Census 2027: What is Self-Enumeration?
MP Self Enumeration Portal Registration: Self-Enumeration (SE) is a digital Census process that allows residents to independently fill and submit their household information online through the official portal. As per the scheduled timeline, the SE portal is activated approximately 15 days before the start of the House Listing and Housing Census (HLO) phase, and details about its opening and active duration are made available on the official website. The process is simple and takes around 15–20 minutes to complete, after which a unique Self-Enumeration Identification Number (SE ID) is generated for future reference. For Census 2027, Self-Enumeration in Madhya Pradesh will be available from 15 April to 30 April, enabling citizens to conveniently participate online and contribute accurate information to this important national exercise through the official portal: https://se.census.gov.in
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
स्व-गणना (Self-Enumeration-SE) जनगणना की एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से निवासी अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, SE पोर्टल मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) की शुरुआत से लगभग 15 दिन पूर्व सक्रिय कर दिया जाएगा। पोर्टल के खुलने की तिथि और उसकी सक्रिय अवधि की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है। सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करने के बाद एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) जनरेट होती है, जो भविष्य के संदर्भ हेतु उपयोगी होती है। जनगणना 2027 के अंतर्गत मध्य प्रदेश में स्व-गणना की सुविधा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक आसानी से ऑनलाइन भाग लेकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सही एवं सटीक जानकारी प्रदान कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल: https://se.census.gov.in
जनगणना 2027: स्व-गणना क्या है? पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में
जनगणना 2027 के साथ भारत में डिजिटल बदलाव का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। स्व-गणना (Self Enumeration) एक सुरक्षित, वेब-आधारित सुविधा है, जो 16 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसके माध्यम से लोग अपने विवरण अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन भर सकते हैं—प्रगणक के घर-घर आने से पहले। प्रगणक पहले की तरह सभी निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे, जबकि स्व-गणना एक अतिरिक्त सुविधा के रूप में लोगों की भागीदारी को और आसान बनाती है। स्व-गणना में भाग लेने के लिए, लोग आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर और आवश्यक विवरण के साथ लॉगिन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक जानकारी जमा करने के बाद एक यूनिक Self-Enumeration ID (SE ID) जनरेट होती है, जिसे बाद में सत्यापन के लिए प्रगणक के साथ साझा करना होता है। इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और भारत के डेटा-आधारित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
How To Generate Self-Enumeration ID

MP Self Enumeration Period
| State / UT | Self-Enumeration Period | Houselisting & Housing Census Period |
|---|---|---|
| Andaman and Nicobar Islands, Delhi (NDMC & Delhi Cantonment Board), Goa, Karnataka, Lakshadweep, Mizoram, Odisha, Sikkim | 01 April – 15 April | 16 April – 15 May |
| Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 05 April – 19 April | 20 April – 19 May |
| Uttarakhand | 10 April – 24 April | 25 April – 24 May |
| Madhya Pradesh, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Chandigarh, Chhattisgarh, Haryana | 16 April – 30 April | 01 May – 30 May |
| Bihar | 17 April – 01 May | 02 May – 31 May |
MP Self Enumeration Portal Registration Process
One Household should use only one Mobile number. This portal is available from 6 AM to 12 Midnight.
स्टेप 1: प्रवेश और प्रारंभिक लॉगिन पोर्टलः पोर्टल तक पहुंचने के लिए https://se.census.gov.in पर जाएं। प्रारंभिक चयनः ड्रॉप-डाउन सूची से अपना राज्य/संघ राज्य क्षेत्र चुनें तथा आगे बढ़ने के लिए कैप्चा दर्ज करें। उपकरण संबंधी सुझावः डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करते समय बेहतर दृश्यता के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना प्रस्तावित है।
