MP MFP Federation Job Application 2026
MP MFP Federation Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में संविदा/मानदेय आधारित नौकरी की तलाश कर रहे हैं आप , तो मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल (MP MFP Federation) ने MFP-CELL के लिए मार्केटिंग असिस्टेंट एवं मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती पूरी तरह अस्थायी आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर 20 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं।
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
MP MFP Federation Recruitment 2026 Highlights
| भर्ती संस्था | मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल |
|---|---|
| भर्ती का नाम | MP MFP Federation Recruitment 2026 |
| कुल पद | 02 |
| पद | मार्केटिंग असिस्टेंट एवं मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर |
| नौकरी का प्रकार | पूरी तरह अस्थायी (1 वर्ष) |
| कार्यस्थल | MFP-पार्क, बरखेड़ा पठानी, भोपाल |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2026 |
MP MFP Federation Vacancy 2026
| पद का नाम | पद संख्या | योग्यता | मासिक मानदेय |
|---|---|---|---|
| मार्केटिंग असिस्टेंट | 01 | सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक (Retired ACF) | ₹50,000 |
| मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर | 01 | IIFM से फॉरेस्ट्री मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा | ₹40,000 |
MP MFP Federation Salary 2026
- मार्केटिंग असिस्टेंट को ₹50,000 प्रति माह तथा मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर को ₹40,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
- नियुक्ति प्रारंभ में 1 वर्ष के लिए होगी।
- कार्य प्रदर्शन संतोषजनक होने तथा प्रबंध संचालक की स्वीकृति मिलने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।
- मानदेय का भुगतान निर्धारित मासिक/त्रैमासिक/वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद किया जाएगा।
आयु सीमा
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- निर्धारित अधिकतम आयु में सभी प्रकार की छूट शामिल है।
- कार्यस्थल
- चयनित अभ्यर्थियों का मुख्यालय: लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र (MFP-Park), बरखेड़ा पठानी, भोपाल
- सामान्यतः एक इकाई से दूसरी इकाई में स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों के प्रमुख कार्य
चयनित उम्मीदवारों को निम्न कार्य करने होंगे—
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना का क्रियान्वयन
MFP-CELL में पूर्णकालिक टीम सदस्य के रूप में कार्य
वन धन विकास केंद्रों एवं सहकारी समितियों के उत्पादों का विपणन
उत्पादों की बिक्री एवं वितरण प्रबंधन
वन उपहार ऐप के माध्यम से मार्केटिंग लिंक उपलब्ध कराना
नए मार्केटिंग चैनलों का विकास
प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित करना
उत्पादों के प्रचार-प्रसार की सामग्री तैयार करना
डिजिटल एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग विकसित करना
विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना
नियंत्रक अधिकारी द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार आवेदन पत्र एवं नियम-शर्तें विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड करें।
- पूरी तरह भरा हुआ आवेदन निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करें।
आवेदन भेजने का पता
मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित
ए-ब्लॉक, प्रथम तल, वन भवन,
तुलसी नगर, भोपाल – 462003
महत्वपूर्ण तिथि
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | जारी |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2026 |
महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.mfpfederation.org |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | वेबसाइट से डाउनलोड करें |
| आवेदन फॉर्म | वेबसाइट से डाउनलोड करें |
Term and Condition of Marketing Cordinator<width=”34″ height=”14″></width=”34″>
Application form of Marketing Cordinator<width=”34″ height=”14″></width=”34″>
Term and Condition of Marketing Assistant<width=”34″ height=”14″></width=”34″>
Application form of Marketing Assistant
FAQ – MP MFP Federation Bhopal Bharti 2026
MP MFP Federation Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 2 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
मार्केटिंग असिस्टेंट का मासिक मानदेय कितना है?
मार्केटिंग असिस्टेंट को ₹50,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास IIFM से फॉरेस्ट्री मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है।
आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित पते पर ऑफलाइन जमा करेंगे।
नियुक्ति कितने समय के लिए होगी?
प्रारंभिक नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।