Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Bharti: महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग मैं मिशन शक्ति अंतर्गत भर्ती सुरु

Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Bharti 2025

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Bharti 2025

Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Bharti: Under the Mission Shakti Scheme launched by the Government of India for women’s safety, protection, and empowerment, contract-based recruitment is being conducted in Durg district for various projects. Eligible and interested candidates are invited to apply online only for contractual posts in Sakhi Niwas, Shakti Sadan, and the Hub for Empowerment of Women (DHEW). Applications for Sakhi Niwas can be submitted through sakhiniwas.e-bharti.in/durg, while applications for Shakti Sadan are to be submitted via wcd.e-bharti.in/durg. Additionally, recruitment is being carried out for one sanctioned post of Gender Specialist under the District Hub for Empowerment of Women. The last date to apply online is 15 December 2025. Selected candidates will receive a fixed/contractual monthly remuneration ranging from ₹5,766 to ₹25,780, as per the prescribed pay matrix level. Complete details regarding vacancies, eligibility criteria, age limit, selection process, and online application procedure for Mission Shakti Recruitment 2025 in Durg are available in the official notification. Eligible applicants are advised to apply well before the closing date.

भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले में विभिन्न योजनाओं के संचालन हेतु संविदा आधार पर भर्ती की जा रही है। मिशन शक्ति के तहत जिले में स्वीकृत सखी निवास, शक्ति सदन तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र (Hub for Empowerment of Women) के संचालन के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सखी निवास योजना के माध्यम से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने, शक्ति सदन योजना के अंतर्गत संकटग्रस्त एवं पीड़ित महिलाओं को संरक्षण व सहायता प्रदान करने तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र के जरिए महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन एवं सशक्तिकरण से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इन सभी संविदा पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर 2025 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सखी निवास के लिए आवेदन लिंक https://sakhiniwas.e-bharti.in/durg एवं शक्ति सदन के लिए आवेदन लिंक https://wcd.e-bharti.in/durg निर्धारित है, जबकि महिला सशक्तिकरण केंद्र से संबंधित भर्ती भी मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

WCD Durg Bharti 2025 Details

रिक्त पदों एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण

क्रमांकपदनामकुल रिक्त पदअनारक्षितअ.ज.जा.अ.जा.अ.पि.व.योगसंविदा नियमानुसार मासिक वेतन (₹)वेतन मैट्रिक्स लेवल
1आवासीय अधीक्षक10101000120,900लेवल-07
2कार्यालय सहायक01010000116,310लेवल-05
3बहुउद्देशीय सहायक302010100211,720लेवल-02
4रसोईया (अर्द्धकालीन संविदा)02010100026,135
5सुरक्षा गार्ड / चौकीदार030101010311,360लेवल-01
योग09050300109

रिक्त पदों एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण

क्रमांकपदनामकुल रिक्त पदअनारक्षितअ.ज.जा.अ.जा.अ.पि.व.योगमासिक मानदेय (₹)वेतन मैट्रिक्स लेवल
1प्रबंधक01010000118,420लेवल-06
2वार्डन01010000114,200लेवल-04
3केयर टेकर
(अर्द्धकालीन सेवा प्रदाता)
030101001035,766
योग05030100105

स्वीकृत पदों की संख्या एवं वेतन विवरण

क्रमांकपदनामURSTयोगवेतन मैट्रिक्स लेवलनिर्धारित एकमुश्त / संविदा मासिक वेतन (₹)
1जेंडर विशेषज्ञ000101लेवल-0825,780.00

WCD Durg Recruitment 2025

कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) पांच बिल्डिंग परिसर, जिला-दुर्ग (छ.ग.) : मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास और सक्ति सदन एवं महिला सशक्तिकरण केन्द्र के रिक्त पदों के विज्ञापन अवधि में वृद्धि का प्रकाशन15/12/202522/12/2025देखें (3 MB) 
कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) पांच बिल्डिंग परिसर, जिला-दुर्ग (छ.ग.) : मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास और सक्ति सदन एवं महिला सशक्तिकरण केन्द्र के रिक्त पदों के विज्ञापन प्रकाशन02/12/202515/12/2025देखें (275 KB) Mission Hub (3 MB) Sakhi Nivas (3 MB) Shakti Sadan (4 MB) 

 


Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Recruitment 2025

Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Bharti: भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य जिले में बाल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करना है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 15 दिसंबर 2025 तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 05 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखभाल), विधिक सह परीवीक्षा अधिकारी, लेखापाल तथा आउटरीच वर्कर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए एक-एक रिक्ति निर्धारित है। पदानुसार चयनित उम्मीदवारों को ₹10,592/- से ₹44,023/- प्रतिमाह तक का एकमुश्त मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।

यदि आप बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते हैं और निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। रिक्त पदों, आरक्षण विवरण एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़कर समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Vacancy 2025

क्रमांकपदनामकुल रिक्त पदनिर्धारित एकमुश्त मासिक वेतन (₹)
1जिला बाल संरक्षण अधिकारी144,023/- प्रतिमाह
2संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखभाल)127,804/- प्रतिमाह
3विधिक सह परीवीक्षा अधिकारी127,804/- प्रतिमाह
4लेखापाल118,536/- प्रतिमाह
5आउटरीच वर्कर110,592/- प्रतिमाह

Mahila Bal Vikas Vibhag Durg Bharti Education Required

क्रमांकपदनामअनिवार्य न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताअनिवार्य कौशलअनिवार्य न्यूनतम अनुभववांछनीय योग्यता
1जिला बाल संरक्षण अधिकारीकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य / समाजशास्त्र / बाल विकास /
मानवाधिकार / लोक प्रशासन / मनोविज्ञान / मनोचिकित्सा / विधि / जन स्वास्थ्य /
सामुदायिक संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री।
कम्प्यूटर पर एम.एस. ऑफिस एवं वेब आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में कार्य करने की क्षमता।महिला एवं बाल विकास / समाज कल्याण के क्षेत्र में सरकारी / गैर-सरकारी संस्था के साथ
प्रलेखन, प्रशिक्षण, परियोजना निर्माण, कार्यान्वयन, निगरानी एवं पर्यवेक्षण में
न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव।
अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा का ज्ञान।
2संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखभाल)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य / समाजशास्त्र / बाल विकास /
मानवाधिकार / लोक प्रशासन / मनोविज्ञान / मनोचिकित्सा / विधि / जन स्वास्थ्य /
सामुदायिक संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्रीअथवा उपरोक्त विषयों में स्नातक डिग्री।
कम्प्यूटर पर एम.एस. ऑफिस एवं वेब आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में कार्य करने की क्षमता।महिला एवं बाल विकास / समाज कल्याण के क्षेत्र में प्रलेखन, प्रशिक्षण, परियोजना निर्माण,
कार्यान्वयन, निगरानी एवं पर्यवेक्षण में न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव।
अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा का ज्ञान।
3विधिक सह परीवीक्षा अधिकारीकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB)।कम्प्यूटर पर एम.एस. ऑफिस एवं वेब आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में कार्य करने की क्षमता।महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के क्षेत्र में सरकारी / एनजीओ / विधि मामलों से
संबंधित न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव।
महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व संरक्षण से संबंधित विषयों की अच्छी समझ,
अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा का ज्ञान।
4लेखापालकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य / गणित में स्नातक एवं
मान्यता प्राप्त संस्थान से टैली (Tally) कोर्स प्रमाण पत्र।
कम्प्यूटर पर एम.एस. ऑफिस, टैली एवं वेब आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में दक्षता।शासकीय / अशासकीय संस्थाओं में अधिमानतः महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में
न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव।
5आउटरीच वर्करकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / समकक्ष बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण।अच्छा संचार कौशल।शासकीय / अशासकीय संस्थाओं में अधिमानतः महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में
न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव।

आयु सीमा

1 सभी पदों हेतु अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी प्रकार की छूट को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

2 सभी पदों पर अधिकतम आयु सीमा में छूट के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश लागू होंगे।

3 आयु प्रमाणन हेतु अभ्यर्थी का जन्म प्रमाण-पत्र अथवा कक्षा 10वीं की अंकसूची मान्य होगी।

आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि एवं प्रक्रिया

आवेदक को अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र दिनांक 15 दिसंबर 2025 को सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग परिसर, दुर्ग में केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।

निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) महिला एवं बाल विकास विभाग पांच बिल्डिंग परिसर, जिला-दुर्ग (छ.ग.) :”जिला बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पदों (संविदा) की पूर्ति हेतु पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित”27/11/202515/12/2025देखें (3 MB) ICPS Form_20251127_0001_11zon (1 MB) 

Table of Contents

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG