JEE Mains Session 2 Admit Card 2026 Link
JEE Mains Session 2 Admit Cards Download: The National Testing Agency (NTA) has released the admit cards for the JEE Main 2026 April session, allowing candidates scheduled for the April 2 and 4 exams to download their hall tickets from the official website using their application number and password. Admit cards for the remaining exam dates—April 5, 6, 7, and 8—will be issued soon. The B.E./B.Tech exams will be conducted on April 2, 4, 5, 6, and 8, while B.Arch and B.Planning papers are scheduled for April 7. JEE Main is a national-level entrance test for admission into top engineering institutions like NITs, IIITs, and CFTIs, and also serves as the qualifying exam for JEE Advanced, which is required for entry into IITs.
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
दोस्तों अगर आप JEE Main 2026 की तैयारी कर रहे तो ये न्यूज़ आपके लिए है !! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के अप्रैल सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 2 अप्रैल और 4 अप्रैल को निर्धारित है, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी ने यह भी जानकारी दी है कि 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे। इससे पहले 23 मार्च को जारी की गई सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी दे दी गई थी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
अगर आप JEE Main 2026 परीक्षा देने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में जाएं
- “JEE Main April Session Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Password दर्ज करें
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
Download Admit Card for JEE(Main)-2026 [Session-II]
परीक्षा तिथि और पेपर डिटेल
- B.E./B.Tech परीक्षा: 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल 2026
- B.Arch / B.Planning परीक्षा: 7 अप्रैल 2026
JEE Main क्यों है महत्वपूर्ण?
JEE Main देश की सबसे प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसे NTA द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए छात्र भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कॉलेजों में प्रवेश पाते हैं।

इस परीक्षा के आधार पर एडमिशन मिलता है:
NITs
IIITs
CFTIs
अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान इसके साथ ही, JEE Main क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार ही आगे JEE Advanced परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं, जिसके जरिए IITs में प्रवेश मिलता है।
परीक्षा पैटर्न और विषय
JEE Main में मुख्य रूप से तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
- भौतिक विज्ञान (Physics)
- रसायन विज्ञान (Chemistry)
- गणित (Mathematics)
यह परीक्षा आमतौर पर साल में दो बार आयोजित होती है, जिससे छात्रों को अपने स्कोर सुधारने का एक और मौका मिलता है।
जरूरी निर्देश
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है
बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी
साथ में वैध फोटो आईडी प्रूफ भी रखें