MP SET 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां करें चेक | MPPSC SET Exam Answer Key Download

MPPSC SET Exam Answer Key Download
Latest Updates – Must Apply

MPPSC SET Exam 2026 Final Answer Key Download

MPPSC SET Exam Answer Key Download: The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) has officially released the MPPSC SET Final Answer Key 2025 on its website. The State Eligibility Test (SET) 2025, conducted under advertisement number 01/SET/2025 dated 15 October 2025, was successfully held on 01 March 2026. Earlier, the provisional answer key for Paper 1 (Teaching and Research Aptitude) and 31 optional subjects was published on 10 March 2026, and candidates were allowed to raise objections through MP Online from 02 April to 06 April 2026. After reviewing all the objections, the commission has now uploaded the final answer key. The final answer key for Paper 1 and 11 optional subjects with no objections was released on 13 April 2026, while the remaining 20 subjects have been finalized after expert committee review. The combined final answer key for all sets (A, B, C, D) of these subjects is now available on the official website www.mppsc.mp.gov.in

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने State Eligibility Test (SET) 2026 की Final Answer Key आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब फाइनल आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) प्रकाशित की गई है। यह फाइनल आंसर की ही रिजल्ट तैयार करने का आधार होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे ध्यानपूर्वक चेक करें।

राज्य पात्रता परीक्षा 2025 आयोग के विज्ञापन क्रमांक 01/सेट/2025, दिनांक 15.10.2025 के अंतर्गत आयोजित परीक्षा दिनांक 01.03.2026 को सम्पन्न हुई थी। उक्त परीक्षा के संदर्भ में आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति जावक क्रमांक 16822/2026/सेट, इन्दौर, दिनांक 10.03.2026 को प्रथम प्रश्न पत्र शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति एवं 31 वैकल्पिक विषयों की प्रावधिक उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। तत्पश्चात उक्त परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रकार के सभी विषयों के लिए आपत्ति दर्ज करने हेतु 02 अप्रैल 2026 से 06 अप्रैल 2026 तक एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से एक लिंक उपलब्ध कराई गई थी। विज्ञप्ति कमांक 817/2026/सेट, इन्दौर, दिनांक 13.04.2026 के माध्यम से प्रथम प्रश्न पत्र-शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति एवं आपत्ति अप्राप्त 11 ऐच्छिक विषयों 1. अपराध विज्ञान 2. रक्षा और स्त्रातेजिक अध्ययन 3. पृथ्वी विज्ञान 4. गृह विज्ञान 5. कलामंच 6. दर्शनशास्त्र 7. शारीरिक शिक्षा 8. संस्कृत 9. संस्कृत पारम्परिक विषय 10. उर्दू 11. दृश्य कला की अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई। शेष 20 ऐच्छिक विषयों में अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा निराकरण कर दिया गया है। अतः 20 विषयों- 1. रसायन विज्ञान 2. वाणिज्य 3. संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग 4. अर्थशास्त्र 5. अंग्रेजी 6. भूगोल 7. हिन्दी 8. इतिहास 9. विधि 10. पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान 11. जीव विज्ञान 12. प्रबंधन 13. मराठी 14. गणितीय विज्ञान 15. संगीत 16. भौतिक विज्ञान 17. राजनीति विज्ञान 18. मनोविज्ञान 19. समाजशास्त्र 20. योग के प्रश्न पत्रों के चारों सेट (A,B,C,D) की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उक्त ऐच्छिक 20 विषयों के प्रश्न पत्रों की चारों सेट (A,B,C,D) की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी संलग्न है।

MP SET 2026 पेपर डाउनलोड करें – Paper 1 और Paper 2 PDF | MP SET Paper 2026 PDF Free Download

कैसे डाउनलोड करें MPPSC SET Final Answer Key

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “What’s New” या “Notice Board” सेक्शन में जाएं।
  3. MPPSC SET Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. संबंधित विषय/पेपर की PDF डाउनलोड करें।
  5. अपने उत्तरों का मिलान करें।

Download MPPSC SET Exam Final Answer Key PDF

1Final Answer Key – State Eligibility Test 2025 (20 Subjects) Dated 15/04/2026Download

 

Final Answer Key – State Eligibility Test 2025 (11 Subjects) Dated 13/04/2026Download

Download Provisional MP SET Answer Key 2026 PDF – MPPSC

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG