MCNUJC PhD Registration 2026 : पत्रकारिता और मीडिया विषयों में पीएचडी का सुनहरा अवसर

MCNUJC PhD Registration 2026

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

MCNUJC MP PhD Admission 2026

MCNUJC PhD Registration 2026: www.mcu.ac.in माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCUNUJC), भोपाल द्वारा लगभग आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शोध उपाधि (पीएच.डी) में प्रवेश हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शोध के लिए इच्‍छुक युवाओं का इंतजार अब खत्‍म हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निम्नलिखित विषयों में पीएच.डी में प्रवेश प्रस्तावित है- जनसंचार, नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी, कम्‍प्‍यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, मीडिया प्रबंधन एवं पुस्तकालय विज्ञान। इन विषयों पर 80 से ज्‍यादा सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

MCU PhD Admission 2026-27

MCU PhD Admission 2026-27 के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया पत्रकारिता, मीडिया और संचार अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
MCNUJC PhD Registration 2026

उपलब्ध विषय (Ph.D Subjects)

विश्वविद्यालय द्वारा निम्नलिखित विषयों में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी:

  • जनसंचार
  • नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी
  • कम्प्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग
  • मीडिया प्रबंधन
  • पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान

आवेदन प्रक्रिया – MCNUJC PhD Admission Process 2026

पीएच.डी. प्रवेश हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

🔗 ऑनलाइन आवेदन लिंक:
https://mcrpv.mponline.gov.in/

आवेदन शुल्क – MCU PhD Application Fees

  • सामान्य / ओबीसी वर्ग: ₹2050/-
  • एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹1050/-
  • शुल्क का भुगतान केवल एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां – MCU PhD Admission Last Date 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • प्रवेश परीक्षा तिथि: मार्च 2026 (संभावित)

महत्वपूर्ण सूचना

आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे पीएच.डी. प्रवेश की पात्रता शर्तें पूर्ण करते हैं।

पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधिकारिक वेबसाइट:

Home-New-Final-January-2026

पीएच.डी प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नवीनतम नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पीएच.डी विज्ञापन का जारी होना शोधार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इससे विश्वविद्यालय में अकादमिक शोध को नई दिशा मिलेगी तथा मीडिया, संचार, प्रबंधन, कम्‍प्‍यूटर एवं पुस्‍तकालय विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

आवेदन की तिथियों, पात्रता मानदंड एवं अन्य आवश्यक जानकारियों के लिए अभ्‍यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mcu.ac.in देख सकते हैं।

MCU PhD Admission 2026-27 FAQ

Q1. MCU PhD Admission 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
👉 आवेदन केवल mcrpv.mponline.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Q2. MCU PhD में कौन-कौन से विषय उपलब्ध हैं?
👉 जनसंचार, नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर विज्ञान, मीडिया प्रबंधन एवं पुस्तकालय विज्ञान।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है?
👉 सामान्य/OBC: ₹2050, SC/ST/EWS/दिव्यांग: ₹1050।

Table of Contents

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG