Shramoday Examination Online Application 2026: श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित, अंतिम तारीख बढ़कर 28 जनवरी हुई

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

Shramoday Examination Online Application 2026 in Hindi

Shramoday Examination Online Application 2026: The Madhya Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board, Bhopal, is inviting applications from eligible students for admission to classes 6th, 7th, 8th, and 9th for the academic session 2026-27 at Shramodaya Residential Schools in Bhopal, Indore, Jabalpur, and Gwalior. Interested students can apply online through the portal www.mpsos.nic.in by January 28, 2026. The Labour Officer, Dhar, informed that the entrance examination will be held on February 8, 2026. Admit cards for the examination can be downloaded from the Madhya Pradesh State Open School Education Board’s portal www.mpsos.nic.in Get all details about Shramoday Examination Online Application 2026, How To Apply For Shramoday Exam 2026 Online, Know Online application Process For MPSOS Shramoday Examination 2026, Shramodaya Vidyalaya Prawesh Pariksha 2026-27 at below

Shramoday Examination Online Application Date Extend

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मध्य M.O.U के माध्यम से संचालित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए पूर्णतया निःशुल्क श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या को प्रोत्साहित करने प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 20 जनवरी से बढ़ाकर 28 जनवरी कर दी गई है। श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं से 9 वीं तक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी 2026 को है। शासकीय श्रमोदय आवासीय वि‌द्यालय जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल एवं इंदौर में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त करने हेतु  ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 28 जनवरी तक कर दी गई है।

हेल्प डेस्क – Shramoday Examination Help Desk

  • शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्याल भोपाल,
  • श्रीमती रत्ना दुबे प्राचार्य मोबाइल नंबर 6263012515
  • श्रीमती सायमा नाज प्रवेश प्रभारी मोबाइल नंबर 9131605435
  • श्री मनोहर मालवीय मोबाइल नंबर 895958770
  • श्री बबलू मीणा कंप्यूटर ऑपरेटर मोबाइल नंबर 8103763852
  • शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्याल इंदौर
  • श्रीमती सीमा सलवान प्राचार्य मोबाइल नंबर 8223961973
  • श्री पिंकू लाल झारियाप्रवेश प्रभारी मोबाइल नंबर 9770869293
  • श्रीमती कंचन पटेल प्रवेश समिति सदस्य मोबाइल नंबर 9617315822
  • श्री भूपेंद्र सिंह राजपूत कंप्यूटर ऑपरेटर मोबाइल नंबर 7974754856
  • शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर
  • श्रीमती निलिमा श्रीवास्तव प्राचार्य मोबाइल नंबर 9425303507
  • श्रीमती निधि गोस्वामी, कंप्यूटर विज्ञान स्नातकोत्तर (टीजीटी) मोबाइल नंबर 7489019058
  • श्रीमती नीता जादोन, पीजीटी कंप्यूटर साइंस मोबाइल नंबर 9713273432
  • श्री राहुल गिरि गोस्वामी, टीजीटी कंप्यूटर साइंस मोबाइल नंबर 797426394
  • श्री सुनील माहोर, कंप्यूटर ऑपरेटर मोबाइल नंबर 9329043968
  • शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्याल जबलपुर
  • श्रीमती अब्दुल साहिर शेख प्राचार्य मोबाइल नंबर 9826471857
  • श्री भूपेन्द्र सलामे प्रवेश प्रभारी मोबाइल नंबर 9009099566
  • श्रीमती शालिनी कठल प्रवेश समिति सदस्य मोबाइल नंबर 8319447571
  • शेख इरसान कंप्यूटर ऑपरेटर मोबाइल नंबर 7582084259, 9644086853
  • श्री अंकित शुक्ला – मोबाइल नंबर 7745968502
  • प्रवेश आवेदन हेतु वेबसाइट- https://mpsos.mponline.gov.in

MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026 – विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 हेतु आवेदन

Shramodaya Vidyalaya Prawesh Pariksha 2026-27

श्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थियों से 20 दिसम्‍बर, 2025 से 28 जनवरी, 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल www.mpsos.nic.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रवेश परीक्षा 08 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल www.mpsos.nic.in से डाउनलोड किये जा सकते है। अधिक जानकारी आप mpbharti.com पर देख सकते है !

योग्यता- Eligibility For MP Shramoday Examination 2026

1. अभ्यर्थी के माता पिता म.प्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक हो व उनके पास वैध पंजीयन प्रमाण पत्र होना अनिवार्य हो।

॥. अभ्यर्थी जिस श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है। निर्माण श्रमिक का पंजीयन उस श्रमोदय विद्यालय से संबद्ध जिले में हो। प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी उस जिले, जिससे संबद्ध श्रमोदय वि%E2%80%8Cद्यालय में वह प्रवेश लेना चाहता है।

चाहती है, की किसी सरकारी सहायता प्राप्त / अन्य मान्यता प्राप्त वि%E2%80%8Cद्यालयों अथवा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालय अथवा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान से योग्यता प्रमाण पत्र “बी” सहित पूर्व शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा 5वीं / 6वीं / 7वीं / 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिये।

IV. ऐसे अभ्यर्थी जिनके माता पिता मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में पंजीकृत है ये यदि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार के रूप में पंजीयन की पात्रता रखते हैं तो वे उनके माता पिता द्वारा म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का पंजीयन प्रमाण प्रस्तुत करने पर आवेदन कर सकेंगे।

