LADCS Sheopur Bharti Result
LADCS Sheopur Recruitment Result: LADC Sheopur Result 2026 announced by MP State Legal Services Authority, Jabalpur. Check selection list and waiting list for Office Assistant, DEO & Peon posts.
माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के पत्र क्रमांक फा.नं. 97/LADCS/राविसेप्रा/4326/2026, दिनांक 20 जनवरी 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उक्त पत्र के अनुसार, माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसेल (LADC), श्योपुर हेतु विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूची (Selection List) एवं प्रतीक्षा सूची (Waiting List) को विधिवत अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित पदों के लिए चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है:
- कार्यालय सहायक / क्लर्क
- रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर
- भृत्य
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
- चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कार्यालय द्वारा आगे की कार्यवाही / ज्वाइनिंग सूचना अलग से प्रदान की जाएगी।
- प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को रिक्ति उत्पन्न होने की स्थिति में अवसर दिया जा सकता है।
- सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना एवं निर्देशों का पालन करें।
कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्योपुर हेतु स्टाफ (कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिशेप्सनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, भृत्य) की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
