Nagar Nigam Retired Officers Gratuity Update: ग्रेच्युटी के लिए भटक रहे नगर निगम पहले वालों को कटवाए जा के सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी

“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”

Nagar Nigam Retired Officers Gratuity Update

Nagar Nigam Retired Officers Gratuity Update: नगर निगम की सेवानिवृत्ति व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हास्य का विषय यह है कि जो कर्मचारी पहले सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें अभी तक ग्रेच्युटी व अन्य प्रकार के वित्तीय लाभ प्रदान नहीं किए गए हैं, वहीं बाद में सेवानिवृत्त होने वालों को तमाम प्रकार के लाभ प्रदान कर दिए गए हैं। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि अप्रैल-2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी व लाभ के लिए भटकाया जा रहा है, वहीं नवंबर-2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों-अधिकारियों को तमाम प्रकार के लाभ प्रदान कर दिए गए हैं। इससे ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं कर्मचारियों को भेदभाव का शिकार बनाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कई महिला कर्मचारी भी हैं, जिन्हें अभी तक ग्रेच्युटी व तमाम तरह के लाभों से वंचित करके रखा गया है।

निगमायुक्त इस मामले में पूरी तरह से पारदर्शिता अपना रहे हैं और लंबित ग्रेच्युटी के मामलों की फाइल को तत्काल आगे बढ़ाकर निराकरण के निर्देश भी जारी कर रहे हैं, परंतु कुछ जिम्मेदार जानबूझकर उनके कामों में रोड़ा अटका रहे हैं। इससे निगम की छवि भी प्रभावित हो रही है। 40 साल सेवा करने का ये नतीजा एक कर्मचारी ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि उसने अपने जीवन के 40 साल नगर निगम की सेवा में समर्पित कर दिए। जैसे-तैसे पेंशन तो चालू हो पाई है, परंतु बाकी के लाभ देने के नाम पर चक्कर कटवाए जा रहे हैं। लंबे समय से जमे कर्मचारी कर रहे शोषण। यह भी पता चला है कि नगर निगम की पेंशन शाखा में लंबे समय से जमे कर्मचारी व अधिकारी अपने ही सेवानिवृत्त सीनियर्स का आर्थिक शोषण करने से पीछे नहीं हटते। कुछ तो बेखौफ रुपयों की मांग करते हैं और न देने पर फाइल लटका देते हैं।

Table of Contents

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WA TG