शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड और डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का शेड्यूल जारी | MP B.Ed. D.El.Ed. Admission Schedule 2026

Latest Updates – Must Apply

RSK MP Online B.Ed. Registration 2026

MP B.Ed. D.El.Ed. Admission Schedule 2026: दोस्तों अगर आप भी शिक्षक बनाना चाहते हो तो ये खबर आपके लिए है !! मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK) ने भविष्य के शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।MP स्कूल शिक्षा विभाग विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आधिकारिक समय-सारणी (MP B.Ed. D.El.Ed. Admission Schedule 2026) जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश के हजारों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है जो शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी इस कार्यक्रम के अनुसार, बी.एड. (B.Ed.), डी.एल.एड. (D.El.Ed.), एम.एड. (M.Ed.) और एम.ए. मनोविज्ञान जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार rsk.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इस प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी हमें यहाँ दी है आप सभी यह जानकारी पढ़ सकते है !!

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

प्रवेश प्रक्रिया और मुख्य संस्थान

प्रवेश की यह प्रक्रिया प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित शासकीय संस्थाओं के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित संस्थान शामिल हैं:

  1. प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (IASE)
  2. शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (CTE)
  3. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)
  4. आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान (ELTI)
  5. मनोविज्ञान शिक्षा एवं संदर्शन महाविद्यालय

राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे और मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सके।

आवेदन कैसे करें? MP Teacher Training Admission 2026-27 

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से ही अपने आवेदन जमा करें। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखने होंगे। विभाग ने उम्मीदवारों को यह भी सुझाव दिया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीकरण पूर्ण कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

पाठ्यक्रम एवं प्रवेश समय-सारणी (2026-27) | MP B.Ed. D.El.Ed. Admission Schedule 2026

नीचे दी गई तालिका में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथियां विस्तार से दी गई हैं:

पाठ्यक्रम का नामप्रारंभिक तिथिअंतिम तिथि
डी.एल.एड. (D.El.Ed.)15 मई 202614 अगस्त 2026
बी.एड. (B.Ed.)25 मई 202627 जुलाई 2026
एम.एड. (M.Ed.)1 जून 202630 जुलाई 2026
पी.जी.डी.ई.एल.टी. (PGDELT)3 जून 202622 जून 2026
डी.पी.एस.ई. (DPSE)8 जून 202631 जुलाई 2026
एम.ए. मनोविज्ञान एवं पी.जी.डी.जी.सी.8 जून 202631 जुलाई 2026

महत्वपूर्ण निर्देश

  • पात्रता: प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया: पंजीकरण के बाद चॉइस फिलिंग और दस्तावेजों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया भी ऑनलाइन या निर्धारित केंद्रों पर पूरी की जाएगी।
  • सहायता: किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या ग्वालियर जिला जनसम्पर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह पहल राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और भविष्य के शिक्षकों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि आप भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो इन तिथियों को नोट करें और समय पर अपना आवेदन सुनिश्चित करें।

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG