MP Pollution Control Board Bharti Exam Pattern and Syllabus 2026
MP Pollution Control Board Bharti Exam Pattern and Syllabus: The MPPCB Assistant Engineer (Environment) Recruitment 2026 follows a well-structured selection process designed to evaluate both technical expertise and overall aptitude of candidates. The selection will be conducted in two stages, including a Computer-Based Test (CBT) and a personal interview. The CBT carries a weightage of 80% with a total of 80 marks, while the interview holds 20% weightage with 20 marks. The final merit list will be prepared based on the combined performance in both stages. The CBT exam will consist of objective-type (MCQ) questions covering key subjects such as Environmental Engineering topics like water treatment, wastewater management, air pollution control, solid and hazardous waste management, along with environmental laws and regulations. Additionally, questions related to general knowledge, current affairs with a focus on Madhya Pradesh, and basic computer and IT knowledge will also be included. This exam pattern ensures a comprehensive assessment of candidates’ technical knowledge, awareness, and fundamental computer skills, making it an important opportunity for engineering graduates aiming for a government job in the environmental sector.
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और साक्षात्कार शामिल हैं। CBT परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी, जिसका वेटेज 80% रखा गया है, जबकि साक्षात्कार 20 अंकों का होगा (20% वेटेज)। अंतिम मेरिट लिस्ट दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। CBT परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से पर्यावरण इंजीनियरिंग के विषय (जैसे Water Treatment, Waste Water Management, Air Pollution Control, Solid & Hazardous Waste Management आदि), पर्यावरण कानून एवं नियम, जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण तकनीक, सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स (विशेष रूप से मध्य प्रदेश) तथा कंप्यूटर और आईटी की बेसिक जानकारी शामिल होगी। इस प्रकार परीक्षा तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सामान्य जागरूकता और बेसिक कंप्यूटर स्किल्स का भी आकलन करेगी।
👉शानदार सैलरी के साथ सरकारी नौकरी, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सीधी भर्ती, जल्दी करें आवेदन | MP Pollution Control Board Vacancy 2026
चयन प्रक्रिया – MP Pollution Control Board Bharti Exam Selection Process
1. एमपी ऑनलाईन के माध्यम से केवल ऑनलाईन आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन हेतु निर्धारित तिथियों – ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ दिनांक 10/04/2026 आवेदन पत्र त्रुटि सुधार करने की प्रारम्भ दिनांक 13/04/2026 ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम दिनांक 30/04/2026 आवेदन पत्र त्रुटि सुधार करने की अंतिम दिनांक 02/05/2026
2. अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गये आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे ।
3. त्रुटि सुधार अवधि समाप्त होने के पश्चात आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं होगा ।
4. चयन हेतु कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सी.बी.टी.) एवं साक्षात्कार आयोजित किया जावेगा।
5. एम.पी. ऑनलाइन द्वारा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित कर प्रत्येक श्रेणीवार पदों की संख्या के तीन गुना के बराबर अभ्यर्थियों के नाम मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजे जावेंगे। एम.पी. ऑनलाइन द्वारा अभ्यार्थियों के प्राप्तांक घोषित नहीं किये जायेंगे एवं बोर्ड को भी अभ्यर्थियों की सूची के साथ उनके प्राप्तांक की जानकारी नहीं भेजी जावेगी।
6. एम.पी. ऑनलाइन से प्राप्त अभ्यर्थियों के साक्षात्कार मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित किये जायेगे। जिसके लिये अध्यक्ष, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तीन सदस्यीय साक्षात्कार समिति का गठन किया जावेगा, जिसमें एक समिति का अध्यक्ष होगा एवं दो विशेषज्ञ सदस्य होंगे।
7. साक्षात्कार के प्राप्तांक बोर्ड द्वारा एम.पी. ऑलाइन को भेजे जायेंगे, जिसमें पूर्णतः गोपनीयता रखी जावेगी।
8. कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट से प्राप्त प्राप्तांक एवं साक्षात्कार से प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर एम.पी. ऑनलाइन द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जावेगी। मेरिट लिस्ट तैयार किये जाने हेतु निम्नानुसार अंको की गणना की जावेगी :-
| क्र. | टेस्ट का प्रकार | वेटेज | पूर्णांक | प्राप्तांक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट | 80% | 80 | 80 |
| 2 | साक्षात्कार | 20% | 20 | 20 |
| योग | 100% | 100 | 100 | |
9. एम.पी. ऑनलाइन द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया अनुसार श्रेणीवार (Category) मेरिट लिस्ट तैयार कर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी जावेगी।
10. एम.पी. ऑनलाइन द्वारा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट से प्राप्त अंको एवं साक्षात्कार से प्राप्त अंको को पूर्णतः गोपनीय रखा जावेगा तथा बोर्ड द्वारा लिखित में मांगे जाने पर ही प्रदाय किया जावेगा। इस सन्दर्भ हेतु लिखित में वचन पत्र बोर्ड को परीक्षा प्रक्रिया प्रारम्भ करने के पूर्व प्रस्तुत करना होगा।
11. मेरिट लिस्ट प्राप्त होने के पश्चात अध्यक्ष, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुमोदन पश्चात बोर्ड द्वारा नियुक्ति संबंधी अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
12. मैरिट लिस्ट 01 वर्ष तक वैध रहेगी तथापि 01 वर्ष के पश्चात उपरोक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति की कार्यवाही का अधिकार अध्यक्ष, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा। अध्यक्ष की अनुमति से 01 वर्ष के बाद भी सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जा सकेगी।
13. पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि का अधिकार अध्यक्ष, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को रहेगा, तदानुसार बोर्ड द्वारा आवश्यकतानुसार प्राप्त सूची से नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जा सकेगी।
5. परीक्षा हेतु पाठयक्रम – MP Pollution Control Board Bharti Exam Syllabus PDF
कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सी.बी.टी.) हेतु निम्नलिखित विषयों से संबंधित वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice) प्रश्न पूछे जावेंगे:-
1. राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा पर्यावरण इंजीनियरिंग से स्तानकोत्तर हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम के निम्न विषय – a. Waste Water treatment Technology System with Design b. Design of Water Treatment System c. Environmental Management d. Recycling of Industrial Waste Water & Disposal e. Environmental Chemistry g. Air Pollution Sources & Control Technologies h. Industrial Water & Waste Water Treatment i. Solid Waste Management j. Hazardous Waste management k. Laboratory Equipments for Sampling & Analysis of Environmental Parameters related to Air, Water, Noise, Solid Waste, Hazardous Waste etc.
2. भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी पर्यावरण संबंधी अधिनियमों एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा तत्संबंध में बनाये गये नियमों के प्रावधानो से संबंधित प्रश्न।
3. जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण के स्त्रोत एवं नियंत्रण हेतु तकनीकी से संबंधित प्रश्न, ठोस अपशिष्ठ एवं परिसंकटमय अपशिष्ठ के प्रबंधन से संबंधित प्रश्न आदि ।
4. सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स विशेष सन्दर्भ से मध्य प्रदेश के परिप्रेक्ष्य से संबंधित प्रश्न
5. कम्प्यूटर के प्रारंभिक ज्ञान (Basic Knowledge), आई.टी. (Information Technology) एवं लॉजिक से संबंधित प्रश्न
1 thought on “मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2026 सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न | MP Pollution Control Board Bharti Exam Pattern and Syllabus”
Thanky you for information