स्टेप 2: परिवार का पंजीकरण परिवार का मुखियाः परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करें। इस प्रविष्टि के पास एक टूलटिप उपलब्ध है, जो यह समझने में सहायता करेगा कि परिवार का मुखिया किसे माना जाए । महत्वपूर्णः एक बार पंजीकरण होने के बाद इस नाम को बदला नहीं जा सकेगा। मोबाइल पंजीकरणः परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करें। प्रत्येक परिवार के लिए केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाना चाहिए और वह नंबर किसी अन्य परिवार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। ईमेल (वैकल्पिक): आप अपनी स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) ई-मेल के माध्यम से प्राप्त करने हेतु एक ई-मेल आईडी भी प्रदान कर सकते हैं।
स्टेप 3: भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन भाषा वरीयताः अपनी पसंदीदा भाषा सावधानीपूर्वक चुनें। प्रक्रिया के बाद के चरणों में इसे बदला नहीं जा सकेगा। महत्वपूर्णः चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकता। ओटीपी सत्यापनः अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एक-बार उपयोग होने वाला पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज कर सत्यापन करें और आगे बढ़ें। सुझावः ओटीपी प्राप्त करने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके मोबाइल में पर्याप्त नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध हो।
स्टेप 4: निवास स्थान का विवरण प्रदान करना स्थान संबंधी विवरणः अपना जिला चुनें और अपना पिन कोड (वैकल्पिक) दर्ज करें। इसके पश्चात अपने गाँव/नगर, स्थानीय क्षेत्र तथा निकटवर्ती पहचान-चिह्न (लैंडमार्क) का नाम दर्ज करें। इसके बाद “खोज” पर क्लिक करें।
स्टेप 5: मानचित्र पर अपने निवास स्थान का चिन्हांकन परस्पर क्रियात्मक मानचित्रणः स्क्रीन पर एक लाल संकेतक (मार्कर) के साथ मानचित्र प्रदर्शित होगा। इस संकेतक को खींचकर अपने निवास स्थान के सटीक स्थान पर रखें ताकि आवासीय भवन का सही स्थान चिन्हित किया जा सके। इसके बाद “सहेजें और आगे बढ़े” पर क्लिक करें। स्थान संबंधी जानकारी की पुष्टि हेतु एक संदेश प्रदर्शित होगा। उद्देश्यः यह प्रगणक द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान सत्यापन हेतु स्व-गणना (SE) डेटा को संबंधित मकानसूचीकरण ब्लॉक (Houselisting Block) से आवंटित करने में सहायक होगा।
स्टेप 6: प्रश्नावली को पूर्ण करना सूचना दर्ज करनाः मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नावली को भरें। मार्गदर्शन साधनः विशिष्ट प्रश्नों के लिए प्रश्नों के नीचे दिए गए नोट्स, “टूलटिप्स” तथा “अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न” का उपयोग करें। एकरूपताः यह प्रश्नावली वही है जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा किया जाएगा। भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या, जनगणना मकान का उपयोग तथा परिवार क्रमांक जैसी कुछ जानकारी प्रगणक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अलग से दर्ज की जाएगी। नेविगेशनः प्रणाली में अगले पृष्ठ पर जाने से पहले वर्तमान स्क्रीन को पूर्ण करना आवश्यक है, हालांकि आप किसी भी समय पिछली प्रविष्टियों में संशोधन करने के लिए वापस जा सकते हैं।
स्टेप 7: दर्ज किए गए डेटा की समीक्षा पूर्वावलोकनः “पूर्वावलोकन” स्क्रीन के माध्यम से सभी दर्ज की गई जानकारी को अनुभाग-वार जांचें। इस चरण पर डेटा में संशोधन किया जा सकता है। ड्राफ्ट के रूप में सेव करें: आप जानकारी को ड्राफ्ट के रूप में सेव रख सकते हैं और अंतिम तिथि से पूर्व इसे अंतिम रूप देकर “पुष्टि करें और सबमिट कर सकते हैं।
स्टेप 8: अंतिम प्रस्तुतीकरण डेटा लॉक करनाः जब आप संतुष्ट हों, तब “पुष्टि करें और सबमिट करें पर क्लिक करें। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा, सिवाय इसके कि प्रगणक द्वारा आवश्यक परिवर्तन किए जाएँ। प्रस्तुतीकरण की अंतिम तिथिः अंतिम तिथि सभी पृष्ठों पर चलती हुई सूचना (Marquee) के रूप में प्रदर्शित की जाएगी। यदि राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अंतिम रूप से प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो स्व-गणना पूर्ण नहीं मानी जाएगी। आईडी का निर्माणः सफल प्रस्तुतीकरण के पश्चात “H” से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की एक विशिष्ट SE ID उत्पन्न होगी और प्रदर्शित की जाएगी। यह SE ID एसएमएस तथा ई-मेल (यदि प्रदान किया गया हो) के माध्यम से भी भेजी जाएगी। इसे स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखना तथा लिखकर नोट कर लेना अनुशंसित है। SE ID पुनः प्राप्त करनाः पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल से बाद में भी SE ID प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।
स्टेप 9: क्षेत्रीय सत्यापन प्रगणक द्वारा घर का भ्रमणः जब जनगणना प्रगणक आपके घर आए, तो उन्हें अपनी SE ID प्रदान करें। ID मिलानः यदि SE ID प्रगणक के मोबाइल में उपलब्ध किसी भी SE ID से मेल खाती है, तो आपका स्व-गणना डेटा सत्यापित, स्वीकार एवं प्रस्तुत कर दिया जाएगा। यदि SE ID का मिलान नहीं होता है, तो प्रगणक आपके परिवार की जानकारी पुनः एकत्र करेगा।
जनगणना 2027 मध्यप्रदेश में स्व-गणना (Self Enumeration) 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अब आप खुद भी कर सकते हैं अपनी गणना! स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से : se.census.gov.in सही और सटीक जानकारी देकर बनें इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा।