MPPSC Assistant Director Exam Answer Key: The Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) has released the answer key for the Assistant Director examination. Candidates can download it from the official MPPSC website.
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक निदेशक (Assistant Director) परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की गई है। उम्मीदवार इसे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के विज्ञापन क्रमांक क्रमांक 10/2024 दिनांक 22.11.2024 के अंतर्गत सहायक संचालक (संस्कृति) परीक्षा 2024, दिनांक 24.08.2025 को एक सत्र में सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा के विषय सामान्य अध्ययन एवं सांस्कृतिक गतिविधियां एवं प्रशासनिक कार्य, के संदर्भ में अभ्यर्थियों से आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक-551/69/2011/प-9, दिनांक 29.08.2025 के अंतर्गत प्रावधिक उत्तर कुंजी के संदर्भ में आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सूक्ष्म जॉच की जाकर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा रही है। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से उक्त विषय के प्रश्न पत्र की आपत्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जायंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार भी मान्य नहीं होगा। उक्त परीक्षा की चारों सेट की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी संलग्न है ।
1. प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं प्रशासनिक कार्य:- सेट A, सेट B, सेट C एवं सेट D की अंतिम उत्तर कुंजी।
📝 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://mppsc.mp.gov.in
- ‘Notifications’ या ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं: यहां नवीनतम घोषणाएं और अपडेट्स होते हैं।
- सहायक निदेशक परीक्षा उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें: उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी का लिंक दिखाई देगा।
- PDF डाउनलोड करें: लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी का PDF डाउनलोड करें।

Download MPPSC Assistant Director Exam 2024 Final Answer Key