MP SET Exam Update – सेट के लिए UG के 4th ईयर को माना जाएगा PG का प्रीवियस ईयर

MPPSC Homeopathic Medical officer Bharti 2026

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

MP SET Exam Update 2025

MP SET Exam Update: MP Rajya Patrata Pariksha 2025 latest news ! Those candidates who are going to appear for MP SET Exam 2025 can check this MP SET News 2025.The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) has given a big relief to students by easing the rules for the State Eligibility Test (SET) 2025. Now, students who are in the first year of their postgraduate (PG) course can apply even if they have completed only one year of PG studies. MPPSC has announced that the fourth year of an undergraduate (UG) program will be considered as the first year of PG, allowing more students to become eligible for the exam.

MP SET Exam 2026 Syllabus: MP राज्य पात्रता परीक्षा सिलेबस PDF डाउनलोड करें

Along with this, MPPSC has also extended the last date for online applications. Candidates can now submit their SET application forms till 27th November, whereas earlier the last date was 20th November. This extension will help those students who could not complete their applications on time due to documentation or other issues.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 के लिए नियमों में महत्वपूर्ण शिथिलता दी है। आयोग ने अब उन छात्रों को भी आवेदन की अनुमति दे दी है जो पीजी के पहले वर्ष में हैं और जिन्होंने केवल एक वर्ष की पढ़ाई पूरी की है। ऐसे अभ्यर्थी अपने यूजी के चौथे वर्ष के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यूजी का चौथा वर्ष पीजी का प्रथम वर्ष माना जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 27 नवंबर तक आवेदन पत्र भर सकते हैं, जबकि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित थी। तिथि बढ़ने से उन छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा जो दस्तावेज या अन्य कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।

परीक्षा से 10 दिन पूर्व तक अतिरिक्त शुल्क के साथ जमा होंगे आवेदन

प्रथम चरण में चूकने के बाद द्वितीय चरण में उम्मीदवार आवेदन करता है, तो उसे 25 हजार के अतिरिक्त भुगतान के साथ 40 रुपये का पोर्टल शुल्क एक दिसंबर से परीक्षा तिथि के 10 दिन पूर्व आवेदन के साथ जमा करना होगा। त्रुटि सुधार तीन दिसंबर से परीक्षा शुरू होने के आठ दिन पहले तक 50 रुपए प्रति सुधार सत्र के आधार पर उम्मीदवार को भुगतान करना होगा।

MPPSC SET 2025 फॉर्म व सुधार तिथियाँ
इवेंट / गतिविधितिथि
MP SET 2025 आवेदन फॉर्म प्रारंभ तिथि25.10.2025
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि27.11.2025
करैक्शन विंडो ओपन30.10.2025 से 27.11.2025

 

MPPSC SET 2025 परीक्षा शुल्क
श्रेणीपरीक्षा शुल्क + पोर्टल शुल्क
SC, ST, OBC, EWS, PwD₹250 + ₹40
अन्य श्रेणियाँ एवं MP के बाहर के अभ्यर्थी₹500 + ₹40
सुधार शुल्क (प्रति करैक्शन सेशन)₹50

