CG High Court Translator Admit Card Link: CG Translator Admit Card 2025 जारी हो गया है

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

CG Vyapam Translator Admit Card 2025

CG High Court Translator Admit Card Link: vyapamcg.cgstate.gov.in छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा माननीय रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अनुवादक (Translator) पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा (HCT25) का आयोजन दिनांक 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा पूर्वान्ह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 08 दिसंबर 2025 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। किसी भी सहायता हेतु अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

CG Translator Admit Card 2025 vyapamcg.cgstate.gov.in

Chhattisgarh Professional Examination Board (CG Vyapam), Raipur has released the schedule for the written examination for the post of Translator (HCT25) under the proposal received from the Hon’ble Registrar General, Chhattisgarh High Court, Bilaspur. The examination will be conducted on 14 December 2025 (Sunday) from 11:00 AM to 01:15 PM. Candidates can download their admit card from 08 December 2025 through the official website vyapamcg.cgstate.gov.in. Candidates must reach the examination center at least two hours before the exam time for identity verification. Admit cards will not be sent by post.

CG High Court Translator Admit Card Link

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथिपरीक्षा दिनपरीक्षा समयपरीक्षा जिला
अनुवादक (Translator) – HCT2514-12-2025रविवार11:00 AM से 01:15 PM01

CG High Court Translator Admit Card Link

How to Download CG Translator Admit Card 

  1. आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने प्रोफाइल लॉगिन विवरण से लॉगिन करें।
  4. HCT25 (Translator) परीक्षा चुनें।
  5. प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें।

✅ Important Instructions For CG Translator Exam 2025

  1. परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  2. प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
  3. परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का स्थान जरूर देखें।
  4. प्रवेश पत्र में दिए समय के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
  5. हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780, मोबाइल: 8269801982
  6. समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश –
1. कृपया प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी।
2. परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
3. परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।
4. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा। परीक्षा प्रारंभ होने का समय 11:00 बजे है, इसलिए 10:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा ।
5. (a) हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा । (b) केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी। सुरक्षा जाँच के समय स्वेटर उतारकर सुरक्षा कर्मी से जाँच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा।
6. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
7. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
8. परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
9. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रिानिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
10. चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें ।
11. निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी ।
12. धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा । उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जाँच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।

Table of Contents

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG