District Court Tikamgarh Result
DLSA Tikamgarh Result: अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत कार्यालय स्टाफ के निम्नलिखित पदों पर संविदा आधार पर (01 वर्ष हेतु) भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों में से पात्र (Eligible) आवेदकों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन, तकनीकी टेस्ट और साक्षात्कार (Interview) निम्नलिखित सारणी में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा:
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
साक्षात्कार सारणी (Interview Schedule)
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ (म.प्र.)
महत्वपूर्ण सूचना: संविदा भर्ती साक्षात्कार कार्यक्रम
अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत कार्यालय स्टाफ हेतु कार्यालय भृत्य, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक के क्रमशः 01-01 पद हेतु संविदा आधार पर 01 वर्ष की भर्ती के लिए इस कार्यालय द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदनकर्ताओं में से पात्र आवेदकों का साक्षात्कार का आयोजन निम्नलिखित सारणी में उल्लेखित दिनांकों को किया जाएगा:
| क्र० | पदनाम | विवरण | साक्षात्कार दिनांक एवं समय | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 01 | कार्यालय भृत्य के 01 पद हेतु | मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं साक्षात्कार | दिनांक 21.07.2026 प्रातः 09:00 बजे | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / ए.डी.आर. सेंटर, जिला न्यायालय परिसर टीकमगढ़ |
| 02 | रिसेप्शनिस्ट सह डाटा ऑपरेटर के 01 पद हेतु | मूल दस्तावेजों का सत्यापन, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग एवं कंप्यूटर तकनीकी टेस्ट एवं साक्षात्कार | दिनांक 22.07.2026 प्रातः 09:00 बजे | |
| 03 | कार्यालय सहायक के 01 पद हेतु | मूल दस्तावेजों का सत्यापन, टाइपिंग एवं कंप्यूटर तकनीकी टेस्ट एवं साक्षात्कार | दिनांक 23.07.2026 प्रातः 09:00 बजे |
साक्षात्कार हेतु शर्तें एवं निर्देश:
- 01. वेशभूषा: समस्त पात्र आवेदक सादे (फॉर्मल) परिधान में उपरोक्तानुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
- 02. आवश्यक दस्तावेज: समस्त पात्र आवेदकगण साक्षात्कार दिनांक पर अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए गए समस्त दस्तावेजों की मूल प्रतियां (Originals) लेकर उपस्थित होंगे तथा आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए गए समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां दो सेट में अनिवार्य रूप से लाना सुनिश्चित करें।
- 03. प्रतिबंधित वस्तुएं: साक्षात्कार कक्ष में अभ्यर्थी के द्वारा किसी प्रकार का यांत्रिक/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप इत्यादि लाना सर्वथा वर्जित है एवं समय का विशेष ध्यान रखा जावे।
- 04. यात्रा भत्ता: साक्षात्कार हेतु उपस्थित आवेदकों को कोई यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।
- 05. पहचान पत्र: आवेदकों को अपना मूल पहचान पत्र (Original ID Proof) लाना आवश्यक होगा।
- 06. अनुपस्थिति: यदि कोई आवेदक निर्धारित समय सीमा में उपस्थित नहीं होता है, तो आवेदक को अनुपस्थित माना जावेगा।
Download List Of Candidates Selected For DLSA Tikamgarh Interviews