CG TET26 Model Answer Key Download
CG TET Answer Key 2026 Download: Chhattisgarh Professional Examination Board, रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 1 फरवरी 2026 (रविवार) को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई—प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए पूर्वाह्न में तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए अपराह्न में। बोर्ड ने मॉडल उत्तर 13 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर प्रकाशित कर दिए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
18 फरवरी तक दर्ज कर सकेंगे दावा-आपत्ति
उम्मीदवार मॉडल उत्तर पर सप्रमाण 18 फरवरी 2026, अपराह्न 3:00 बजे तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने व्यापम प्रोफाइल में पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर “दावा-आपत्ति” टैब में जाना होगा। डाक या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान के बिना आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी। अभ्यर्थियों को आपत्ति के समर्थन में संबंधित दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी तथा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पावती डाउनलोड कर सुरक्षित रखना आवश्यक है।
समय सीमा के बाद नहीं होगी स्वीकार्यता
निर्धारित तिथि और समय के बाद पोर्टल पर कोई भी दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना प्रमाण प्रस्तुत की गई आपत्तियां अमान्य कर दी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी और उनका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर उपलब्ध विस्तृत प्रक्रिया मैनुअल का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति दर्ज करें।
CG TET 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड / चेक करें?
You can easily check the Chhattisgarh TET answer key by following the steps given below:
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CG TET 2026 Model Answer / Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित परीक्षा (कक्षा 1-5 या 6-8) का चयन करें।
- PDF फाइल ओपन करें और अपने प्रश्नपत्र सेट के अनुसार उत्तर मिलान करें।
- यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो प्रोफाइल में लॉगिन करें।
- “दावा-आपत्ति” टैब में जाकर संबंधित प्रश्न चुनें।
- प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- आवश्यक प्रमाण दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद पावती (Receipt) डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
CG TET 2026 Answer Key – Overview
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) |
| आयोजक संस्था | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर |
| परीक्षा तिथि | 01 फरवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी | 13 फरवरी 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 18 फरवरी 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
| आपत्ति शुल्क | ₹50 प्रति प्रश्न |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://vyapamcg.cgstate.gov.in |
CG TET Link For Dava Aapatti
दावा / आपत्ति सम्बंधी निर्देश
1. राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छ.ग. शिक्षक पात्रता (एक से पाँच तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु) (TET26) पूर्वान्ह एवं छ.ग. शिक्षक पात्रता (छः से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु) (TET26) अपरान्ह के मॉडल उत्तर इस कार्यालय के पत्र क्रमांक 6.24. दिनांक 13/02/2026 द्वारा जारी किया जा रहा है।
2. अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा 18/02/2026 को अपरान्ह 3:00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
3. दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने व्यापम के प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा। प्रोफाइल के अंदर दावा-आपत्ति टैब प्रदर्शित होगा।
4. दावा-आपत्ति को पंजीकृत कराने से पूर्व आपत्ति के पक्ष में दिये जाने वाले प्रमाणिक दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग हेतु तैयार रखें।
5. डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये गये दावा-आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जावेगा ।
6. अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न रू. 50/- दावा आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किये दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।
7. प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात् विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जावेगा।
8. दावा-आपत्ति के सम्बन्ध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (एक से पाँच तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु) (TET26) एवं छ.ग. शिक्षक पात्रता (छः से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु) (TET26) के प्रश्न पत्र के दावा/आपत्ति सम्बंधी निर्देश | | Link For Apply Dava Aapatti