Bal Vikas Vibhag Chhattisgarh Bharti 2025
Mahila Bal Vikas Vibhag Chhattisgarh Bharti: The Women and Child Development Department, Chhattisgarh, is recruiting for various positions at its state headquarters in Raipur for the operation of the Women’s Helpline 181 under the Mission Shakti scheme. This recruitment will be on a lump-sum/contractual monthly salary basis. Eligible and interested applicants are invited to apply online from October 30, 2025, to November 15, 2025. Interested candidates can apply through the department’s official website http://helpline.e-bharki.is/shew or by using the link provided below. Detailed information regarding the positions, eligibility criteria, salary scale, and the application process for the Women and Child Development Department Chhattisgarh recruitment is given below.
महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन 181 के संचालन हेतु राज्य मुख्यालय रायपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती एकमुश्त / संविदा मासिक वेतन पर की जाएगी। मित्रों इसके लिए पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से 30 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की अधिकृत वेबसाइट http://helpline.e-bharki.is/shew पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते है । पदों की नियुक्ति, पात्रता मानदंड, वेतनमान एवं महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ भर्ती आवेदन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है —
WCD Cg Vacancy 2025
| क्रमांक | पदनाम | पद संख्या | अनारक्षित | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | कुल योग | निर्धारित एकमुश्त / संविदा मासिक वेतन | चयन प्रक्रिया |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर (महिला पद) | 01 | 0 | 0 | 0 | 01 | 01 | ₹45,000/- | सीधी भर्ती |
| 2 | कॉल ऑपरेटर (महिला पद) | 12 | 05 | 04 | 01 | 02 | 12 | ₹20,000/- | सीधी भर्ती |
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से होने पर ही मान्य किया जायेगा। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम दिनांक तक आवश्यक रूप से प्राप्त होना चाहिए।
उपरोक्त उल्लेखित योग्यता ना रखने वाले उम्मीद्वार आवेदन ना करें।
आयु सीमा –
3.1 उपरोक्त सभी पदों हेतु अभ्यर्थी की आयु 01.01.2025 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो। इन पदों हेतु इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप आयु की छूट की पात्रता होगी, किन्तु सभी छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
3.2 आयु के सत्यापन /समर्थन हेतु जन्म प्रमाण-पत्र या कक्षा 8वीं, 10वीं की अंक सूची, जिसमें जन्म तिथि अंकित हो, के आधार पर किया जावेगा। दस्तावेज़ सत्यापन के समय मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य होगा।