MP Pre Board Exam Date 2025
MP Pre Board Exam Date: मध्य प्रदेश बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी कर दिया गया है। नई समय-सारणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा 5 जनवरी से भूगोल विषय के साथ शुरू होगी जबकि 10वीं की परीक्षा भी 5 जनवरी को हिंदी विषय से प्रारंभ होगी। DPI के निदेशक डी.एस. कुशवाहा ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा के बाद शिक्षक अगले दिन होने वाली परीक्षा की तैयारी स्कूल में ही कराएँ।
MP Pre Board Exam Date
शेष विषयों एवं व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएँ 6 से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी, जिनकी समय-सारणी संबंधित स्कूलों के प्राचार्य अपने स्तर पर निर्धारित करेंगे। परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा की तरह ही परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा, वहीं परीक्षा अवधि के दौरान 9वीं और 11वीं की कक्षाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को उनकी कॉपियां भी दिखाई जाएंगी।
“और हाँ दोस्तों, इस विषय से जुड़ी सभी नई जानकारी और महत्वपूर्ण खबरें समय पर पाने के लिए इस लिंक से हमारा व्हाट्सएप चैनल और टेलीग्राम चैनल जरूर जॉइन करें। ताकि सभी जरूरी अपडेट्स आपको समय पर मिलते रहें।”
प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र माशिमं द्वारा निर्धारित अंक योजना और बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आधारित होंगे। प्रश्नपत्र परीक्षा से एक दिन पूर्व विमर्श पोर्टल के प्राचार्य लॉगिन में उपलब्ध कराए जाएंगे और प्रत्येक प्रश्नपत्र ओटीपी से सुरक्षित रहेगा। प्रश्नपत्र डाउनलोड करते समय प्राचार्य के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद प्राचार्य विद्यार्थी संख्या के अनुसार प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी कराकर सभी छात्रों को वितरित करेंगे।
बोर्ड पैटर्न पर आधारित होगा प्रश्नपत्र
- प्री-बोर्ड के प्रश्नपत्र माशिमं द्वारा निर्धारित अंक योजना और बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किए जाएंगे।
- प्रश्नपत्र परीक्षा से एक दिन पूर्व विमर्श पोर्टल के प्राचार्य लॉगिन में उपलब्ध रहेंगे।
- हर प्रश्नपत्र OTP सुरक्षित रहेगा। डाउनलोड करते समय ओटीपी प्राचार्य के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- प्राचार्य छात्र संख्या के अनुसार प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी कर सभी विद्यार्थियों को वितरित करेंगे।
परीक्षा कब से शुरू होगी?
- कक्षा 12वीं की परीक्षा 5 जनवरी से भूगोल विषय के साथ शुरू होगी।
- कक्षा 10वीं के प्री-बोर्ड की शुरुआत 5 जनवरी को हिंदी विषय से होगी।
- DPI के निदेशक डी.एस. कुशवाहा ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा के बाद शिक्षक अगले दिन के प्रश्नपत्र की तैयारी अनिवार्य रूप से स्कूल में कराएंगे।