MPPHQ FSL Bharti Exam Pattern and Syllabus 2026
MPPHQ FSL Bharti Exam Pattern and Syllabus: The Madhya Pradesh Forensic Science Laboratory (FSL), under the Home (Police) Department, has issued a notification for the recruitment of 126 posts, including those of Laboratory Technician, Laboratory Assistant, and Laboratory Attendant. Under this recruitment drive, a written examination will be conducted as the second stage of the selection process; the standard of this examination will be commensurate with the candidate’s minimum educational qualification. The duration of the examination will be 2 hours, and it will primarily consist of questions on General Science (80 marks) and General Knowledge (20 marks), resulting in a total paper worth 100 marks. This MPPHQ FSL Bharti Exam follows a uniform pattern for all three posts, designed to evaluate the candidates’ subject comprehension and general awareness. Candidates who are domiciles of Madhya Pradesh and have passed the 10th, 12th, or Graduation levels are eligible to apply for this MPPHQ FSL Bharti Exam 2026. A notable feature of this MPPHQ FSL Recruitment Exam process is that the application procedure has been made completely free of cost via the MP Online portal, thereby ensuring that the maximum number of eligible candidates have the opportunity to participate. Download MPPHQ FSL Bharti Exam Pattern and Syllabus from below link
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
मध्यप्रदेश न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 126 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला परिचारक के पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया के द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका स्तर अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अनुसार होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें मुख्य रूप से सामान्य विज्ञान (80 अंक) तथा सामान्य ज्ञान (20 अंक) से प्रश्न पूछे जाएंगे, यानी कुल 100 अंकों का पेपर होगा। यह परीक्षा सभी तीनों पदों के लिए समान पैटर्न पर आधारित है, जिससे उम्मीदवारों की विषय समझ और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन किया जाएगा। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और स्नातक पास मध्यप्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया MP Online पोर्टल के माध्यम से बिना किसी शुल्क के रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।
मध्यप्रदेश फोरेंसिक लैब भर्ती 2026: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए बिना फीस सुनहरा अवसर | MP Police Lab Technician Bharti Online Form
चयन की योजना – MPPHQ FSL Bharti Selection Process
प्रथम चरणः प्रथम चरण में उम्मीदवारों द्वारा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हेतु आवेदन में लेख प्रतिशत के आधार पर शीर्ष 5 गुना अभ्यर्थियों को चुना जावेगा। यदि किन्हीं उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में ग्रेड प्राप्त हुआ हो तो ग्रेड के आधार पर उन्हीं के द्वारा प्रतिशत लेख किया जावे, ग्रेड के आधार पर निर्धारित किये गये प्रतिशत का आधार दर्शाने वाली तालिका चयन के उपरांत दस्तावेज परीक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवार को प्रस्तुत करना होगा।
i. प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए बीएससी के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जावेगी तथा मेरिट लिस्ट के आधार पर शीर्ष 175 अभ्यर्थियों को (रिक्त पद-35 का 5 गुना) लिखित परीक्षा में सम्मिलित किया जावेगा। प्रथम चरण में कटऑफ के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जायेगा। भले ही कुल संख्या विज्ञापित रिक्त्तियों की 5 गुना से अधिक हों।
ii. प्रयोगशाला सहायक के लिए 12वीं (अथवा पुरानी पद्धति से हायर सेकेण्डरी) के प्राप्ताकों के आधार पर मैरिट लिस्ट तैयार की जावेगी तथा मैरिट लिस्ट के आधार पर शीर्ष 165 अभ्यर्थियों को (रिक्त पद-33 का 5 गुना) लिखित परीक्षा में सम्मिलित किया जावेगा। प्रथम चरण में कटऑफ के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जायेगा। भले ही कुल संख्या विज्ञापित रिक्तियों की 5 गुना से अधिक हों।
iii. प्रयोगशाला परिचारक के लिए 10वीं (अथवा पुरानी पद्धति से हायर सेकेण्डरी) के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट लिस्ट तैयार की जावेगी तथा मैरिट लिस्ट के आधार पर शीर्ष 290 अभ्यर्थियों को (रिक्त पद-58 का 5 गुना) लिखित परीक्षा में सम्मिलित किया जावेगा। प्रथम चरण में कटऑफ के बराबर अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जायेगा। भले ही कुल संख्या विज्ञापित रिक्तियों की 5 गुना से अधिक हो।
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न नहीं होंगे अपितु एक शब्द में (रिक्त स्थान की पूर्ति) या एक वाक्य में उत्तर देना अथवा संक्षिप्त में उत्तर देना होंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिये सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को कम से कम 50 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति तथा जनजाति के उम्मीदवार को कम से कम 40 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
iii. प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक के पदों के लिये केवल लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर चयन सूचियाँ तैयार की जायेंगी, जो कि प्रत्येक प्रवर्ग/श्रेणियों यथा अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग लिए पृथक-पृथक होंगी।
iv . लिखित परीक्षा से पूर्व उम्मीदवार का आधार बेस्ड बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जायेगा। सफल उम्मीदवार को ही परीक्षा देने की अनुमति होगी।
परीक्षा पैटर्न (द्वितीय चरण – लिखित परीक्षा)
भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का स्तर निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप होगा। इसमें अभ्यर्थियों से उनके विषय से जुड़े प्रश्नों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से भी सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा विशेष रूप से प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक पदों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की विषय ज्ञान और सामान्य समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
परीक्षा की मुख्य जानकारी
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
- विषय: सामान्य विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान
अंक वितरण (प्रयोगशाला तकनीशियन)
| विषय | अंक |
|---|---|
| सामान्य विज्ञान | 80 अंक |
| सामान्य ज्ञान | 20 अंक |
| कुल | 100 अंक |
इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सामान्य विज्ञान पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि इसमें सबसे अधिक अंक निर्धारित हैं। साथ ही, सामान्य ज्ञान की अच्छी तैयारी भी चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रयोगशाला सहायक – परीक्षा पैटर्न
| विषय | अंक |
|---|---|
| सामान्य विज्ञान | 80 अंक |
| सामान्य ज्ञान | 20 अंक |
| कुल | 100 अंक |
प्रयोगशाला परिचारक – परीक्षा पैटर्न
| विषय | अंक |
|---|---|
| सामान्य विज्ञान | 80 अंक |
| सामान्य ज्ञान | 20 अंक |
| कुल | 100 अंक |
1 thought on “मध्यप्रदेश न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) 126 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस देखे ! MPPHQ FSL Bharti Exam Pattern and Syllabus”