DLSA Katni Bharti 2026
Jila Vidhi Seva Pradhikaran Katni Bharti 2026: There is good news for young people in Madhya Pradesh’s Katni district who are preparing for government jobs. The District Legal Services Authority, Katni (District and Sessions Court), has issued an official advertisement for contractual recruitment to various positions within the Legal Aid Defense Counsel office. Under this recruitment drive, eligible candidates will be selected for the posts of Office Assistant, Receptionist-cum-Data Entry Operator, and Office Peon. The initial appointment will be for a period of one year, which may be extended based on requirements and satisfactory performance. Interested and eligible candidates can apply via the offline mode. Know more about Jila Vidhi Seva Pradhikaran Katni Bharti 2026 at below
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर आया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी (जिला एवं सत्र न्यायालय) ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह नियुक्तियां शुरुआत में 1 वर्ष की अवधि के लिए की जाएंगी। इस कटनी जिला न्यायालय भर्ती 2026 के तहत कार्यालय सहायक, DEO और भृत्य के पदों पर नियुक्ति होगी, 31 जुलाई तक करें आवेदन ! इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी भर्ती 2026 – ऑफिस असिस्टेंट, रिसेप्सनिस्ट और भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती | Jila Vidhik Seva Pradhikaran Seoni Bharti 2026
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 जुलाई 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
Jila Vidhi Seva Pradhikaran Katni Vacancy Details
| क्रमांक | पद का नाम | पदों की संख्या | मासिक वेतन |
|---|---|---|---|
| 1 | कार्यालय सहायक (Office Assistant) | 01 | ₹15,000 से ₹20,000 |
| 2 | रिसेप्शनिस्ट सह डेटा एंट्री ऑपरेटर | 01 | ₹15,000 से ₹17,000 |
| 3 | कार्यालय भृत्य (Office Peon) | 01 | ₹10,000 से ₹12,000 |
शैक्षणिक योग्यता – Education Criteria For DLSA Katni Bharti
1. कार्यालय सहायक एवं रिसेप्शनिस्ट सह डेटा एंट्री ऑपरेटर
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
MS Word एवं Data Processing का अनुभव होना चाहिए।
हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान तथा अच्छी टाइपिंग स्पीड होना आवश्यक है।
2. कार्यालय भृत्य
उम्मीदवार कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
हिंदी भाषा पढ़ने एवं लिखने का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा – Age Limit For Jila Vidhi Seva Pradhikaran Katni Recruitment 2026
दिनांक 01 जनवरी 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की आयु निम्नानुसार होनी चाहिए—
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
| क्रमांक | पद का नाम | पदों की संख्या | मासिक वेतनमान |
|---|---|---|---|
| 1 | कार्यालय सहायक | 01 | ₹15,000/- से ₹20,000/- |
| 2 | रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर | 01 | ₹15,000/- से ₹17,000/- |
| 3 | कार्यालय भृत्य | 01 | ₹10,000/- से ₹12,000/- |
पात्रता
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार 26 जनवरी 2001 अथवा उसके बाद यदि किसी अभ्यर्थी की दो से अधिक संतानें हैं, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होगा।
- अन्य सभी पात्रता एवं आरक्षण संबंधी नियम शासन के अनुसार लागू होंगे।
चयन प्रक्रिया – Katni District Court Recruitment Selection Process
कार्यालय सहायक एवं रिसेप्शनिस्ट सह डेटा एंट्री ऑपरेटर इन पदों के लिए चयन निम्न चरणों में किया जाएगा—
- व्यवहारिक टाइपिंग परीक्षा
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
- कार्यालय भृत्य
- कार्यालय भृत्य पद के लिए चयन केवल साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
- आवेदन पत्रों की जांच (Scrutiny) के बाद पात्र उम्मीदवारों की परीक्षा एवं साक्षात्कार की तिथि जिला न्यायालय कटनी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
आवेदन कैसे करें? Jila Vidhi Seva Pradhikaran Katni Application Process
- इच्छुक उम्मीदवार जिला न्यायालय कटनी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर उसके साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करें—
- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां
- पहचान पत्र
- आवश्यक अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दो नवीन पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो
- इसके बाद आवेदन पत्र वाले लिफाफे के ऊपर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखें तथा उसे नीचे दिए गए पते पर स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजें।
- कार्यालय का पता: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी ध्यान रखें कि आवेदन 31 जुलाई 2026, सायं 05:00 बजे तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
- आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- अपूर्ण अथवा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
- सभी प्रमाणपत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
- परीक्षा एवं साक्षात्कार की सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
- अभ्यर्थियों को आवेदन भेजने से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए।
Important Link For Zila Vidhi Seva Pradhikaran Katni Jobs 2026
| महत्वपूर्ण लिंक | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | katni.dcourts.gov.in |
| आधिकारिक भर्ती विज्ञापन (PDF) | यहाँ क्लिक करके PDF डाउनलोड करें |
| ऑफलाइन आवेदन फॉर्म | आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें |
3 thoughts on “कटनी जिला न्यायालय भर्ती 2026: कार्यालय सहायक, DEO और भृत्य के पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन | Jila Vidhi Seva Pradhikaran Katni Bharti 2026”