MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026 – विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 हेतु आवेदन

Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026 PDF

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026

MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026The Government of Madhya Pradesh has released the official notification for Class 6 admission in Special Residential Schools for the academic session 2026–27. The admission process is being conducted by the Tribal Affairs Department, Madhya Pradesh, and includes schools such as Eklavya Model Residential Schools, Mata Shabari Residential Girls Education Complex, and Ideal Residential Schools. Online applications will be accepted from 10 January 2026 to 10 February 2026 through the official MP SOS portal. A total of 8405 seats are available for eligible students belonging to Scheduled Tribes, Special Backward Tribes, SC, DNT, NT, and other notified categories. Selection will be based on a written entrance examination scheduled for 22 February 2026. Interested students and parents are advised to apply online within the given timeline and check the official website regularly for updates regarding admit cards, exam centers, and merit lists.

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर तथा आदर्श आवासीय विद्यालयों में अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इन विद्यालयों का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय वर्ग, विशेष पिछड़ी जनजाति, अनुसूचित जाति, विमुक्त जनजाति, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ समुदाय के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है। कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 10 फरवरी 2026 तक चलेगी। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी आप mpbharti.com पर देख सकते है !

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वींं में प्रवेश सूचना वर्ष 2026-27 आवेदन की प्रारंभ तिथि – 10-01-2026 आवेदन की अंतिम तिथि – 10-02-2026

Shramoday Examination Online Application 2026: श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

परीक्षा केंद्र – MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam Center 2026

  1. प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिला / विकासखंड मुख्यालय पर स्थित निर्धारित विद्यालयों में किया जाएगा। परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र में उपलब्ध कराई जाएगी।

पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया (संक्षेप में) – Eligibility For MP Tribal Special  School 6th STD Admission 2026

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी पात्र होंगे जो जनजातीय वर्ग, विशेष पिछड़ी जनजाति, अनुसूचित जाति, विमुक्त जनजाति (BPL), घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ समुदाय, DNT / NT / SNT वर्ग से संबंधित हों। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है, अथवा जो मानव-तस्करी से प्रभावित हों, दिव्यांग हों या जिनके माता-पिता ने विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि दान की हो, वे भी निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी MP SOS (mpsos.nic.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Student Corner” के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मेरिट सूची में चयनित एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके विकल्प के अनुसार विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे
  2. आवेदन करते समय सही जानकारी भरना अनिवार्य है
  3. प्रवेश परीक्षा से संबंधित सिलेबस, गाइडलाइन एवं विद्यालयों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है
  4. भविष्य में शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु विद्यार्थियों को tribal.mp.gov.in पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण कराना आवश्यक है

निष्कर्ष

यदि आप या आपके परिवार का कोई बच्चा कक्षा 6वीं में निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा प्राप्त करना चाहता है, तो विशिष्ट आवासीय विद्यालय प्रवेश 2026-27 एक बेहतरीन अवसर है। समय रहते आवेदन करें और प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ करें।

Important Date For MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026

विवरणतिथिसमय
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ10.01.2026प्रातः 11:00 बजे से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10.02.2026सायं 05:00 बजे तक
प्रवेश पत्र डाउनलोड प्रारंभ15.02.2026प्रातः 10:00 बजे से
प्रवेश परीक्षा22.02.2026प्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक

कक्षा 6वीं सीट संख्या – No Of Seats For MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026

विद्यालय का प्रकारबालकबालिकाकुल सीट
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय177518003575
माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर045504550
आदर्श आवासीय विद्यालय2800280
योग205563508405

प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम – Schedule For Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026 -27

क्रमांकपरीक्षा का विवरणदिनांक
1ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि10.01.2026
2ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10.02.2026
3प्रवेश पत्र डाउनलोड प्रारंभ15.02.2026
4प्रवेश परीक्षा22.02.2026

आवेदन प्रक्रिया – Application Process For MPSARAS Exam 2026-27

  • कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जनजाति वर्ग, विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया या सहरिया), विमुक्त जनजातियाँ, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ समुदाय (DNT/NT/SNT) के अलावा वे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद/उग्रवाद/कोविड आदि के कारण खो दिया है तथा विधवा की संतान, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ या भूमिदाता (जिन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान की हो) वर्ग के विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरूद्ध चयन के लिए पात्र होंगे।

  • उल्लेखित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा, विस्तृत गाइड लाइन एवं विद्यालयों की सूची तथा रिक्त सीटों के विवरण संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026 PDF

Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026 PDF

Table of Contents

2 thoughts on “MP Tribal Special Residential Schools Entrance Exam 2026 – विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 हेतु आवेदन”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG