम पुरस्कार विजेता43 वर्ष
11पुरुष – आरक्षित श्रेणी के विक्रम पुरस्कार विजेता43 वर्ष

नोट: उपरोक्त आयु सीमा में दी गई छूट केवल मध्यप्रदेश के अधिवासी अभ्यर्थियों के लिए लागू होगी।

MP Police SI Subedar Recruitment 2026: Important Links

विवरणलिंक
MPESB Official Website
Click Here
MP Police Recruitment 2026 Official Notification
Click Here
Online Application Form
Apply Online
MPESB Exam Schedule
Click Here

MP Police Sub Inspector Bharti 2026: FAQ

1. MP Police SI Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

MPESB द्वारा सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) के 500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. MP Police Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

3. MP Police SI Bharti 2026 Notification में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

4. MP Police SI भर्ती 2026 की परीक्षा कब होगी?

MP Police Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

5. MP Police Recruitment 2026 के लिए आवेदन कहां से करें?

उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

6. MP Police SI और Subedar भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

सूबेदार और संबंधित SI पदों के लिए सामान्यतः मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता निर्धारित है। हालांकि, अलग-अलग संवर्ग के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है।

7. Subedar Recruitment 2026 MP में परीक्षा कितनी शिफ्ट में होगी?

भर्ती परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

8. Police SI Vacancy 2026 की आयु सीमा क्या है?

आयु सीमा अभ्यर्थी की श्रेणी और लिंग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। आरक्षित वर्ग एवं अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG