CMHO Janjgir Champa Admit Card: Admit card and information for skill test/written exam/interview conducted for recruitment to 48 posts of 5 categories under various contract positions under the National Health Mission (NHM) has been issued on official website. Candidates can download CMHO Janjgir Champa Admit Card from below link
कार्यालयीन पत्र क्र/एनएचएम/2023-24/2515 जिला जांजगीर-चांपा दिनांक 12.03.2024 के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिला स्तर के रिक्त 48 संवर्ग के 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे से 05 संवर्ग के 48 संविदा पदो हेतु पात्र अभ्यार्थियो की 1:10/1:05 की सूची जिले के वेबसाईट www.janjgir- champa.gov.in में दिनांक 13.06.2025 को जारी किया गया था जिसमें शामिल अभ्यार्थियो के लिये कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार का आयोजन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जिला अस्पताल परिसर जांजगीर जिला जांजगीर चांपा छ.ग. में तिथिवार निम्नानुसार किया जा रहा है:-
नियम एवं शर्ते :-
01. कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार हेतु निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व निर्धारित स्थल पर अभ्यार्थी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेगे।
02. अभ्यार्थी अपने साथ व्यक्तिगत पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड/पेन कार्ड/ वोटर आईडी/ड्राईविग लाईसेस अथवा अन्य कोई भी मान्यता प्राप्त फोटोयुक्त व्यक्तिगत पहचान पत्र लाना अनिवार्य है बिना पहचान पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नही दी जावेगी जिसके लिये अभ्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होगे।
03. पहचान पत्र की 02 स्वप्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा 01 प्रति परीक्षा स्थल पर जमा करना अनिवार्य होगा तथा 01 प्रति स्वयं के पास रखना अनिवार्य है।
04. विज्ञापित भर्ती नियमानुसार कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार का कुल पूर्णाक में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। 30 प्रतिशत से कम लाने वाले अभ्यार्थी चयन हेतु अपात्र होगें।
05. परीक्षा केन्द्र में किसी भी तरह के कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, पाउच, बैग, मोबाईल, पर्स, पेनड्राईव ले जाने की अनुमति नही होगी तथा अपने समान की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी।
06. जिले के वेबसाईट www.janjgir-champa.gov.in अपलोड एवं कार्यालयीन सूचना पटल में कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा / साक्षात्कार हेतु चस्पा किये गये पात्र अभ्यार्थी सूची में अंकित अभ्यार्थी ही कौशल परीक्षा हेतु उपस्थित होगे।
07. कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा / साक्षात्कार में उपस्थित हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदाय नहीं किया जावेगा।
08. यदि किसी कारणवश कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा/साक्षात्कार निर्धारित तिथि एवं स्थान में परिवर्तन किया जाता है तो पृथक से जिले के वेबसाईट www.janjgir- champa.gov.in में जानकारी प्रदाय किया जावेगा।
09. कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार भर्ती प्रक्रिया के दौरान विवाद की स्थिति में चयन समिति/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जांजगीर चांपा के द्वारा निर्णय लिया जावेगा, जो अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
10. यदि अपरिहार्य कारणो से निर्धारित परीक्षा तिथि मे कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा / साक्षात्कार पूर्ण ना होने की स्थिति में चयन समिति के द्वारा निर्धारित तिथि में कौशल परीक्षा/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार ली जावेगी। जिसकी सूचना पृथक से दी जावेगी।
CMHO Janjgir Champa Admit Card