मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026: 1200 चतुर्थ श्रेणी पदों पर सीधी भर्ती | MP Hospital Assistant Bharti 2026

MP Hospital Assistant Bharti 2026

MP Hospital Assistant Bharti 2026: The Directorate of Public Health and Medical Education, Madhya Pradesh, Bhopal, has announced the MP Hospital Assistant Recruitment 2026 to fill 1,200 permanent Grade-IV vacancies for the post of Hospital Assistant (Non-Executive) under Post Code 01. Aspiring candidates who have passed Class 10th (Matriculation) can submit their online applications from May 07 to May 21, 2026, with an application correction window open until May 26, 2026. The selection process will rely on an online computer-based written examination tentatively scheduled to begin on June 24, 2026, covering 100 multiple-choice questions across General Hindi, English, Mathematics, Science, and Social Science subjects. Eligible applicants can register by paying an application fee of ₹500 for the General category or ₹250 for Reserved categories, presenting an excellent opportunity to secure stable government employment within the state’s healthcare department. Know more about MP Hospital Assistant Bharti 2026 at below

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत पद कोड 01 के तहत अस्पताल सहायक (अकार्यपालिक) के कुल 1200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से प्रारंभ होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 26 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

संभावित परीक्षा का आयोजन 24 जून 2026 से ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित है।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में स्थायी रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन कर परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर देनी चाहिए।

MP Hospital Assistant Bharti 2026 In Hindi

संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल
अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा – 2026

MP Hospital Assistant Bharti 2026 Details

रिक्त पदों का विवरण
पद कोडपद का नामपद का प्रकारकुल पद
01अस्पताल सहायकअकार्यपालिक (चतुर्थ श्रेणी)1200

MP Hospital Assistant Vacancy 2026

ऑनलाइन परीक्षा पद्धति
स. क्र.परीक्षा का नामप्रश्न पत्र की संख्याप्रश्नों की संख्यापाठ्यक्रम का विवरणकुल अंक
1अस्पताल सहायक के नियमित पदों पर सीमित सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा – 20261100सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान100

 

पात्रता की शर्तें एवं शैक्षणिक अर्हताएं
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताकम से कम हाई स्कूल / दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य
अन्य निर्देशमध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश लागू होंगे

 

महत्वपूर्ण सूचना
यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित होता है तथा मण्डल द्वारा अनुशंसित किया जाता है,
लेकिन नियुक्ति हेतु निर्धारित पात्रता मानदंड पूर्ण नहीं करता है, तो उसकी अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जाएगी।
इसका पूर्ण उत्तरदायित्व अभ्यर्थी का होगा।

 

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग)40 वर्ष
अधिकतम आयु (SC/ST/OBC/महिला/शासकीय सेवक)45 वर्ष
EWS वर्गआयु सीमा में कोई अतिरिक्त छूट नहीं
विशेष श्रेणीदिव्यांगजन / भूतपूर्व सैनिक हेतु शासन के नियमानुसार छूट
अधिकतम सीमाकिसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं (विशेष नियमों को छोड़कर)

 

मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी आवेदकों हेतु विशेष प्रावधान
मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण, आयु सीमा एवं अन्य पात्रता नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत
अस्पताल सहायक के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा 2026
परीक्षा संचालन नियमपुस्तिका

 

ऑनलाईन आवेदन-पत्र महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि07-05-2026
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि21-05-2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारम्भ तिथि07-05-2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि26-05-2026

 

संभावित परीक्षा दिनांक
परीक्षा प्रारंभ24-06-2026, बुधवार से

 

मण्डल का परीक्षा शुल्क
अनारक्षित अभ्यर्थियों के लियेरु. 500/-
मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग / EWS / दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लियेरु. 250/-
सीधी भर्ती वैकलॉग पदों हेतुकोई शुल्क नहीं

 

पोर्टल शुल्क
एमपीऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदनरु. 60/-
रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर लॉगिन के माध्यम से आवेदनरु. 20/-

 

परीक्षा की पालीरिपोर्टिंग समयमहत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समयउत्तर अंकित करने का समय
प्रथम पालीप्रातः 08:00 बजे तकप्रातः 09:50 से 10:00 बजे तक (10 मिनट)प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक (2 घंटे)
द्वितीय पालीदोप. 01:00 बजे तकदोप. 02:50 से 03:00 बजे तक (10 मिनट)दोप. 03:00 से 05:00 बजे तक (2 घंटे)

 

महत्वपूर्ण निर्देश
1. अभ्यर्थी का आधार पंजीयन अनिवार्य है।
2. यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा सत्यापित (Verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।
Table of Contents

Leave a Comment

WA TG