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – MP SET Exam Eligibility

1. अभ्यर्थी, केन्द्रीय अधिनियम या राज्य अधिनियम द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, 1956 (अधिसूचना क्रमांक 03 सन् 1956) के अधीन विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अथवा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष / स्नातकोत्तर तृतीय / स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत् होने पर पात्र होगा।
2. अनारक्षित / सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु स्नातकोत्तर उपाधि में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित श्रेणी (केवल मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर को छोड़कर) तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
3. आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों को यू.जी.सी. के निर्देशानुसार अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के समान ही स्नातकोत्तर उपाधि में न्यूनतम 55 प्रतिशत होना आवश्यक है।
4. ऐसे अभ्यर्थी जो स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत् हैं तथा जिनका स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है अथवा परीक्षा परिणाम प्रतीक्षारत है, वे सभी अभ्यर्थी प्रावधिक रूप से परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अर्ह हैं।
5. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थियों के परीक्षा में पात्र होने पर भी अर्हता प्रमाण-पत्र तभी मान्य होगा, जब राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित होने के दो वर्ष की अवधि में अनारक्षित, ई.डब्ल्यू.एस. एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु स्नातकोत्तर उपाधि में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित श्रेणी के (केवल मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर को छोड़कर) एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अर्जित करना होगा।
6. ऐसे पीएच.डी. उपाधि धारक अभ्यर्थी जिनकी स्नातकोत्तर की परीक्षा 19 सितंबर, 1991 तक पूर्ण हो चुकी है, उन्हें शैक्षणिक अर्हता में 5 प्रतिशत की छूट (55 प्रतिशत से 50 प्रतिशत) देय होगी।
7. ऐसे अभ्यर्थियों भी पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे, जिनके पास भारत के किसी भी विश्वविद्यालय से या विदेश के किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा / प्रमाण-पत्र प्राप्त हो, किन्तु उन्हें एसोसिएशन ऑफ इण्डियन यूनिवर्सिटीज (AIU), नई दिल्ली से यह प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा कि उनके द्वारा प्राप्त डिग्री / डिप्लोमा / प्रमाण पत्र भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त स्नातकोत्तर उपाधि के समकक्ष है।

आयु संबंधी सूचना – MP SET Exam 2025 Age Limit

राज्य पात्रता परीक्षा हेतु आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।

शहर चयन के संदर्भ में आवश्यक निर्देश – Important Instructions Regarding MP SET City Selection

1. ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक परीक्षा शहर सावधानीपूर्व चुने। परीक्षा शहर के संदर्भ में अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत अग्रमान्यता को किसी भी स्थिति में बदला नहीं जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रशासनिक कारणों से परीक्षा शहरों/केन्द्रों की संख्या कम या अधिक की जा सकती है।
2. आवेदक उपर्युक्त तालिका में उल्लिखित शहर में से उसकी अग्रमान्यता के अनुसार अधिकतम चार शहर चुन सकेगा। यह आवश्यक नहीं है कि आवेदक द्वारा चयनित अग्रमान्यता अनुसार ही शहर आवंटित किए जाए।
3. आयोग के प्रशासनिक कार्य की सुविधा की दृष्टि से चयनित अग्रमान्यता क्रम से भिन्न शहर आवंटित कर सकता है तथा शहरों की संख्या कम या अधिक कर सकता हैं या परीक्षा केन्द्रों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
4. आयोग द्वारा आवंटित केन्द्र / शहर के परिवर्तन के संदर्भ में प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
5 . अभ्यर्थी द्वारा आवंटित केन्द्र का एक दिन पूर्व अवलोकन करना उचित होगा।
6. मध्य प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संचालन की सुविधा अनुसार केन्द्र का आवंटन अंतिम रूप से आयोग द्वारा निर्धारित होंगे। परीक्षा हेतु रजिस्टर्ड आवेदकों को उनके द्वारा चुने गए विकल्प शहर के आधार पर रेण्डम विधि से रोल नंबर प्रदाय किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के संबंधी अनुदेश एवं अन्य जानकारी – How To Apply For MP SET Exam 2025 Online

1. ऑनलाइन आवेदन पत्र www.mponline.gov.in अथवा mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
2. अभ्यर्थी निम्नांकित माध्यमों से भी शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं- अ. स्वयं अपने घर या इंटरनेट कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन-पत्र भर कर परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। ब. ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरकर परीक्षा शुल्क का भुगतान किसी भी बैंक के इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
3. अभ्यर्थी Mponline के अधिकृत कियोस्क के माध्यम से शुल्क का नगद भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अधिकृत कियोस्कों की सूची www.mponline.gov.in पर पता एवं फोन नंबर सहित उपलब्ध है।
4. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने के पूर्व अपने अद्यतन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर की 25кв से 200kb तक www.mponline.gov.in के KIOSK पर स्केनिंग की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

Table of Contents

1 thought on “MP SET Exam Update – सेट के लिए UG के 4th ईयर को माना जाएगा PG का प्रीवियस ईयर”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG