List Of Documents Required For MPIDC Assistant Grade Bharti
List Of Documents Required For MPIDC Assistant Grade Bharti: The Madhya Pradesh Industrial Development Corporation (MPIDC) has issued an important notification regarding document verification for the MPIDC Assistant Grade Recruitment. All shortlisted candidates are required to appear for document verification on the prescribed date, time, and venue with all mandatory documents in original along with two self-attested photocopies. The verification process aims to confirm candidates’ identity, educational qualifications, domicile status, category claims, and medical fitness. Candidates must carry their application form, valid ID proof, educational certificates, MP domicile certificate, caste/EWS certificate (if applicable), ex-serviceman or disability certificate (if applicable), NOC from previous employer (if applicable), and a medical certificate issued by the District Medical Board. Failure to produce complete and valid documents may lead to disqualification from the MPIDC Assistant Grade selection process.
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) द्वारा Assistant Grade भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) आयोजित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र मूल (Original) के साथ-साथ स्वप्रमाणित (Self-Attested) 02 प्रतियाँ लेकर उपस्थित होना होगा। किसी भी आवश्यक दस्तावेज की अनुपस्थिति में अभ्यर्थी की पात्रता प्रभावित हो सकती है।
MPIDC Assistant Grade दस्तावेज सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची
यह चरण भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, पहचान, आरक्षण एवं अन्य दावों की पुष्टि की जाती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए दस्तावेजों की सूची को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सत्यापन से पहले सभी कागजात व्यवस्थित रूप से तैयार रखें।
Important Documents For MPIDC Recruitment
दस्तावेज सत्यापन हेतु समस्त अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर निम्न आवश्यक दस्तावेज (मूल एवं स्वप्रमाणित 02 प्रतियों सहित) सहित उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया जाता है:-
1. एप्लीकेशन फॉर्म की प्रति
2. पहचान पत्र (आधार कार्ड/पेन/वोटर/लाईसेंस/पासपोर्ट आदि)
3. शैक्षणिक योग्यता संबंधी समस्त अर्ह दस्तावेज
4. मध्यप्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र
5. जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण/आयु में छूट का दावा हो)
6. ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
7. भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (केवल म.प्र. निवासी हेतु) (यदि लागू हो)
8. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (केवल म.प्र. निवासी हेतु) (यदि लागू हो)
9. पूर्व नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
10. जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रदत्त चिकित्सा प्रमाण पत्र
एमपी इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सहायक ग्रेड-2 पद की सीधी भर्ती हेतु जारी विज्ञापन क्र.284/एमपीआईडीसी/स्था./से.नि.17/2025, दिनांक 22.05.2025 के माध्यम से कुल 10 पदों पर विज्ञप्ति प्रकाशित कर आवेदन आंमत्रित किए गए थे जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु कुल 06 पद (04 ओपन एवं 02 महिला आरक्षित) आरक्षित थे। अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में प्रचलित न्यायालयीन प्रकरण के अंतिम न्यायिक निर्णय पारित होने तक उक्त भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 03 पद (02 ओपन एवं 01 महिला आरक्षित) पर चयन प्रक्रिया स्थगित रखते हुए कुल 10 पदों में से शेष 07 पदों पर एमपीऑनलाईन लि. द्वारा दिनांक 21 जुलाई, 2025 को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर संलग्न प्रावधिक सूची अनुसार अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जाता है।
उक्त अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन हेतु दिनांक, समय एवं स्थान निम्नानुसार है :- >
09 दिसम्बर, 2025 (मंगलवार), प्रातः 10 बजे तृतीय तल, मिनी कॉन्फ्रेन्स हॉल, 21, अरेरा हिल्स, एमपीआईडीसी कार्यालय, भोपाल (म.प्र.)
