MP ESB Bharti 2026: The Madhya Pradesh Professional Examination Board is conducting a combined recruitment examination in 2025 for Group-2 Subgroup-3 positions. The online application process for this examination will begin on October 29, 2025, and will continue until November 12, 2025.
Candidates who wish to make corrections to their applications can do so between November 12, 2025, and November 17, 2025. The examination will commence on December 13, 2025.
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा समूह-2 उपसमूह-3 के पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगी और 12 नवंबर 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवार यदि अपने आवेदन में कोई सुधार करना चाहें, तो वे 12 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया जाएगा।
रिक्त पदों का विवरण
कुल पद: ४५४
आयु सीमा
उन समस्त पदों के लिए जिनके कि लिए मण्डल संयुक्त कनिष्ठ सेवा अर्हता परीक्षा आयोजित कर रहा है, न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु- सीमा 40 वर्ष होगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़े वर्गों, विभागों/निगमों/मण्डलों/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष होगी। अधिकतम आयु सीमा के सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी संशोधन लागू समझे जाएंगे। आयु सीमा की गणना भरती के चालू वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में की जाएगी :
परीक्षा शुल्क
अनारक्षित (सामान्य) अभ्यर्थियों के लिए: ₹500 प्रति प्रश्न पत्र
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग (केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी): ₹250 प्रति प्रश्न पत्र
एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन भरने पर ₹60 पोर्टल शुल्क और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से लॉगिन करने पर ₹20 शुल्क देय होगा।