लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिंगरौली भर्ती 2026: कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं भृत्य के पदों पर आवेदन शुरू | District Court Singrauli Bharti Application Form

District Court Singrauli Bharti Application Form

District Court Singrauli Bharti Application Form

District Court Singrauli Bharti Application Form: मध्य प्रदेश के कोर्ट मई नौकरी ढूंढ रहे हो तो आपके लिए है ये नविन रोजगार सूचना !!  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सिंगरौली के अंतर्गत लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADCS) में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा कार्यालय भृत्य के पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 03 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन जमा कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

भर्ती का संक्षिप्त विवरण – Legal Aid Defence Council Singrauli Recruitment 2026

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाजिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सिंगरौली, MP
कार्यालयलीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADCS)
भर्ती वर्ष2026
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
नियुक्तिसंविदा (01 वर्ष)

रिक्त पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नामरिक्त पद
कार्यालय सहायक (Office Assistant)01
रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर01
कार्यालय भृत्य (Office Peon)01
कुल पद03

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

पदशैक्षणिक योग्यता
कार्यालय सहायकस्नातक उत्तीर्ण, कम्प्यूटर संचालन, MS Word, डेटा एंट्री, अच्छी हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग गति, फाइल प्रबंधन एवं न्यायालयीन कार्य का ज्ञान।
रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटरस्नातक उत्तीर्ण, कम्प्यूटर संचालन, डेटा प्रोसेसिंग, उत्कृष्ट संचार कौशल, टेलीफोन/स्विच बोर्ड संचालन एवं अच्छी टाइपिंग गति।
कार्यालय भृत्यमान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण तथा हिन्दी पढ़ने एवं लिखने का ज्ञान।

आयु सीमा (Age Limit)

विवरणजानकारी
न्यूनतम आयुविज्ञापन में उल्लेख नहीं
अधिकतम आयुविज्ञापन में उल्लेख नहीं

वेतनमान (Salary)

पदमासिक वेतन
कार्यालय सहायक₹15,000 – ₹20,000
रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर₹15,000 – ₹17,000
कार्यालय भृत्य₹10,000 – ₹12,000

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे)
आवेदनों की स्क्रूटनी10 अगस्त 2026 के बाद
पात्र/अपात्र सूची जारीसंभावित 20 अगस्त 2026 तक
साक्षात्कार एवं टाइपिंग टेस्टपात्र अभ्यर्थियों की सूची के साथ घोषित किया जाएगा

आवेदन कैसे करें? How To Apply For Singrauli Zilla Nyayalay Bharti

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां, दो पासपोर्ट आकार के नवीन रंगीन फोटो तथा लिफाफे पर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिंगरौली के नाम संबोधित करें। आवेदन स्वयं कार्यालय में जमा किया जा सकता है अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है। आवेदन 10 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया – DLSA Singrauli Bharti

भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। इसके पश्चात संबंधित पदों के लिए साक्षात्कार तथा आवश्यकतानुसार टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

Important LinksLink
Official Website
Visit Official Website
Official Recruitment Notification (PDF)
Download Notification PDF
Offline Application Form
Download Application Form
Table of Contents

Leave a Comment

WA TG