V प्रवेश प्रक्रिया 2026 पूर्ण होने उपरान्त यदि किसी श्रमोदय विद्यालय में कक्षा 6वी/7वीं / 8वीं/9वीं में रिक्त सीटें रह जाती है, तो इस स्थिति में अन्य श्रमोदय विद्यालयों की प्रतिक्षा सूची से वरीयता एवं पालकों की स्वेच्छा के आधार पर संबंधित श्रमोदय विद्यालय में प्रदेश दिया जा सकेगा।

Last Date For MP Labour School Admission 2026

Last Date For MP Labour School Admission 2026: श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी तक आमंत्रित

महत्वपूर्ण निर्देश – Shramodaya Vidyalaya Prawesh Pariksha 2026-27

1. श्रमोदय विद्यालय में आवेदन करते समय श्रमिक कार्ड होल्डर की समग्र मेंबर आईडी तथा श्रमिक कार्ड में दर्ज आवेदक बच्चे की समग्र मेंबर आईडी दर्ज करके फॉर्म भरा जा सकता है।
2. यदि फॉर्म भरते समय आपका डाटा प्रदर्शित न हो रहा हो ” Record not found” और यदि आपका श्रमिक कार्ड बना हुआ हो तो कृपया यह जांच ले की श्रमिक कार्ड में दर्ज जानकारी सही है या नहीं।
3. श्रमिक कार्ड में दर्ज जानकारी सही न होने पर सर्वप्रथम निकाय स्तर पर जहां से श्रमिक कार्ड बनवाया गया है उसमें संशोधन किया जाना अनिवार्य होगा।
4. श्रमोदय विद्यालय में आवेदन करने के लिए केवल वही व्यक्ति पात्र होंगे जिनका वर्तमान दिनांक तक श्रमिक पंजीयन कार्ड वैध होगा तथा उक्त कार्ड में आवेदक बच्चे का नाम सम्मिलित होगा।|

MP Shramoday Admission Exam Pattern 2026

Selection Process For MP Shramoday Examination 2026 – श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा चयन प्रक्रिया और अंक वितरण

क्रमांकविषय का नामप्रश्न संख्यानिर्धारित अंकपरीक्षा अवधि
1हिन्दी151502 घंटे
2अंग्रेजी1515
3गणित1515
4सामाजिक विज्ञान / पर्यावरण अध्ययन1515
5विज्ञान1515
6सामान्य अभिरुचि एवं तर्कशक्ति2525
योग10002 घंटे

अभ्यर्थी को चयन हेतु प्रवेश परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा भाषा और आयु सीमा

परीक्षा की भाषा: प्रवेश परीक्षा प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

आयु सीमा: आयु की गणना दिनांक 01.04.2026 से की जाएगी। विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी की आयु सीमा निम्नानुसार होगी:

क्रमांककक्षाजन्मतिथि सीमा
16वीं01/04/2013 से पूर्व नहीं, 31/03/2016 के बाद नहीं
27वीं01/04/2012 से पूर्व नहीं, 31/03/2015 के बाद नहीं
38वीं01/04/2011 से पूर्व नहीं, 31/03/2014 के बाद नहीं
49वीं01/04/2010 से पूर्व नहीं, 31/03/2013 के बाद नहीं

यह शर्त अनुसूचित जातियों / अनुसूचित जनजातियों समेत सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होगी।

अभ्यर्थी की उम्र के संबंध में संदेह होने पर, प्रवेश के समय मेडिकल बोर्ड द्वारा आयु की प्रमाणिकता हेतु जाँच कराई जाएगी और बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।

नोट: निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE Act-2009) के अंतर्गत विशेष परिस्थितियों में आयु सीमा में छूट पर विचार किया जा सकता है।

श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा OMR उत्तर अंकन नियम-MP Shramoday Exam OMR Answer Instructions

उत्तर अंकित करने की विधि:

  • अभ्यर्थी को OMR शीट पर उत्तर अंकित करने के लिए नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करना होगा।
  • OMR शीट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही उत्तर अंकित किए जाने चाहिए। किसी अन्य विधि से उत्तर अंकित करने पर वह उत्तर अमान्य होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प होंगे, जिसमें केवल एक ही उत्तर सही होगा।
  • यदि एक से अधिक विकल्प चुने जाते हैं, तो उत्तर गलत माना जाएगा, चाहे उनमें से कोई एक सही क्यों न हो।
  • गलत विकल्प चुनने पर ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन प्रक्रिया

Online Application Process For MP Labour School Admission 2026

आवेदन प्रक्रिया:

  • श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पूर्णतः ऑनलाइन पद्धति से MP Online Portal (www.mponline.gov.in) पर किया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियाँ ही पात्र होंगे।
  • आवेदक को सर्वप्रथम वेबसाइट पर जाकर “श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। प्रत्येक आवेदक केवल एक बार आवेदन कर सकता है।
  • एक ही परिवार के एक से अधिक बच्चे (निर्माण श्रमिक के पुत्र/पुत्रियाँ) आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें पृथक-पृथक पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
  • आवेदन करने के उपरांत, आवेदक को पोर्टल से फोटोयुक्त रसीद प्राप्त होगी। आवेदन भरते समय सभी प्रविष्टियाँ ध्यानपूर्वक भरें क्योंकि एक बार आवेदन जमा करने के बाद उसमें संशोधन संभव नहीं है।
  • नोट: आवेदन पूर्णतः नि:शुल्क है।



Table of Contents

1 thought on “Shramoday Examination Online Application 2026: श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित, अंतिम तारीख बढ़कर 28 जनवरी हुई”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG