Kendriya Vidyalaya SECL Nowrozabad Bharti 2026: केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. नौरोजाबाद भर्ती 2026

Kendriya Vidyalaya SECL Nowrozabad Bharti 2026

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

Kendriya Vidyalaya SECL Nowrozabad Bharti 2026

Kendriya Vidyalaya SECL Nowrozabad Bharti 2026: केन्द्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल., नौरोजाबाद (मध्यप्रदेश, MP) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्णतः अंशकालीन संविदा (Part Time Contractual Basis) पर शिक्षक एवं अन्य शैक्षणिक/अशैक्षणिक पदों हेतु पैनल निर्माण के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल प्रमाण-पत्र, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। सभी साक्षात्कार पूर्वाह्न 09:00 बजे से प्रारंभ होंगे। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक या नीचे दिए गए Google Form के माध्यम से 09 फरवरी 2026 तक पंजीयन कर सकते हैं।

साक्षात्कार तिथि एवं पद विवरण

साक्षात्कार तिथिपद का नाम
10 फरवरी 2026
(मंगलवार)
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, जीवविज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्रप्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)
हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान (बायोलॉजी), गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृतप्राथमिक शिक्षक (PRT)
बालवाटिका शिक्षक (पूर्व-प्राथमिक शिक्षक)
11 फरवरी 2026
(बुधवार)
पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) / कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
एजुकेशनल काउंसलर
नृत्य प्रशिक्षक
खेल प्रशिक्षक
योग प्रशिक्षक
विशेष शिक्षक (Special Educator)
व्यावसायिक प्रशिक्षक (Vocational Instructor)
नर्स

Kendriya Vidyalaya SECL Nowrozabad Vacancy 2026

Kendriya Vidyalaya SECL Nowrozabad Vacancy 2026

योग्यता एवं चयन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु

  • पदों की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी KVS की आधिकारिक वेबसाइट
  • www.kvsangathan.nic.in (Administration → Recruitment Rules) पर उपलब्ध है।
  • साक्षात्कार में उपस्थित होने से पहले अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे पूरी तरह पात्र हैं।
  • PRT एवं TGT पदों के लिए CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पर्याप्त CTET अभ्यर्थियों की उपलब्धता होने पर CTET-Non अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर ही पैनल में सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को कार्य हेतु बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार हेतु आने-जाने का खर्च अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा।
  • साक्षात्कार प्रक्रिया देर शाम तक चल सकती है।
  • आवेदन पत्र साक्षात्कार के दिन विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है या पहले से वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • पंजीयन/साक्षात्कार हेतु प्रातः 10:00 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर / PRT / बालवाटिका शिक्षक पद हेतु आवश्यकता पड़ने पर लिखित/प्रायोगिक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जा सकता है।
  • चयन में शैक्षणिक अंक, अनुभव, शिक्षण कौशल एवं कंप्यूटर ज्ञान को विशेष महत्व दिया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीयन (अनिवार्य)

सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। बिना पंजीयन के साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा।

🔗 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक: https://forms.gle/wkCrko2uH1SDQA45A

🗓️ पंजीयन की अंतिम तिथि: 09 फरवरी 2026

⚠️ महत्वपूर्ण: यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म, अलग दस्तावेज एवं फोटो जमा करना अनिवार्य होगा।

Consolidated Pay Details

आवेदन करने से पहले रिक्त विज्ञापन PDF को पढ़ना आवश्यक है।

Some Useful Important Links For Kendriya Vidyalaya SECL Nowrozabad Notification PDF

विज्ञापन [PDF] (Clerk)👉 Download Here
ऑनलाइन आवेदन (Clerk)👉 Click Here
आधिकारिक वेबसाइट👉 Click Here

Table of Contents

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG