MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Date: बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा का अवसर 25 अक्टूबर को

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Date: मुयमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक द्वारका-सोमनाथ यात्रा आयोजित की जायेगी। यात्रा के लिए सतना जिले से लाटरी द्वारा चयनित कुल 200 तीर्थयात्रियों की टिकट संबंधित तहसीलदार को भेज दी गई है। तीर्थयात्रा के लिए निर्धारित ट्रेन भारत गौरव स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे रेल्वे स्टेशन सतना से प्रस्थान करेगी तथा 31 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे वापस लौटेगी।

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Date

कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि यात्रा के लिए चयनित 200 तीर्थयात्रियों एवं प्रतीक्षारत 20 यात्रियों को यात्रा के संबंध में सूचना फोन से देकर अवगत कराएं तथा साथ ही चयनित समस्त तीर्थयात्रियों को यात्रा प्रस्थान के लिए 25 अक्टूबर को रेल्वे स्टेशन सतना में रात्रि 9 बजे तक उपस्थिति होने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को एक तीर्थस्थान की नि:शुल्क यात्रा कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना लागू की गई है। इस योजना के द्वारा 60 साल से अधिक आयु के मध्यप्रदेश के निवासी नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा का एक बार अवसर दिया जाता है। इस योजना के तहत रीवा जिले के 200बुजुर्गों कों 25 अक्टूबर को द्वारिका और सोमनाथ की तीर्थयात्रा का अवसर दिया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी धर्मस्व ने बताया कि तीर्थदर्शन ट्रेन 25 अक्टूबर को रीवा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन 31 अक्टूबर को वापस लौटेगी। इसमें रीवा के 200 बुजुर्गों के साथ-साथ मऊगंज जिले के 179,सतना के 200 तथा मैहर जिले 200 बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा कराई जाएगी। तीर्थयात्रियों को सहयोग देने के लिए प्रत्येक जिले से चार अनुरक्षक भी उनके साथ जाएंगे। आवेदक बुजुर्ग को आयकर दाता नहीं होना चाहिए। पात्र बुजुर्ग अपनी जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय अथवा नगरीय निकाय में 13अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाटरी के माध्यम से तीर्थयात्रियों का चयन किया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को ठहरने, भोजन, पानी, चाय और नाश्ते की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। सभी तीर्थयात्री अपने साथ मौसम के अनुकूल कपड़े, अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री तथा दवाएं अपने साथ रखें। महिला तीर्थयात्रियों को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट रहेगी। तीर्थदर्शन योजना के तहत यात्रियों के गूगल सीट पर आवेदन भरने एवं गूगल आईडी नमीनेशन के लिए प्राधिकृत अधिकारी/प्रभारी व डाटा इंट्री आपरेटर का प्रशिक्षण 16 सितंबर को कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में अपरान्ह 2 बजे से आयोजित किया गया है।

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG