MP Laghu Udyog Nigam Maryadit Bharti 2026 – मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम में सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 10 पदों पर भर्ती, 12वीं-8वीं पास करें आवेदन

MP Laghu Udyog Nigam Maryadit Bharti 2026

MP Laghu Udyog Nigam Maryadit Bharti 2026

MP Laghu Udyog Nigam Maryadit Bharti 2026: There is good news for persons with disabilities (PwD) who are seeking government jobs in Madhya Pradesh. The Madhya Pradesh Laghu Udyog Nigam Maryadit, Bhopal, has launched a special recruitment drive to fill vacant Class III and Class IV positions. Applications are invited from eligible candidates with disabilities for a total of 10 posts, comprising Assistant Grade-3 and Peon (Class IV) roles. According to the official advertisement (Ref. No. LUNI/Karmi/N.Kr.463/2026/737), the vacancies include 04 posts for Assistant Grade-3 and 06 posts for Peon (Class IV). The required educational qualifications are a 12th-grade pass for the Assistant Grade-3 position and an 8th-grade pass for the Peon position. Additionally, for the Assistant Grade-3 role, qualifying the CPCT (Computer Proficiency and Certification Test) is mandatory. Selected candidates will receive a salary as per the prescribed pay scale.

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

This special recruitment drive is exclusively for persons with disabilities. Applicants must be residents of Madhya Pradesh and must have a valid, active registration with any employment exchange in the state. Interested candidates may submit their applications—completed in the prescribed format—to the corporation’s office by 4:00 PM on December 18, 2026.

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। भोपाल स्थित मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित (MPLUN) ने विशेष भर्ती अभियान के तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के माध्यम से सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के कुल 10 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल पात्र दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका दिया गया है। निगम की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञापन क्रमांक LUNI/Karmi/N.Kr.463/2026/737 के मुताबिक, सहायक ग्रेड-3 के लिए 4 पद और भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के लिए 6 पद निर्धारित किए गए हैं। पदों की शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग रखी गई है। सहायक ग्रेड-3 के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होने के साथ CPCT उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि भृत्य पद के लिए न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद के निर्धारित वेतनमान के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

MPLUN Recruitment 2026 – Overview

विवरणजानकारी
संस्था का नाममध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित (MPLUN)
कार्यालयभोपाल, मध्य प्रदेश
विज्ञापन क्रमांकLUNI/Karmi/N.Kr.463/2026/737
विज्ञापन दिनांक19 नवंबर 2026
भर्ती का प्रकारविशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान
पद का नामसहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य
कुल पद10
योग्यता12वीं एवं 8वीं पास
आयु सीमा18 से 45 वर्ष
नौकरी का स्थानभोपाल
वेतनमानपद के अनुसार लेवल-4 एवं लेवल-1
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आवेदन शुल्कविज्ञापन में उल्लेख नहीं
अंतिम तिथि18 दिसंबर 2026, शाम 4:00 बजे
आधिकारिक वेबसाइटmplun.mpmsme.gov.in

MPLUN Vacancy 2026 – पदों का विवरण

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:

क्र.पद का नामपद संख्याश्रेणी
1सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3)04दिव्यांगजन
2भृत्य (Peon – Class IV)06दिव्यांगजन
कुल पद10–

महत्वपूर्ण: केवल दिव्यांगजन उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

यह भर्ती सामान्य भर्ती प्रक्रिया से अलग दिव्यांगजन के लिए विशेष भर्ती अभियान के रूप में आयोजित की जा रही है। इसलिए केवल पात्र दिव्यांगजन अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • नियुक्ति के समय दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
  • आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

MPLUN Assistant Grade-3 और Peon Recruitment 2026 में दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पद की योग्यता अवश्य जांच लें।

1. सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3)

  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से 10+2 (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना चाहिए।
  • इंटरनेट एवं ब्राउजिंग/सर्फिंग का ज्ञान अनिवार्य है।

2. भृत्य (Peon – Class IV)

  • उम्मीदवार का न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2026 की स्थिति में निम्नानुसार होनी चाहिए:

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
18 वर्ष45 वर्ष

आयु संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी: विज्ञापन के अनुसार सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए सभी प्रकार की आयु छूट सहित अधिकतम आयु सीमा किसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमान (Salary / Pay Scale)

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इसका विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामवेतन स्तरवेतनमानग्रेड पे
सहायक ग्रेड-3लेवल-4₹5,200-20,200₹1,900
भृत्यलेवल-1₹4,440-7,440₹1,300

नोट: उपरोक्त वेतनमान विज्ञापन में दिए गए विवरण के अनुसार हैं। वास्तविक वेतन एवं अन्य देय लाभ संबंधित सेवा नियमों के अनुसार होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन में आवेदन शुल्क की कोई निश्चित राशि उल्लेखित नहीं की गई है। उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्देशों का अवलोकन करें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

MPLUN Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण निम्नलिखित हैं:

  1. प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच।
  2. निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करना।
  3. पात्र उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों का सत्यापन।
  4. नियुक्ति से पहले जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण।
  5. मेडिकल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियुक्ति आदेश जारी करना।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र संबंधी निर्देश: पहले से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र की नियुक्ति से पहले जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच की जाएगी। नियुक्ति के लिए दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना आवश्यक है।

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

विज्ञापन में कुछ परिस्थितियों में उम्मीदवारों को अपात्र माना गया है। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं:

  • ऐसे उम्मीदवार जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए हैं, लेकिन आवेदन की तिथि तक उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
  • शासकीय या अर्द्धशासकीय कर्मचारी जो अपने नियुक्तिकर्ता अधिकारी के माध्यम से आवेदन भेजने के बजाय सीधे आवेदन करते हैं।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित (Self Attested) प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन करने से पहले निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र।
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • दिव्यांगता श्रेणी का प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र।
  • CPCT प्रमाण पत्र (सहायक ग्रेड-3 के लिए)।
  • शासकीय मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
  • मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • शासकीय या अर्द्धशासकीय कार्यालय में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए सेवा संबंधी प्रमाण पत्र एवं विवरण।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply For MP Laghu Udyog Nigam Maryadit Bharti 2026)

MPLUN भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवार डाक के माध्यम से अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. भर्ती विज्ञापन क्रमांक LUNI/Karmi/N.Kr.463/2026/737 को डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. विज्ञापन के साथ दिए गए निर्धारित आवेदन पत्र को प्राप्त करें। आवेदन प्रारूप A-4 साइज पेपर पर प्रिंट या टाइप करके भी तैयार किया जा सकता है।
  4. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां अपने हाथ से स्पष्ट रूप से भरें।
  5. निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें और नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं।
  6. सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों एवं अंकसूचियों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करें।
  7. आवेदन पत्र को लिफाफे में बंद करें। लिफाफे पर अपना पूरा नाम एवं पता लिखें।
  8. लिफाफे के ऊपर “सहायक ग्रेड-3 अथवा भृत्य पद हेतु आवेदन” स्पष्ट रूप से लिखें।
  9. पूर्ण आवेदन को पंजीकृत डाक से भेजें अथवा स्वयं कार्यालय में जमा करें।

महत्वपूर्ण: आवेदन पत्र 18 दिसंबर 2026 को शाम 4:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। केवल डाक से भेज देना पर्याप्त नहीं होगा, आवेदन निर्धारित समय तक कार्यालय में प्राप्त होना आवश्यक है।

आवेदन भेजने का पता (Postal Address)

प्रति,
प्रबंध संचालक,
मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित,
कार्मिक विभाग (Personnel Department),
द्वितीय तल, पंचानन भवन,
टी.टी. नगर, भोपाल, मध्य प्रदेश।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि19 नवंबर 2026
आवेदन प्रारंभ19 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 दिसंबर 2026
आवेदन प्राप्ति का अंतिम समयशाम 4:00 बजे
मेरिट सूचीबाद में जारी की जाएगी

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

  1. यह भर्ती केवल दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आयोजित विशेष भर्ती अभियान है।
  2. आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  3. मध्य प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक है।
  4. नियुक्ति के समय दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए।
  5. भर्ती के लिए निर्धारित पदों की संख्या में निगम द्वारा आवश्यकता अनुसार वृद्धि या कमी की जा सकती है।
  6. अधूरे या गलत जानकारी वाले आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।
  7. अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक में देरी के लिए निगम जिम्मेदार नहीं होगा।
  8. निगम के प्रबंध संचालक को बिना पूर्व सूचना चयन प्रक्रिया स्थगित करने या निरस्त करने का अधिकार है।
  9. पहले से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  10. बधिर एवं मूक श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल बोर्ड के समक्ष BERA टेस्ट अनिवार्य है।
  11. शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में कार्यरत अभ्यर्थियों को उचित माध्यम से आवेदन करना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
Official Notification PDFडाउनलोड करें
Application FormPDF के पृष्ठ 5 से 7 देखें
आधिकारिक वेबसाइटMPLUN Official Website
ऑनलाइन आवेदन प्रारूप / पोर्टलSPARSH MP Portal

MPLUN Recruitment 2026 – FAQs

1. How many vacancies are available in MPLUN Recruitment 2026?

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सहायक ग्रेड-3 के 04 और भृत्य के 06 पद शामिल हैं।

2. Who can apply for MPLUN Recruitment 2026?

इस विशेष भर्ती अभियान में केवल पात्र दिव्यांगजन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी एवं राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन धारक होना चाहिए।

3. What is the educational qualification for Assistant Grade-3?

सहायक ग्रेड-3 पद के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से 12वीं उत्तीर्ण, CPCT पास तथा कंप्यूटर और इंटरनेट का ज्ञान होना आवश्यक है।

4. What is the qualification for Peon Recruitment?

भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

5. What is the age limit for MPLUN Bharti 2026?

उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। सभी छूट सहित अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

6. What is the last date to apply?

ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2026 शाम 4:00 बजे तक है।

7. What is the salary for Assistant Grade-3 and Peon?

सहायक ग्रेड-3 के लिए लेवल-4 (₹5,200-20,200 + ₹1,900 ग्रेड पे) और भृत्य के लिए लेवल-1 (₹4,440-7,440 + ₹1,300 ग्रेड पे) निर्धारित है।

8. What is the selection process?

उम्मीदवारों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। नियुक्ति से पहले जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।

9. Is 40% disability mandatory?

हां, नियुक्ति के समय उम्मीदवार की दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत होनी आवश्यक है।

10. How can candidates apply for MPLUN Recruitment 2026?

उम्मीदवार निर्धारित आवेदन प्रारूप भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकृत डाक से या स्वयं MPLUN कार्यालय, पंचानन भवन, टी.टी. नगर, भोपाल में जमा कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित द्वारा निकाली गई यह विशेष भर्ती दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में अवसर प्राप्त करने का अच्छा मौका है। सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के कुल 10 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार सहायक ग्रेड-3 के लिए तथा 8वीं पास उम्मीदवार भृत्य पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सहायक ग्रेड-3 के लिए CPCT एवं कंप्यूटर संबंधी योग्यता भी जरूरी है। पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 18 दिसंबर 2026 को शाम 4 बजे से पहले संबंधित कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Latest MP Government Jobs: मध्य प्रदेश की नवीनतम सरकारी नौकरी, दिव्यांगजन भर्ती, रोजगार समाचार, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए MPBharti.com पर नियमित विजिट करते रहें।

Rosh
About The Author

Rosh

MPBharti.com की संपादकीय टीम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी, भर्ती अधिसूचना, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी योजनाओं से संबंधित सटीक एवं उपयोगी जानकारी पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य युवाओं को नवीनतम सरकारी भर्ती अपडेट और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है। हमारी टीम विभिन्न विभागों द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन एवं सरकारी सूचनाओं के आधार पर पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों से संबंधित जानकारी तैयार करती है।MPBharti.com पर हमारा प्रयास है कि प्रत्येक उम्मीदवार को एक ही स्थान पर सरकारी नौकरी से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से मिल सके, जिससे वे अपने करियर के लिए सही निर्णय ले सकें।हमारी प्रमुख श्रेणियां: सरकारी नौकरी, भर्ती अपडेट, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजनाएं और करियर संबंधी जानकारी।

View All Posts →
Table of Contents

Leave a Comment

WA TG