Sarangpur Rojgar Mela 2026 – 12 जनवरी को होगा रोजगार मेले का आयोजन 100 कंपनियां आएगी, 11 हजार युवाओं को रोजगार

Sarangpur Yuva Sangam Rojgar Mela 2026

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

Sarangpur Yuva Sangam Rojgar Mela 2026

Sarangpur Rojgar Mela 2026: The Yuva Sangam Job Fair in Sarangpur, scheduled for 12 January, aims to provide employment opportunities to unemployed youths aged 18 to 35 years. According to Sub-Divisional Officer (Revenue) Mr. Rohit Bamhore, helping a jobless youth secure employment is a great act of humanity, and all officials and employees have been instructed to ensure maximum registration for the event. For the first time, nearly 100 companies will participate in the fair, creating job opportunities for around 11,000 candidates. Panchayats, educational institutions, and private training centers have been directed to actively promote the registration process to make the Yuva Sangam a successful employment initiative.

किसी बेरोजगार युवक को रोजगार उपलब्ध कराना सबसे बड़ी इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का युवा संगम मेले में पंजीयन कराया जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके और वे आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बन सकें। यह बात अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सारंगपुर श्री रोहित बम्होरे ने 12 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा संगम मेले की समीक्षा बैठक के दौरान कही। पात्र उमेदवार निचे दी गयी सम्पूर्ण जानकारी पढ़ सकते है तथा आवेदन कर सकते है.  इस ांव अन्य भर्ती की जानकारी हेतु आप mpbharti.com पर रोजाना विजिट करे ताकि आपको सही समय मैं हर एक रोजगार की जानकारी प्राप्त हो !

Sarangpur Rojgar Mela 2026

एसडीएम श्री बम्होरे ने बताया कि सारंगपुर में पहली बार करीब 100 कंपनियां युवा संगम मेले में भाग ले रही हैं, जिसके माध्यम से लगभग 11 हजार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग समन्वय के साथ गंभीर प्रयास करें, तो यह आयोजन निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत, शासकीय एवं निजी स्कूल, महाविद्यालय तथा निजी शिक्षण संस्थान पंजीयन प्रक्रिया को तुरंत प्रारंभ कर अधिक से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।

पंचायत स्तर पर पंजीयन बढ़ाने पर जोर

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ श्री हेमेन्द्र गोविल ने कहा कि प्रत्येक पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्य, सचिव, रोजगार सहायक एवं पंचायत स्टाफ की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं का पंजीयन कराएं। युवाओं को रोजगार मिलने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि समाज और क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से युवा संगम मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।

पेयजल व्यवस्था को लेकर भी दिए निर्देश -Sarangpur rojgar mela 2026 registration

बैठक के दौरान एसडीएम श्री रोहित बम्होरे ने पंचायतों को पेयजल व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतें अपने-अपने गांवों में हैंडपंपों का नियमित संधारण सुनिश्चित करें तथा यह विशेष ध्यान रखा जाए कि दूषित पानी का उपयोग न हो। यदि कहीं भी पानी की गुणवत्ता खराब पाई जाती है, तो तुरंत पीएचई विभाग को सूचना देकर उसका समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इंदौर जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं क्षेत्र में किसी भी स्थिति में न हों, इसके लिए सभी को सतर्क रहना होगा।

Sarngapur Yuva Sangam job fair

Sarngapur Yuva Sangam job fair will be held on 12 January, offering employment opportunities to nearly 11,000 youths as around 100 companies participate. Officials have directed departments and panchayats to ensure maximum registration of unemployed youths aged 18–35.

Sarangpur Mega Yuva Sangam Job Fair

जिले में आयोजित होने वाले आगामी 12 जनवरी 2026 को रोजगार मेले को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। रोजगार मेले हेतु अब तक कुल 5419 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। प्रतिभागियों द्वारा भरे गए पंजीयन फॉर्म में दर्ज एड्रेस के आधार पर ब्लॉकवार जानकारी तैयार की गई है। ब्लॉकवार पंजीयन की स्थिति अनुसार जीरापुर से 14, राजगढ़ से 1887, ब्यावरा से 369, सारंगपुर से 1347, खिलचीपुर से 5 तथा नरसिंहगढ़ से 234 पंजीयन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों से 1563 पंजीयन दर्ज किए गए हैं। जीरापुर एवं खिलचीपुर ब्लॉक में पंजीयन बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।जहां युवाओं/बच्चों को रोजगार मेले के लिए पंजीयन कराने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।’

Sarangpur rojgar mela 2026 dates

रोजगार मेले में 70 से अधिक कंपनियां ऑन बोर्ड हो चुकी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एसआईएस लिमिटेड, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कंपनी, रिलायंस रिटेल, टेक्नोटास्क, टीम एचआर, एसएमसी इंटीग्रेटेड, विशाल मेगा मार्ट, कैलिब एचआर,  टीम लीज, पेटीएम, वीई कमर्शियल भोपाल, सुरना मोटर्स, युवाशक्ति फाउंडेशन, वैकमेट इंडिया लिमिटेड, सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड, तमोट, रायसेन, अनंत स्पिनिंग मिल्स, रायसेन, परमल्ली वालेस, मंडीदीप, यशस्वी ग्रुप, होम हेल्प सेंटर, मंडीदीप, टेस्ला ट्रांसफॉर्मर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईपीसीए लैबोरेटरीज लिमिटेड, सेक्टर-3, (बायोमैन्युफैक्चरिंग), अल्फा प्रोटीन, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड, देवास, कमिंस टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, देवास, आई डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद,  वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड, पीथमपुर, प्रतिभा सिंथेटिक्स लिमिटेड, फोर्स मोटर्स लिमिटेड, पीथमपुर, जिला धार, मध्य प्रदेश, शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड, पीएटीएच, चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, ट्राइडेंट ग्रुप, महिंद्रा एंड महिंद्रा टू व्हीलर, आइशर, विशालफाब (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, डार्लिंग पंप्स प्राइवेट लिमिटेड, एडवांस्ड एंजाइम टेक लिमिटेड, पीथमपुर, धार, एसआरएफ लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, पीथमपुर, धार, टेक्नोटैक, मैग्नम, आईपीएस ग्रुप, ब्लिंकइट, मदरसन, पीवीआर इनॉक्स, गॉड, एचडीबी फाइनेंस, जी.एस. एंटरप्राइजेज, पेटीएम, विशाल मेगा मार्ट सहित अन्य निजी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर हजारों रिक्तियों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी। प्रशासन द्वारा रोजगार मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की गई है कि वे पंजीयन कर इस सुनहरे रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

Table of Contents

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG