Chhattisgarh Environment Conservation Board Bharti: Based on the proposals received through departmental semi-official letter no. 177/Secy/H&E2025/dated 20.02.2025 from Chhattisgarh Vyapam, Nava Raipur, and letters no. 5239/Estt/CGPCB/2025/Nava Raipur, dated 05.08.2025, letter no. 5466/Estt/CGPCB/2025/Nava Raipur, dated 08.08.2025, and letter no. 6609/HQ/Sci/CGPCB/2025/Nava Raipur, dated 12.09.2025 from the Member Secretary, Chhattisgarh Environment Protection Board, Paryavas Bhawan, North Block, Sector-19, Nava Raipur, the examination schedule for the written recruitment examination for vacant posts of Chemist has been determined for online applications. Candidates can apply online through the Vyapam portal as follows:
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा विभागीय अर्द्धशासकीय पत्र क्र./177/Secy/H&E2025/दिनांक 20.02.2025, सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, पर्यावास भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर, का पत्र क्र./5239/स्था/छ.ग.प.सं.मं./2025/नवा रायपुर, दिनांक 05.08.2025, पत्र क्र./5466/स्था/छ.ग.प.सं.मं. /2025/नवा रायपुर, दिनांक 08.08.2025, पत्र क्र./6609/मुख्या./ वैज्ञा./छ.ग.प.सं.मं./2025/नवा रायपुर, दिनांक 12.09.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर रसायनज्ञ के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-
Chhattisgarh Environment Conservation Board Bharti Time Table
| क्रम | विवरण | तिथि / जानकारी |
|---|---|---|
| 1 | ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि | 16.10.2025 (गुरुवार) |
| 2 | ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 14.11.2025 (शुक्रवार) — सायं 5:00 बजे तक |
| 3 | त्रुटि सुधार (Correction Window) | 15.11.2025 से 17.11.2025 — सायं 5:00 बजे तक |
| 4 | परीक्षा की संभावित तिथि | 11.01.2026 (रविवार) |
| 5 | परीक्षा का समय | पूर्वाह्न 11:00 से 13:15 (1:15 बजे) तक |
| 6 | वीयत्प (व्यापम) वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि | 02.01.2026 (शुक्रवार) |
| 7 | परीक्षा केन्द्र | 05 संभागीय मुख्यालयों में |
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा । परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है ।
विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।