UP Police Sipahi Bharti 2026 Update
UP Police Sipahi Bharti 2026 Update: Candidates here is another good Breaking news For UP Police Sipahi Recruitment 2026. The Uttar Pradesh government has taken a major step to support police recruitment aspirants by removing negative marking from the Constable and Jail Warder recruitment examinations. Approved by Chief Minister Yogi Adityanath through cabinet circulation, this decision aims to reduce exam pressure and encourage candidates to attempt questions with confidence. The amendment in service rules will make the UP Police recruitment process more aspirant-friendly and transparent. Additionally, the UP Police Recruitment and Promotion Board has declared the result of the Motor Transport Head Constable examination, and further stages of selection will be announced soon on the official website.
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे लाखों युवाओं को बड़ी राहत दी है। आरक्षी (Constable) और बंदी रक्षक (Jail Warder) भर्ती परीक्षाओं में अब निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी अब गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के अंक नहीं काटे जाएंगे। इस फैसले से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सेवा नियमों में भी आवश्यक संशोधन कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि यह निर्णय युवाओं के हित में है और इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व न्यायसंगत बनेगी। अधिक जानकारी आप mpbharti.com पर देख सकते है !
सेवा नियमावली में किया गया संशोधन – UP Police Sipahi Recruitment 2026
निगेटिव मार्किंग को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने दो अहम नियमावलियों में बदलाव को मंजूरी दी है। इनमें उप्र पुलिस आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025 उप्र कारागार प्रशासन व सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025
शामिल हैं। इन संशोधनों के बाद अब आरक्षी और बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। शासन की ओर से बताया गया कि इससे परीक्षा में अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बिना डर के प्रश्नों का उत्तर दे सकेंगे।
पहले कैसी थी व्यवस्था
अब तक आरक्षी पद की भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो अंक दिए जाते थे, जबकि गलत उत्तर देने पर आधा अंक काट लिया जाता था। इसी तरह बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग लागू थी। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि निगेटिव मार्किंग के डर से वे कई सवाल छोड़ देते थे, जिससे उनकी वास्तविक योग्यता सामने नहीं आ पाती थी। सरकार को लंबे समय से अभ्यर्थियों और विभिन्न संगठनों की ओर से यह मांग मिल रही थी कि पुलिस भर्ती परीक्षाओं से निगेटिव मार्किंग हटाई जाए। अब शासन ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है।
युवाओं में खुशी की लहर
इस फैसले के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में खुशी देखने को मिल रही है। कई अभ्यर्थियों ने इसे “सही समय पर लिया गया फैसला” बताया है। उनका कहना है कि अब वे परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्न हल कर सकेंगे और अनुमान के डर से पीछे नहीं हटेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि निगेटिव मार्किंग हटने से प्रतियोगिता का स्तर कम नहीं होगा, बल्कि योग्य उम्मीदवारों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा।
जल्द जारी होगी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती अधिसूचना 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती अधिसूचना 2026 ओर से इन संशोधनों से संबंधित अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। इसके बाद आगामी भर्तियों में नई व्यवस्था लागू मानी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
पुलिस मोटर परिवहन शाखा मुख्य आरक्षी परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी के 176 पदों के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 5 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि परिणाम के बाद अब भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शुरू किया जाएगा। इसमें प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण (Practical Technical Efficiency Test) शामिल होगा। इस चरण के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) से संबंधित सूचना भी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।