MPPSC Engineering Services Answer Key: The final answer key for the SES 2024 examination conducted by the Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) was released on September 17, 2025. Candidates can use this answer key to evaluate their performance and prepare for upcoming examinations.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा SES 2024 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 17 सितंबर 2025 को जारी की गई है। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी का उपयोग अपनी प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कर सकते हैं।
आयोग के विज्ञापन क्रमांक क्रमांक 64/2024 दिनांक 31.12.2024 के अंतर्गत राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2024 (सिविल, मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) दिनांक 24.08.2025 को एक सत्र में सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा के विषय सामान्य अध्ययन एवं सिविल / मेकेनिकल / इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के संदर्भ में अभ्यर्थियों से आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक-550/69/2011/प-9, दिनांक 29.08.2025 के अंतर्गत प्रावधिक उत्तर कुंजी के संदर्भ में आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सूक्ष्म जॉच की जाकर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से उक्त विषय के प्रश्न पत्र की आपत्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जायंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार भी मान्य नहीं होगा। उक्त परीक्षा की चारों सेट की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी संलग्न है ।
1. प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन एवं सिविल इंजीनियरिंगः सेट A, सेट B, सेट C एवं सेट D की अंतिम उत्तर कुंजी।
2. प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन एवं मेकेनिकल इंजीनियरिंगः सेट A, सेट B, सेट C एवं सेट D की अंतिम उत्तर कुंजी।
3. प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगः सेट A, सेट B, सेट C एवं सेट D की अंतिम उत्तर कुंजी।
How To Download MPPSC Final Engineering Services Answer Key
To view or download the Final Answer Key for SES 2024:
- Visit the Official MPPSC Website: Go to the official MPPSC website at https://mppsc.mp.gov.in
- Navigate to the ‘Notifications’ Section: Look for the ‘Notifications’ or ‘What’s New’ section on the homepage.
- Locate the SES 2024 Answer Key: Find the notification titled “Final Answer Key SES 2024 Dated 17/09/2025.”
- Download the PDF: Click on the link to download the PDF file containing the answer key.

Download MPPSC State Engineering Services Final Answer Key PDF