Dhar Anganwadi Bharti 2026: 154 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती, ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026

Dhar Anganwadi Recruitment 2026

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

Dhar Anganwadi Vacancy 2026 – धार आंगनबाड़ी भर्ती 2026

Dhar Anganwadi Bharti 2026: The Madhya Pradesh Women & Child Development Department has announced Dhar Anganwadi Worker and Anganwadi Helper recruitment 2026 in Dhar district, offering a total of 154 vacancies, including 62 Anganwadi Worker posts and 92 Anganwadi Helper positions. Eligible female candidates can apply online through the MP Online portal, with the application process starting from 31st December 2025 and the last date to submit applications on 10th January 2026. Candidates can make corrections in their Dhar Anganwadi online application 2026 until 12th January 2026. The educational eligibility requires for Mahila Bal Vikas Vibhag Dhar Bharti 2026 candidates to have passed Class 12th and be a permanent resident of the respective rural or urban area; for married applicants, the husband’s residence will be considered, and for unmarried candidates, the father’s residence will be valid. This Dhar online Anganwadi recruitment process ensures transparency and provides fair employment opportunities for women in Dhar district Anganwadi centers. Interested candidates are advised to carefully read all instructions and submit their Dhar Anganwadi applications on time to secure a chance for these government jobs in Madhya Pradesh 2026. Get all details about Dhar Anganwadi Bharti 2026, Dhar Anganwadi Vacancy 2026 at below:

धार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका” के रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री सुभाष जैन ने बताया कि जिले में कुल 62 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 92 आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से एमपी ऑनलाईन के निर्मित चयन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक और पात्र महिलाएं पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसके बाद आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। विभाग द्वारा बताया गया है कि आवेदन करने से पहले सभी नियम, निर्देश, शर्तें, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक अर्हताओं की जानकारी चयन पोर्टल पर अवश्य पढ़ें। अधिक जानकारी आप mpbharti.com पर देख सकते है !

Dhar Yuva Sangam Rojgar Mela 2026: जिले में युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 5 जनवरी 2026 को

Dhar Anganwadi Bharti 2026 Details

  • कुल रिक्त पद: 154
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 62
  • आंगनवाड़ी सहायिका: 92
  • आवेदन प्रारम्भ: 31 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026
  • त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026

Educational Criteria For Dhar Anganwadi Recruitment2026

योग्यता: कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, संबंधित ग्रामीण/शहरी क्षेत्र की स्थायी निवासी

नियुक्ति के लिए अनिवार्य योग्यता यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में आवेदिका उसी राजस्व ग्राम की स्थायी निवासी हो और शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की स्थायी निवासी हो। इसके अलावा कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विवाहिता होने पर पति का निवास प्रमाण और अविवाहित होने पर पिता का निवास प्रमाण मान्य होगा। गरीबी रेखा, विधवा, परित्यक्ता या स्नातक संबंधी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र और अंकसूची सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र अपलोड करने पर ही मान्य मानी जाएगी।

धार शहर में विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 8 पद भरे जाने हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में कोई भी आवेदन या दस्तावेज किसी कार्यालय में जमा नहीं किए जाएंगे; केवल ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर ही चयन किया जाएगा।

MP Startup Summit and Ecosystem Award 2026 Registration: मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति_2025 के तहत स्टार्टअप को हर माह मिलेगी 10 हजार रुपए तक की सहायता

Mahila Bal Vikas Vibhag Dhar Bharti 2026

रिक्त पदों और अन्य जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड के परियोजना कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत/नगर पंचायत, तहसील कार्यालय और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (राजस्व) के नोटिस बोर्ड पर जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से होने के कारण पात्र महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुलभ और सुरक्षित बनाती है। इच्छुक महिलाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन कर अपने करियर की दिशा को मजबूत बना सकती हैं।

Dhar Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2026 – Key Facts

ParameterDetails
Total Vacancies154
Anganwadi Worker62
Anganwadi Helper92
Application Start Date31 December 2025
Application End Date10 January 2026
Last Date for Corrections12 January 2026
Educational Criteria12th Pass (Class 12th), Permanent Resident of the respective Rural/Urban area

Last Date For Dhar Anganwadi Recruitment 2026

धार शहर में आंगनवाडी कार्यकर्ता के 02 पद व आंगनवाडी सहायिका के 08 पदों की पूर्ति हेतु 10 जनवरी 2026 तक एम.पी.आनलाईन के माध्यम से आवेदन किये जा सकेगें। वहीं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है । नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्तें, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक अर्हताओं की विस्तृत जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी संबंधित विकासखण्ड के परियोजना कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। रिक्त पदों की जानकारी संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र, संबंधित नगरपालिका, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (राजस्व) आदि के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।

How to Apply For Dhar Anganwadi Worker & Helper Bharti 2026

StepProcess
1Visit MP Online Portal
2Open the link Dhar Mahila Bal Vikas Vibhag Recruitment 2026
3Fill the online application form with required details
4Upload all necessary documents (Educational Certificates, Residence Proof, ID Proof)
5Pay the application fee (if applicable) and submit the form

Table of Contents

2 thoughts on “Dhar Anganwadi Bharti 2026: 154 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती, ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG