₹25,000 जीतने का सुनहरा मौका – मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की लोगो प्रतियोगिता शुरू, अभी करें आवेदन | MPUDC Logo Design Contest 2026 Registration

Madhya Pradesh Urban Development Company Limited Logo Design Contest 2026

MPUDC Logo Design Contest 2026 Registration: The Madhya Pradesh Urban Development Company, under the Urban Development and Housing Department, is now set to give urban development a new direction. The company is preparing to work extensively in key areas such as water supply and sewerage projects, Asset Management, PPP Division, IT & Digital Transformation, Namami Narmade, EV Policy, and Urban Mobility. The company’s PPP and Asset Management Division will work towards making cities self-reliant. This will include encouraging private investment, solid and liquid waste management, hydro-energy infrastructure development, real estate projects, and the expansion of public-private partnership-based urban services. The Madhya Pradesh Urban Development Company, under the Urban Development and Housing Department, has brought a great opportunity – the Logo Design Contest 2026. If you have the talent to think and design differently, create a unique logo that reflects development, innovation, and modern urban thinking. The best design will receive an attractive cash prize! You can read more details below.

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधीन कार्यरत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी अब शहरी विकास को एक नई दिशा देने जा रही है। कंपनी जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं के साथ-साथ Asset Management, PPP Division, IT & Digital Transformation, Namami Narmade, EV Policy तथा Urban Mobility जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक कार्य करने की तैयारी में है। कंपनी का पीपीपी एवं एसेट मैनेजमेंट प्रभाग शहरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेगा। इसके अंतर्गत निजी निवेश को प्रोत्साहन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल-ऊर्जा अवसंरचना विकास, रियल एस्टेट परियोजनाएँ तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी आधारित शहरी सेवाओं का विस्तार शामिल रहेगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्यरत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी लेकर आई है एक शानदार मौका – लोगो डिजाइन प्रतियोगिता 2026 | अगर आपमें है कुछ अलग सोचने और डिजाइन करने का हुनर, तो तैयार करें ऐसा यूनिक लोगो जो विकास, नवाचार और आधुनिक शहरी सोच को दर्शाए। सर्वश्रेष्ठ डिजाइन को मिलेगा आकर्षक नकद पुरस्कार! और जानकारी आप निचे पढ़ सकते है

Mpudc logo design contest 2026 registration form

डिजिटल होगा शहरी प्रशासन

Mpudc logo design contest 2026 registration form: आईटी एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग का उद्देश्य नागरिक सेवाओं को पारदर्शी, तेज़ और सुलभ बनाना है। ई-नगरपालिका सिस्टम, नागरिक सेवा पोर्टल, ERP और MIS के माध्यम से परियोजनाओं, वित्त एवं मानव संसाधन की बेहतर मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए डेटा प्रबंधन और विश्लेषण को सशक्त बनाया जाएगा।

आधुनिक और हरित परिवहन की ओर कदम

Urban Mobility एवं EV प्रभाग सुरक्षित, टिकाऊ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करेगा। मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की योजना एवं इलेक्ट्रिक वाहनों तथा गैर-मोटर चालित परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा।

नमामि नर्मदे और पर्यावरण संरक्षण

हरित एवं नदी संरक्षण प्रभाग जल संसाधनों के सतत प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहेगा। नमामि नर्मदे परियोजना, नर्मदा परिक्रमा विकास, अपशिष्ट प्रबंधन और उपचारित जल के पुनः उपयोग जैसे कार्य इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

MPUDC Logo Design 2026

MPUDC Logo Design 2026

लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता – अपनी क्रिएटिविटी को दें पहचान | Mpudc logo design contest 2026 registration Online

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी अपने विज़न और मिशन को दर्शाने के लिए एक लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।

🏆 चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को ₹25,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
📅 प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2026
🌐 प्रविष्टि अपलोड करें: https://mp.mygov.in

📌 प्रतियोगिता की प्रमुख शर्तें – MPUDC Logo Design Contest 2026 Registration

  • किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी भाग ले सकता है।
  • एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि दे सकेगा।
  • लोगो कंपनी के उद्देश्यों के अनुरूप और मौलिक होना चाहिए।
  • कॉपीराइट संबंधी जिम्मेदारी प्रतिभागी की होगी।
  • लोगो JPG/PNG फॉर्मेट में 600 DPI हाई रेजोल्यूशन में हो।
  • डिजाइन रंगीन हो और 5cm×5cm से 10cm×10cm आकार में (पोर्ट्रेट या लैंडस्केप)।
  • लोगो डिजिटल व प्रिंट दोनों माध्यमों (वेबसाइट, सोशल मीडिया, स्टेशनरी, होर्डिंग, ब्रोशर आदि) में उपयोग योग्य होना चाहिए।
  • लोगो पर कोई वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।
  • नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।
  • अंतिम चयन समिति का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
  • विजेता को ओपन/एडिटेबल फाइल भी प्रस्तुत करनी होगी।
  • चयनित लोगो के सर्वाधिकार कंपनी के पास सुरक्षित रहेंगे।

MPUDC Logo Design Contest 2026 Registration Last Date

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी अपने उद्देश्यों को दर्शाने के लिए एक लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्राप्त लोगो डिज़ाइनों में से सबसे उपयुक्त और चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को 25000 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपना लोगो 15 मार्च 2026 तक एमपी माईगव पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Click Here To Apply

Table of Contents

Leave a Comment

WA TG