छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख जारी | CG Vyapam Environment Conservation Board Exam Admit Card

CG Vyapam Environment Conservation Board Exam Admit Card Download Link

CG Environment Conservation Board Exam Date 2026

CG Vyapam Environment Conservation Board Exam Admit Card: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। Chhattisgarh Environment Conservation Board, नया रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक और सैम्पलर ग्रेड-2 पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन Chhattisgarh Professional Examination Board (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा PL1125 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। जारी सूचना के अनुसार प्रयोगशाला सहायक और सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की लिखित परीक्षा 22 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 मार्च 2026 से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे।

CG Vyapam Environment Conservation Board Exam Admit Card

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथिदिनसमयपरीक्षा जिले
प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा (PLI125)22 मार्च 2026रविवारपूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक05

CG Vyapam PL1125 Admit Card कब जारी होगा

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 16 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा और इसे डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
  • Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज में जाएं।
  • आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • Admit Card डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा:

  • प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • मूल पहचान पत्र
  • मान्य पहचान पत्र:
  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस

यदि कोई अभ्यर्थी मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की पहचान सत्यापन और सुरक्षा जांच की जाएगी।

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र की स्थिति से परिचित हो जाएं ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे है, इसलिए 10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।इस प्रकार CG Environment Conservation Board Exam Date 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा के सभी निर्देशों का पालन करें।

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG