श्रमोदय मॉडल ITI भोपाल में प्रवेश शुरू 2026-27: श्रमिक वर्ग के बच्चों को मिलेगी निशुल्क आवासीय ट्रेनिंग | Shramodaya Model ITI Bhopal Admission Process

Latest Updates – Must Apply

Shramodaya Model ITI Bhopal Admission 2026

Shramodaya Model ITI Bhopal Admission Process: Admissions for the 2026-27 session have commenced at the Shramodaya Model ITI in Bhopal. Children of registered construction workers will receive free hostel accommodation and training. View full details here

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

भोपाल में श्रमोदय मॉडल आई.टी.आई. (Shramodaya Model ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों (आश्रितों) के लिए यह एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर है।इस योजना के तहत प्रवेश लेने वाले पात्र छात्रों को निशुल्क आवासीय ट्रेनिंग (Free Residential Training) प्रदान की जाएगी।

भोपाल श्रमोदय मॉडल ITI में प्रवेश शुरू:

श्रमिक वर्ग के बच्चों को मिलेगी निशुल्क आवासीय ट्रेनिंगभोपाल: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक वर्ग के बच्चों को आत्मनिर्भर और कुशल बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। भोपाल स्थित ‘श्रमोदय मॉडल आई.टी.आई.’ में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की घोषणा कर दी गई है। इस संस्थान में म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हितग्राहियों के बच्चों को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा दी जाएगी।संस्थान को NCVT से मान्यता प्राप्त है और यह ISO 9001:2015 प्रमाणित है, जो यहाँ दी जाने वाली शिक्षा की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है।

उपलब्ध ट्रेड्स, अवधि और सीटें

ट्रेड का नाम (Trade Name)अवधि (Duration)योग्यता (Eligibility)सीटें (Seats)
Fashion Design & Technology1 वर्ष10वीं पास24
Interior Design & Decoration1 वर्ष10वीं पास24
IoT Technician (Smart City)1 वर्ष10वीं पास24
Welder1 वर्ष8वीं पास20
Advanced CNC Machining Technician2 वर्ष10वीं पास24
Technician Mechatronics2 वर्ष10वीं पास24
Electrician2 वर्ष10वीं पास20
Civil Engineer Assistant2 वर्ष10वीं पास24

संस्थान में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर आधुनिक और मांग वाले ट्रेड्स को शामिल किया गया है:

महत्वपूर्ण तारीखें (Shramodaya Model ITI Bhopal Admission Important Dates)

प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें:

  • पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार: 26 मई से 30 जून 2026 तक
  • चॉइस फिलिंग: 1 जून से 30 जून 2026 तक

मिलने वाली सुविधाएं और लाभ

  1. निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण:  रहने और पढ़ने की पूरी व्यवस्था मुफ्त।
  2. आधुनिक कार्यशालाएं एवं लैब:  प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर।
  3. अनुभवी प्रशिक्षक: योग्य शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन।
  4. प्लेसमेंट सहायता एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन: कोर्स पूरा होने के बाद नौकरी और बिजनेस के लिए विशेष मदद।

आवश्यक दस्तावेज (Shramodaya Model ITI Bhopal Admission Required Documents)

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ रखें:

  • 8वीं / 10वीं की अंकसूची
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडीमूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • नवीन पासपोर्ट साइज फोटोशाला
  • त्याग प्रमाण पत्र (TC)

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों mpiticounseling.co.in या dsd.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा MP Online Limited के माध्यम से भी फॉर्म भरा जा सकता है।विशेष नोट: आवेदक के माता-पिता का मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पोर्टल पर सक्रिय (Active) होना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: * पता: श्रमोदय मॉडल आई.टी.आई., मुगालियाहाट, नीलबड़, भोपाल (म.प्र.)फोन नंबर: 0755-2925764, 9826947110, 1142454453वेबसाइट: www.shramodayamodeliti.com

Shramodaya Model ITI Bhopal Admission Process 2026

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG