मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी में भर्ती, जानें योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया | MPUDC Bharti 2026

Latest Updates – Must Apply

MPUDC Recruitment 2026

MPUDC Recruitment 2026: मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, 03 जुलाई तक करें आवेदन. मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MPUDC) द्वारा परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU), मुख्यालय भोपाल एवं विभिन्न परियोजना क्रियान्वयन इकाइयों में रिक्त पदों को भरने हेतु प्रतिनियुक्ति एवं संविदा आधार पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एमपी ई-सर्विसेज पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

इस भर्ती अभियान के तहत अर्बन गवर्नेंस ऑफिसर, परियोजना प्रबंधक, उप परियोजना प्रबंधक, परियोजना अधिकारी, सिविल अभियंता, कार्यालय प्रबंधक, एमआईएस ऑफिसर तथा सहायक परियोजना प्रबंधक सहित कुल 23 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार ₹33,000 से ₹80,000 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

 MPUDC Recruitment 2026 Vacancy Details

क्र.पद का नामरिक्त पदअनारक्षितOBCSCSTवेतनमान / मानदेय
1अर्बन गवर्नेंस ऑफिसर0101₹56,000/-
2परियोजना प्रबंधक05010202₹80,000/-
3उप परियोजना प्रबंधक (सिविल)020101₹67,000/-
4परियोजना अधिकारी (PMU भोपाल)020101₹67,000/-
5सिविल अभियंता (PMU भोपाल)0101₹56,000/-
6कार्यालय प्रबंधक0101₹33,000/-
7एमआईएस ऑफिसर0101₹43,000/-
8सहायक परियोजना प्रबंधक10050104₹56,000/-

 महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन जारी होने की तिथि03 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026

आवेदन प्रक्रिया – MPUDC Bharti 2026

उम्मीदवारों को सबसे पहले एमपी ई-सर्विसेज पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवश्यक सूचना

  • विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • भर्ती संबंधी किसी भी संशोधन या सूचना का प्रकाशन केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन अवश्य पढ़ना चाहिए।

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.mpudc.co.in

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा निकाली गई यह भर्ती इंजीनियरिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं प्रशासनिक क्षेत्र के अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी 03 जुलाई 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG