Sheopur Medical College Bharti Update
Sheopur Medical College Bharti 2026: श्योपुर जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अच्छी खबर सामने आई है। श्योपुर जिला अस्पताल में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने जा रही है। दरअसल, शासकीय मेडिकल कॉलेज श्योपुर के लिए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 15 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। ये सभी डॉक्टर विभिन्न विशेषज्ञताओं से जुड़े हुए हैं और मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जिला अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देंगे।
हालांकि श्योपुर मेडिकल कॉलेज में अभी पूरी फैकल्टी की पदस्थापना नहीं हो पाई है, लेकिन नए डॉक्टरों की नियुक्ति से जिला अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में डीन सहित कुल 19 फैकल्टी सदस्य कार्यरत हैं। 15 नए सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज में अभी भी 96 पद रिक्त रहेंगे, क्योंकि कुल स्वीकृत फैकल्टी पदों की संख्या 130 है, जिसमें डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
आठ विभागों में हुई भर्ती, 5 डॉक्टर प्रतीक्षा सूची में
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
फैकल्टी में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए हाल ही में गजराजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। साक्षात्कार के बाद आठ विभागों में 15 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का चयन किया गया है, जबकि 5 डॉक्टरों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
इन विभागों में मनोरोग, नेत्र रोग, जनरल सर्जरी, ईएनटी, बाल एवं शिशु रोग, चर्म एवं गुप्त रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा अस्थि रोग विभाग शामिल हैं। इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलने से श्योपुर जिला अस्पताल में इलाज की सुविधाएं बेहतर होंगी और मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी। वर्तमान में भी मेडिकल कॉलेज के लगभग आधा दर्जन डॉक्टर जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।
चयनित 15 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की सूची – Sheopur Medical College Recruitment Selection List
सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित डॉक्टरों में—
- मनोरोग विभाग: डॉ. मो. अरशद अय्यूब
- नेत्र रोग विभाग: डॉ. अल्पना बडोलिया, डॉ. वैभवी पराते
- जनरल सर्जरी विभाग: डॉ. रिजवान खान, डॉ. मोहम्मद फजल, डॉ. प्रशांत के. शमी
- ईएनटी विभाग: डॉ. गोरले कैवल्या, डॉ. मोहिनी गर्न
- बाल एवं शिशु रोग विभाग: डॉ. वितरंजन साहू
- चर्म एवं गुप्त रोग विभाग: डॉ. मुस्कान जोशी
- प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग: डॉ. विधि अग्रवाल, डॉ. नेहा त्यागी
- अस्थि रोग विभाग: डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. अश्विन चौहान, डॉ. आवर्श कुमार सिंह
जिला अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं
After the recruitment process, 15 Senior Resident Doctors have been appointed in 8 departments at Sheopur Medical College. Doctors will also serve at the district hospital, providing major relief to patients and improving healthcare facilities.
मेडिकल कॉलेज को मिले ये 15 नए विशेषज्ञ चिकित्सक जिला अस्पताल में भी नियमित रूप से बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे। इससे न केवल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा, बल्कि आम जनता को भी बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।